एक्सप्लोरर

जमीन हड़पने के लिए शख्स ने खुद पर चलवाई गोली, पुलिस ने फिल्मी कहानी का किया पर्दाफाश

UP News: हापुड़ एएसपी विनीत भटनागर ने बताया कि 9 अक्टूबर की शाम को नेशनल हाईवे 9 पर एक व्यक्ति को गोली मारे जाने की पुलिस को सूचना मिली. सूचना के बाद पुलिस इस मामले की जांच में जुट गई.

Hapur News: हापुड़ के एक व्यक्ति ने देहरादून की जमीन को हड़पने के लिए पुलिस के साथ मिलकर फिल्मी कहानी रची. व्यक्ति ने भाड़े पर बिजनौर के शूटर को हायर कर खुद को अपने गोली भी मरवाई और इसकी झूठी  सूचना पुलिस को दी. पूरे मामले की जांच-पड़ताल में जुटी पुलिस ने दो दिन बाद व्यक्ति द्वारा रची गई इस पूरी फिल्मी कहानी का पर्दाफाश कर दिया. पुलिस ने गोली लगने से घायल हुए व्यक्ति सहित तीन लोगों को अपनी हिरासत में ले लिया है. साथ ही इस कहानी में शामिल रहे हापुड़ की टीपी नगर के चौकी इंचार्ज और एक सिपाही को निलंबित कर दिया गया.

हापुड़ एएसपी विनीत भटनागर ने बताया कि 9 अक्टूबर की शाम को नेशनल हाईवे 9 पर एक व्यक्ति को गोली मारे जाने की पुलिस को सूचना मिली. सूचना के बाद पुलिस जांच में जुट गई. घटना में असम का डिबू्रगढ़ निवासी दीपचंद अग्रवाल गोली लगने से घायल हुआ था. पुलिस ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया. दीपचंद अग्रवाल ने पुलिस को जानलेवा हमला किये जाने की तहरीर दी. कहा गया कि देहरादून निवासी कुमुद वैद्य और उनके लड़के सत्यम वैद्य द्वारा देहरादून की जमीन के मामले को लेकर जानलेवा हमला कराया गया है. तहरीर मिलने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए जांच-पड़ताल करनी शुरू कर दी.

एसपी ने चौकी इंचार्ज और सिपाही को किया निंलबित
हापुड़ एएसपी ने बताया कि, पुलिस की जांच में सामने आया कि दीपचंद्र अग्रवाल के द्वारा स्वयं ही बिजनौर के एक शूटर आसिफ को हायर कर खुद पर हमला कराया. इसका षड़यंत्र दीपचंद्र ने टीपीनगर के चौकी प्रभारी को भी शामिल किया था. पुलिस ने जब पूरे मामले की जांच की तो घटना परत दर परत खुलती चली गई. एसपी ज्ञानेंजय सिंह के आदेश पर चौकी प्रभारी और एक सिपाही को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है. जबकि पुलिस ने इस मामले में दीपचंद्र अग्रवाल सहित शूटर आसिफ व एक अन्य को गिरफ्तार किया है. पुलिस पूरे मामले के बारे में गहनता से जांच-पड़ताल कर रही है.

ये भी पढे़ं: दशहरे पर प्राइवेट स्कूल और अस्पतालों का पुतला फूंकेंगे अखिलेश के विधायक, जानें क्या है मामला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

उत्तराखंड के युवक ने बनाई 'फ्लाइंग कार', CM धामी भी हुए टैलेंट के मुरीद
उत्तराखंड के युवक ने बनाई 'फ्लाइंग कार', CM धामी भी हुए टैलेंट के मुरीद
CM योगी ने मेरठ में कांवड़ियों पर की पुष्पवर्षा, शिव भक्तों का किया स्वागत
CM योगी ने मेरठ में कांवड़ियों पर की पुष्पवर्षा, शिव भक्तों का किया स्वागत
Exclusive: यूपी चुनाव के लिए तैयार है चिराग पासवान की पार्टी, अमित शाह से सीट शेयरिंग पर हुई बात?
यूपी चुनाव के लिए तैयार है चिराग पासवान की पार्टी, अमित शाह से सीट शेयरिंग पर हुई बात?
CM योगी ने मंच से लिया सपा विधायक का नाम, रितेश पांडेय का जिक्र कर बढ़ाई हलचल
CM योगी ने मंच से लिया सपा विधायक का नाम, रितेश पांडेय का जिक्र कर बढ़ाई हलचल

वीडियोज

Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा
Bigg Boss 20 का बड़ा Twist! Salman Khan के ‘Karan Arjun’ Hint से खुला Two Lives का राज
Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत का एक और दुश्मन ढेर, लश्कर कमांडर कारी सईद की इस्लामाबाद में मौत
भारत का एक और दुश्मन ढेर, लश्कर कमांडर कारी सईद की इस्लामाबाद में मौत
महिला आरक्षण बिल पर अकाली दल का बड़ा दांव, बैठक में क्या तय हुआ?
महिला आरक्षण बिल पर अकाली दल का बड़ा दांव, बैठक में क्या तय हुआ?
अब टीम इंडिया में कौन लेगा साई सुदर्शन की जगह? रिप्लेसमेंट के 3 सबसे बड़े दावेदार
अब टीम इंडिया में कौन लेगा साई सुदर्शन की जगह? रिप्लेसमेंट के 3 सबसे बड़े दावेदार
DC OTT Release: लोकेश कनगराज- वामिका गब्बी की DC ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज, जानें-डिटेल्स
लोकेश कनगराज- वामिका गब्बी की DC ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज, जानें-डिटेल्स
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
MP ESB Recruitment 2026: 5 महीने में 12 बड़े एग्जाम कराएगा MP ESB, 19000 पदों पर होगी भर्ती
5 महीने में 12 बड़े एग्जाम कराएगा MP ESB, 19000 पदों पर होगी भर्ती
बारिश के बाद मिट्टी में नाइट्रोजन क्यों कम हो जाती है, इससे कितना नुकसान?
बारिश के बाद मिट्टी में नाइट्रोजन क्यों कम हो जाती है, इससे कितना नुकसान?
Embed widget