एक्सप्लोरर

दशहरे पर प्राइवेट स्कूल और अस्पतालों का पुतला फूंकेंगे अखिलेश के विधायक, जानें क्या है मामला

UP News: मेरठ की सरधना से समाजवादी पार्टी विधायक अतुल प्रधान के धरना प्रदर्शन की सूचना मिलने पर आला अफसर धरना स्थल पर पहुंचे और सपा विधायक को समझाने का प्रयास किया.

Meerut News: दशहरे का पर्व बुराई पर अच्छाई की जीत का पर्व है और दशहरे पर रावण, मेघनाथ और कुंभकरण के पुतले तो फूंके जाते हैं, लेकिन इस बार मेरठ में एक जगह प्राइवेट हॉस्पिटल और प्रावइेट स्कूलों के भी पुतले फुंकने जा रहें हैं और ये पुतले फूंकेंगे सपा एमएलए अतुल प्रधान. इसको लेकर पूरी तैयारी कर ली गई है. अतुल प्रधान ने अफसरों की भी क्लास लगा डाली और वो बगले झांकते नजर आए.

मेरठ में प्राइवेट अस्पतालों में इलाज के नाम पर लूट और प्राइवेट स्कूलों में अभिभावकों से स्कूल ड्रेस और कापी किताब के नाम पर लूट का आरोप लगाते हुए सपा एमएलए अतुल प्रधान ने विक्टोरिया पार्क में अनिश्चितकालीन आंदोलन शुरू कर रखा है. इसे घेरा डालो और डेरा डालो भी कहा जा रहा है. धरना स्थल पर अतुल प्रधान ने एक तरफ कन्या पूजन किया और सैकड़ों कन्याओं का जिमाया और प्राइवेट डॉक्टर्स और प्राइवेट स्कूलों के मालिकों की बुद्धि शुद्धि की प्रार्थना भी की. शाम के वक्त जब अफसरों से मीटिंग चल रही थी तो कह डाला कि दशहरे पर प्राइवेट अस्पतालों और प्राइवेट स्कूलों के पुतले फुकेंगे, सब लोग शामिल हो जाना. पुलिस पुतला छीनकर ले गई तो कह दूंगा बुराई साथ ले गई, नहीं ले गए तो हम बुराई को फूंक देंगे.

सपा विधायक ने अफसरों की लगाई क्लास

अतुल प्रधान के धरना स्थल पर एडीएम सिटी ब्रजेश कुमार, सीएमओ डॉ. अशोक कटारिया, डीआईओएस राजेश कुमार और ड्रग विभाग के इंस्पेक्टर भी पहुंचे थे. एडीएम सिटी से बेहद सरल स्वभाव में एमएलए अतुल प्रधान ने बात की लेकिन ड्रग विभाग के इंस्पेक्टर को भयंकर सुना डाला. उन्होंने कहा कि जहां सेटिंग हो जाती है, वहां एक्शन नहीं लेते, सब पता है मुझे अब ऐसा नहीं चलेगा, सस्ती दवाई महंगी होकर प्राइवेट हॉस्पिटल के मेडिकल स्टोर पर बिक रही हैं आपकी जिम्मेदारी है देख नहीं रहे हो. 

इसके बाद डीआईओएस राजेश कुमार से सवाल कर दिया कि राइट टू एजूकेशन में प्राइवेट स्कूलों में कितने बच्चे पढ़ रहें हैं और कौन सा नियम है जो निर्धारित जगह से ही स्कूल ड्रेस लेनी पड़ेगी, एनसीआरटी की किताबें किस-किस स्कूल में पढ़ाई जा रहीं हैं और प्राइवेट पब्लिकेशंस की कहां-कहां, इस पर डीआईओएस बगले झांकने लगे. अतुल प्रधान बोले, कल तैयारी करके आना और नियम पढ़कर भी फिर बात करूंगा.

सीएमओ मेरठ बोले- विधायक की कई मांगे नाजायज नहीं 

मेरठ के सीएमओ डॉ. अशोक कटारिया भी विधायक अतुल प्रधान के साथ हुई मीटिंग में शामिल हुए थे. सीएमओ ने कहा कि विधायक की कई मांगे नाजायज नहीं हैं, आप लोगों के बीच से ही हूं कई मांगे ठीक हैं, लेकिन मेरे अधिकार क्षेत्र की जहां तक बात है शासन को इनकी मांगे भेज दी जाएंगी. अतुल प्रधान ने कहा कि प्राइवेट डॉक्टर ने लूट मचा रखी है, एक से 10 साल तक की प्रैक्टिस करने वाले प्राइवेट डॉक्टर की फीस 200 रुपये और उससे ज्यादा साल की प्रैक्टिस करने वाले डॉक्टर की फीस 500 रुपये से ज्यादा नहीं होनी चाहिए. प्राइवेट अस्पताल के मेडिकल स्टोर से ही दवाई लेने की बाध्यता खत्म होनी चाहिए. उन्होंने सीएमओ से पूछा कौन सा नियम है कि बाहर से सस्ती दवाई लेकर आएंगे तो प्राइवेट अस्पताल के डॉक्टर इलाज नहीं करेंगे. इन मांगों पर गंभीरता से विचार करें.

दशहरे बाद कलक्ट्रेट पर दूंगा धरना- सपा विधायक

सपा विधायक अतुल प्रधान का धरना फिलहाल मेरठ के विक्टोरिया पार्क में चल रहा है. हजारों लोग धरने में रोज आ जा रहें हैं. धरने के दूसरे दिन भी भारी भीड़ पहुंची थी. अचानक से विक्टोरिया पार्क में पुलिस का मूवमेंट बढ़ गया. कई थानों की फोर्स और पीएसी भी लगा दी गई. पुलिसबल देखकर अतुल प्रधान और गुस्से में आ गए, बोले जेल भेज दो, या धरना खत्म करा दो, पुलिस से डरने वाला नहीं हूं, जिस पब्लिक की आवाज उठा रहा हूं वो पब्लिक आ जाएगी सड़कों पर, डरने वाला नहीं हूं. अभी तो विक्टोरिया पार्क में चल रहा है धरना, लेकिन दशहरे बाद कलक्ट्रेट में धरना स्थल पर धरना दूंगा.

ये भी पढे़ं: दशहरे के दिन यूपी के इस शहर में होती है रावण की पूजा, अनोखी है दशानन के मंदिर की मान्यता

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हरिद्वार: डाक कांवड़ का दूसरा चरण शुरू, 500 CCTV से निगरानी
हरिद्वार: डाक कांवड़ का दूसरा चरण शुरू, 500 CCTV से निगरानी
योगी के मंत्री बोले, 'राहुल गांधी का युवाओं से संवाद लॉलीपॉप है'
योगी के मंत्री बोले, 'राहुल गांधी का युवाओं से संवाद लॉलीपॉप है'
लखनऊ में धर्मांतरण के आरोप पर जमकर हंगामा, पुलिस ने क्या कहा?
लखनऊ में धर्मांतरण के आरोप पर जमकर हंगामा, पुलिस ने क्या कहा?
यूपी चुनाव में करणी सेना की एंट्री, इतनी सीटों पर उतारेगी प्रत्याशी
यूपी चुनाव में करणी सेना की एंट्री, इतनी सीटों पर उतारेगी प्रत्याशी

वीडियोज

Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
Monsoon Travel Insurance: घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
अब दोबारा से होगी आरजीकर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
अब दोबारा से होगी RG कर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
Gum Disease Can Cause Heart Attack: मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
Embed widget