एक्सप्लोरर

मुजफ्फरनगर: पुलिस को झूठी कहानी बताकर युवक ने किया गुमराह, इस तरह आया गिरफ्त में

मुजफ्फरनगर में दुबई से वापस लौटे युवक ने झूठी कहानी बनाकर पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। लेकिन पुलिस की जांच में जब राज खुला तो मामला कुछ और ही निकला।

मुजफ्फनगर, एबीपी गंगा। दुबई से अपने वतन हिन्दुस्तान लौटे मुजफ्फरनगर के पुरकाजी थाना क्षेत्र के नगला दुहेली गांव के एक युवक ने पुलिस में तहरीर देकर दुबई में काम दिलाने वाले पाकिस्तानी एजेंटो द्वारा दो लाख प्रतिमाह वेतन पर पकिस्तान में इस्लामिक संस्था में काम करने दबाव बनाया गया। वहीं पकिस्तान में काम करने से मना किये जाने पर एजेंटो द्वारा युवक से मारपीटकर यातनाएं दिए जाने के गंभीर आरोप लगाते हुये न्याय की गुहार लगाई है।

युवक की तहरीर पर मुजफ्फरनगर का पुलिस प्रशासन सकते में आ गया। पुलिस के आला अधिकारियों और अभिसूचना इकाई ने जब मामले की गंभीरता से जांच की तो मामला एजेंटो द्वारा दुबई में काम के नाम पर काम न दिलाये जाने की ठगी और पैसो के लेनदेन का मामला सामने आया। पुलिस ने जहां कबूतर बाज एजेंट के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है। वहीं षडयंत्र रचाकर पुलिस को गुमराह करने वाले प्रार्थिया को पुलिस ने हिरासत में लेकर मुकदमा दर्ज किया है।

दरअसल मामला मुजफ्फरनगर के नगला दुहेली गांव के एक एजेंट द्धारा पैसे लेकर गांव के ही रहने वाले मोनिश को 27 मई को दुबई काम के लिए भेजा गया था। लेकिन मोनिश को दुबई में जिस काम के लिये भेजा गया था वो काम नहीं मिला बल्कि एजेंटो द्धारा निचले स्तर के सफाईकर्मी का काम दिलाया जा रहा था जिसपर मोनिश द्धारा एजेंटों से अच्छा कार्य दिलाये जाने का दबाव बनाया जाता रहा। जिसपर मोनिश और एजेंटों की नोकझोक होती रही। जिसपर बिना काम के परेशान मोनिश अपने भाई की मदद से अपने वतन भारत लौट आया और मोनिश एजेंटों से पैसे वापस न मिलने पर एजेंटों को सबक सिखाने के लिये एजेंटो को पाकिस्तानी एजेंट बताकर पकिस्तान में इस्लामिक संघठन में दो लाख रूपये प्रतिमाह पर कार्य किये जाने की बात बताकर एक षडयंत्र के तहत पुलिस में झूठा प्रार्थना पत्र देकर झूठी कहानी सुना डाली। मोनिश के प्रार्थना पत्र मिलते ही पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। पुलिस के आला अधिकारियों और जिला अभिसूचना इकाई द्वारा उक्त मामले की गंभीरता से जांच की गयी तो पकिस्तान में इस्लामिक संघठन में काम किये जाने का मामला झूठा पाया गया। और मामला एजेंट द्वारा पैसे लेकर दुबई भेजना और काम न मिलने पर एजेंट द्वारा मोनीश के पैसे वापस न किये जाने का निकला। जिसपर पुलिस के आला अधिकारियों द्वारा एजेंट के विरुद्ध थाना पुरकाजी में मुकदमा दर्ज किया गया। वही झूठ का षडयंत्र रच पुलिस को गुमराह करने वाले मोनिश को हिरासत में लेकर भी मुकदमा दर्ज किया गया है।

