एक्सप्लोरर

बलिया: ग्राम समाज की जमीन पर विवाद, दबंगों ने बीजेपी नेता के पोते को गोली मारी

यूपी के बलिया में ग्राम समाज की जमीन दबंगों ने जोतना शुरू कर दिया, इसे लेकर दूसरे पक्ष ने आपत्ति दर्ज कराई. ये विवाद इतना बढ़ा कि दबंगों ने एक युवक को गोली मार दी, जिसके चलते वह गंभीर रूप से घायल हो गया.

बलिया. उत्तर प्रदेश के बलिया में ग्राम सभा की जमीन को जोतने से मना करने पर दबंगों ने बीजेपी नेता व बीजेपी के पूर्व सांसद भरत सिंह के पोते को गोली मार दी. गोली लगने से पूर्व सांसद का पोता घायल हो गया, जिसे इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है. घटना बैरिया थाना क्षेत्र के नेका राय के टोला गांव की है. पुलिस ने इस घटना में शामिल में चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है.

ग्राम सभा की जमीन पर स्टे था

जिला अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती प्रियांशू सिंह जो आज अपने चाचा के साथ दबंगों के साथ हो रहे विवाद की सूचना पर पहुंचा ही था कि दबंगों ने असलहे से फायर कर दिया. फायरिंग की घटना में प्रियांशू को गोली लग गई और वह घायल हो गया. प्रियांशू ने विवाद के संबंध में बताया कि मेरे जन्म के पहले से ग्राम सभा की जमीन को लेकर विवाद चल रहा था और इस पर स्टे भी था. जहां हम लोग खेलते थे. उसी जमीन को दबंगों द्वारा जोत दिया गया था. जिसे देख मेरे पिता उन लोगों बातचीत के लिये गये थे, जहां उन लोगों से मेरे पिता का विवाद हो गया, खबर पाकर हम लोग भी उस जमीन पर गए, जहां मेरे पहुंचते ही फायरिंग कर दी गई और मुझे गोली लग गई.

वहीं, घटना की सूचना मिलते ही जिला अस्पताल अपने पोते का हाल जानने पहुंचे बीजेपी नेता व पूर्व सांसद भरत सिंह ने कहा कि एक खेल का मैदान है, जिसे गांव के दबंगों द्वारा जोत दिया गया था. जिसका विरोध करने पर मेरे पौत्र को गोली मार दी गई.

इस घटना की जानकारी मिलते ही घटना स्थल पर पहुंचे बीजेपी के क्षेत्रीय विधायक सुरेन्द्र सिंह का कहना है कि क्षेत्र में कुछ भू-माफिया सक्रिय है, जो किसी बड़े नेता के इशारे पर क्षेत्र के ग्राम समाज की जमीन को कब्जा करने में लगे हुए हैं. वहीं, कानून व्यवस्था खराब होने के सवाल पर विधायक ने कहा कि घटनाएं तो होनी ही हैं.

40 साल पुराना विवाद वहीं, प्रियांशू के चाचा बबलू सिंह की माने तो ग्राम सभा की जमीन पर 40 साल से विवाद चल रहा था. इस जमीन पर बच्चे खेलते हैं, गांव के लोगों की बारात यही रुकती है, लोगों का खलिहान भी यही बनते हैं. जिस पर डीएम, एसडीएम, सभी के यहां से मुकदमें में गांव के लोगों के पक्ष में डिग्री भी हो गई थी. जिसे रामबालक द्वारा जोते जाने से मना किया तो इन लोगों से विवाद हो गया. मैंने गांव वालों को सूचना दी जिसके बाद गांव वालों के साथ मेरे परिवार के लोग भी आ गए तभी ये लोग फायरिंग की घटना हुई, जिसमें प्रियांशू को गोली लग गयी.

वहीं, इस घटना को लेकर पुलिस का कहना है कि इस घटना के चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है और पांचवें आरोपी की सरगर्मी से तलाश में पुलिस जुटी है. अगर फायरिंग किया गया असलहा लाइसेंसी होगा तो उसके निरस्तीकरण की कार्रवाई की जाएगी.

ये भी पढ़ें.