एसएसपी अभिषेक यादव ने जानकारी देते हुये कहा कि मोनीश के बारे में कंप्लेंट दी गई थी। एजेंट के माध्यम से वह दुबई पहुंचा, वहां जाने के बाद पाकिस्तान के कुछ लोग उसे मिले और उसे टॉर्चर किया डराया धमकाया पाकिस्तान ले जाने के लिए उसको टॉर्चर भी किया यह सारी कहानी मोनीश के अपने कंप्लेंट में बताई है। हमने पूरे मामले की जांच की है। हमने पाया कि मोनीश उसी गांव के एजेंट के माध्यम से दुबई गया था नौकरी करने वहां जाने के बाद उसको कुछ दिनों तक तक उसको यह लोग नौकरी नहीं दे पाये। बाद में भी जिस तरह की नौकरी इन्होंने दी वह बहुत ही निचले स्तर की नौकरी लगी।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

DM-SP सुन रहे लोगों की समस्या तभी आई मस्जिद से आवाज, फिर मुअज्जिन गिरफ्तार
DM-SP सुन रहे लोगों की समस्या तभी आई मस्जिद से आवाज, फिर मुअज्जिन गिरफ्तार
'पहले अपना टिकट पक्का कराएं', अखिलेश यादव का CM योगी पर पलटवार
'पहले अपना टिकट पक्का कराएं', अखिलेश यादव का CM योगी पर पलटवार
BJP सांसद का अखिलेश पर हमला, कहा- 'चुनाव आते ही याद आता है सनातन धर्म'
BJP सांसद का अखिलेश पर हमला, कहा- 'चुनाव आते ही याद आता है सनातन धर्म'
चंद्रशेखर आजाद ने प्रतिभा चक को सौंपी बड़ी जिम्मेदारी, महिला वोटरों पर नजर
चंद्रशेखर आजाद ने प्रतिभा चक को सौंपी बड़ी जिम्मेदारी, महिला वोटरों पर नजर

वीडियोज

CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान
'वोट चोरी' पर सियासत...हल है हिरासत!
सख्ती का असर...'जंतर-मंतर 2.0' बेअसर!
SIR पर लड़ाई...मीर जाफर तक कैसे आई? बड़ा विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हिरासत नहीं किडनैपिंग...', रिहा होने के बाद ध्रुव राठी का पहला वीडियो, क्या-क्या कहा?
'हिरासत नहीं किडनैपिंग...', रिहा होने के बाद ध्रुव राठी का पहला वीडियो, क्या-क्या कहा?
दिल्ली में प्रदर्शन की बीच पुलिस का एक्शन, 20 से ज्यादा FIR दर्ज
दिल्ली में प्रदर्शन की बीच पुलिस का एक्शन, 20 से ज्यादा FIR दर्ज
टीम इंडिया को मिल गया अगला वीरेंदर सहवाग, दिग्गज ने खुद बताया नाम
टीम इंडिया को मिल गया अगला वीरेंदर सहवाग, दिग्गज ने खुद बताया नाम
'चैंबर से हिरासत में लिया, चलती बस में फेंका', SC में प्रोटेस्ट को लेकर सुनवाई, क्या बोले जज
'चैंबर से हिरासत में लिया, चलती बस में फेंका', SC में प्रोटेस्ट को लेकर सुनवाई, क्या बोले जज
दूसरी प्रेग्नेंसी के बीच पति सिद्धार्थ मल्होत्रा संग क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रहीं कियारा आडवाणी, वेकेशन की तस्वीरें वायरल
दूसरी प्रेग्नेंसी के बीच पति सिद्धार्थ संग क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रहीं कियारा, तस्वीरें वायरल
सुप्रीम कोर्ट में लगे शेम-शेम के नारे तो जज ने लगाई फटकार, वकीलों ने प्रदर्शन पर क्या कहा?
सुप्रीम कोर्ट में लगे शेम-शेम के नारे तो जज ने लगाई फटकार, वकीलों ने प्रदर्शन पर क्या कहा?
12वीं तक पढ़ाई पूरी करना लड़कियों के लिए अब भी चुनौती, रिपोर्ट में खुलासा
12वीं तक पढ़ाई पूरी करना लड़कियों के लिए अब भी चुनौती, रिपोर्ट में खुलासा
इलेक्ट्रिक SUV खरीदने का मौका, Harrier EV पर लाखों की बचत
इलेक्ट्रिक SUV खरीदने का मौका, Harrier EV पर लाखों की बचत
Embed widget