मेरठ के गोल्डल ब्वॉय सौरभ चौधरी को मिला अर्जुन अवॉर्ड, माता-पिता बोले 'सारा जहां मिल गया'

यूपी: ‘बाहुबली’ अतीक अहमद पर कसा शिकंजा, 50 करोड़ की छह और संपत्तियां की जाएंगी जब्त

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP Weather: यूपी में अभी से गर्मी के तेवर तीखे, लगातार बढ़ रहा तापमान, जानें पूरे हफ्ते कैसा रहेगा मौसम?
यूपी में अभी से गर्मी के तेवर तीखे, लगातार बढ़ रहा तापमान, जानें पूरे हफ्ते कैसा रहेगा मौसम?
Amethi News: खड़े ट्रक में पीछे से घुसीं दो बाइकें, 6 साल की बच्ची समेत तीन की मौत, 4 की हालत नाजुक
अमेठी: खड़े ट्रक में पीछे से घुसीं दो बाइकें, 6 साल की बच्ची समेत तीन की मौत, 4 की हालत नाजुक
भदोही में शख्स को जिंदा जलाकर मारने की कोशिश, प्रधानपति और बेटे पर आरोप, हिरासत में 2 लोग
भदोही में शख्स को जिंदा जलाकर मारने की कोशिश, प्रधानपति और बेटे पर आरोप, हिरासत में 2 लोग
उत्तर प्रदेश: PVVNL ने पेश की प्रगति रिपोर्ट, रवीश गुप्ता बोले- गर्मियों में नहीं होगा पावर कट
उत्तर प्रदेश: PVVNL ने पेश की प्रगति रिपोर्ट, रवीश गुप्ता बोले- गर्मियों में नहीं होगा पावर कट

वीडियोज

Sansani: Iran में खामेनेई 2.0 के 'दुस्साहस' का दौर ! | Iran- Israel War
Iran Israel War: क्या Middle East War अब और फैलने वाला है? | Big Breaking
Chitra Tripathi: स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पर कब्जा करेगा अमेरिका | Iran Israel War | Breaking | Janhit
Bharat Ki Baat: महायुद्ध का आपकी जेब से जुड़ा विश्लेषण | Iran Israel War | Netanyahu | Khamenei
Sandeep Chaudhary: चर्चा से क्यों भाग रही सरकार? वरिष्ठ पत्रकार ने खोली पोल! | Iran Israel War

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Israel-Iran War: ईरान ने सोए हुए शिकारी जगाए! खामेनेई की मौत के बाद कर दिए एक्टिवेट, अमेरिका को मिले मैसेज में बड़ा खुलासा
ईरान ने सोए हुए शिकारी जगाए! खामेनेई की मौत के बाद कर दिए एक्टिवेट, अमेरिका को मिले मैसेज में बड़ा खुलासा
Amethi News: खड़े ट्रक में पीछे से घुसीं दो बाइकें, 6 साल की बच्ची समेत तीन की मौत, 4 की हालत नाजुक
अमेठी: खड़े ट्रक में पीछे से घुसीं दो बाइकें, 6 साल की बच्ची समेत तीन की मौत, 4 की हालत नाजुक
Weather Forecast: झुलसाने वाली गर्मी, पारा 40 पार, जानें दिल्ली-यूपी और बिहार को लेकर मौसम विभाग की चेतावनी
झुलसाने वाली गर्मी, पारा 40 पार, जानें दिल्ली-यूपी और बिहार को लेकर मौसम विभाग की चेतावनी
'मेरे लिए विश्व कप जीतना...' हार्दिक पंड्या ने दिया ऐसा बयान जो हो गया वायरल
'मेरे लिए विश्व कप जीतना...' हार्दिक पंड्या ने दिया ऐसा बयान जो हो गया वायरल
नेपाल में RSP की शानदार जीत, PM मोदी ने रबी लामिछाने और बालेन शाह को लगाया फोन, क्या हुई बात?
नेपाल में RSP की शानदार जीत, PM मोदी ने रबी लामिछाने और बालेन शाह को लगाया फोन, क्या हुई बात?
स्लीवलेस गाउन, लहराती जुल्फें, ऐश्वर्या राय बच्चन की बेटी आराध्या के इस मेकअप वाले लुक ने लूटी लाइमलाइट
स्लीवलेस गाउन, लहराती जुल्फें, ऐश्वर्या राय बच्चन की बेटी आराध्या के इस मेकअप वाले लुक ने लूटी लाइमलाइट
क्या RO का पानी सेहत के लिए होता है खतरनाक, जानें डॉक्टरों ने क्या बताया इसके पीछे का सच?
क्या RO का पानी सेहत के लिए होता है खतरनाक, जानें डॉक्टरों ने क्या बताया इसके पीछे का सच?
गांव में महज 10 हजार रुपये में शुरू कर सकते हैं इतने सारे बिजनेस, देते हैं बंपर प्रॉफिट
गांव में महज 10 हजार रुपये में शुरू कर सकते हैं इतने सारे बिजनेस, देते हैं बंपर प्रॉफिट
Embed widget