एक्सप्लोरर

बरेली: शख्स की संदिग्ध हालात में मौत, भाई का पड़ोसी पर हत्या का आरोप

विकास के मुंह से खून निकल रहा था। उसके सिर और पैर में चोट थी और पूरा शरीर नीला पड़ चुका था। अजय का आरोप है कि रमेश ने विकास को घर पर पीटा और फिर जहर देकर उसकी हत्या कर दी।

बरेली, एबीपी गंगा। सुभाष नगर थाना क्षेत्र के रामलीला ग्राउंड के पास बीजेपी के स्थानीय नेता की संदिग्ध हालात में मौत हो गई है। 45 वर्षीय विकास शुक्ला की मौत के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। वहीं, विकास के भाई अजय शुक्ला ने पड़ोसी रमेश पर हत्या का आरोप लगाया है। अजय का कहना है कि रमेश अपने घर पर जुआ खिलवाता था। कल दोपहर करीब साढ़े 12 बजे रमेश ने विकास को अपने घर बुलाया था। 3 बजे विकास घर लौट आया था और सो गया। रात करीब 9 बजे विकास को जब खाना देने उसके कमरे में गए तो उसकी मौत हो चुकी थी। बताया जा रहा है कि विकास के मुंह से खून निकल रहा था। उसके सिर और पैर में चोट थी और पूरा शरीर नीला पड़ चुका था। अजय का आरोप है कि रमेश ने विकास को घर पर पीटा और फिर जहर देकर उसकी हत्या कर दी।

उधर, घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और विकास को जिला अस्पताल ले गए। हालांकि डॉक्टरों ने विकास को मृत घोषित कर दिया। एसपी सिटी रविन्द्र कुमार का कहना है की विकास शुक्ला इलेक्ट्रिशियन थे और कल दोपहर रमेश राजपूत के घर गए थे। विकास 3 बजे करीब घर पहुंचे और बोले सिर में दर्द हो रहा है, जिसके बाद उसने घर में रखी कोई सिर दर्द की टैबलेट खा ली और फिर सो गया। रात 9 बजे विकास की तबीयत खराब हो गई जिसके बाद पुलिस को इसकी जानकारी दी गई।

मौके पर पहुंची पुलिस ने एम्बुलेंस बुलाकर विकास को जिला अस्पताल पहुंचवाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। एसपी सिटी का कहना है की पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है और रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्यवाही की जाएगी।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नवरात्र पर वाराणसी में बंद रहेंगी मीट की दुकानें, नगर निगम ने जारी किया आदेश
नवरात्र पर वाराणसी में बंद रहेंगी मीट की दुकानें, नगर निगम ने जारी किया आदेश
महराजगंज: 'DM अंकल जल भराव से बचाइए', बच्चों ने वीडियो बनाकर बयां की परेशानी
महराजगंज: 'DM अंकल जल भराव से बचाइए', बच्चों ने वीडियो बनाकर बयां की परेशानी
उत्तरकाशी में डोली धरती, 4.2 की तीव्रता से आया भूकंप
उत्तरकाशी में डोली धरती, 4.2 की तीव्रता से आया भूकंप
CM योगी ने कबूला अयोध्या चुनाव चैलेंज तो सपा चीफ बोले- 'लोकसभा भूल गए क्या'
CM योगी ने कबूला अयोध्या चुनाव चैलेंज तो सपा चीफ बोले- 'लोकसभा भूल गए क्या'

वीडियोज

CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान
'वोट चोरी' पर सियासत...हल है हिरासत!
सख्ती का असर...'जंतर-मंतर 2.0' बेअसर!
SIR पर लड़ाई...मीर जाफर तक कैसे आई? बड़ा विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, 5 की मौत; 10 घर-20 दुकानों को किया आग के हवाले
मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, 5 की मौत; 10 घर-20 दुकानों को किया आग के हवाले
जंतर-मंतर का प्रोटेस्ट सफल रहा? प्रशांत किशोर का बड़ा बयान
जंतर-मंतर का प्रोटेस्ट सफल रहा? प्रशांत किशोर का बड़ा बयान
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
CJP का चौंकाने वाला दावा, '10 घंटे हो गए, कहां हैं अभिजीत दीपके?'
CJP का चौंकाने वाला दावा, '10 घंटे हो गए, कहां हैं अभिजीत दीपके?'
'संदेह नहीं सबूत', चुनाव आयोग के बचाव में उतरे 124 नौकरशाह, लिखा ओपन लेटर
'संदेह नहीं सबूत', चुनाव आयोग के बचाव में उतरे 124 नौकरशाह, लिखा ओपन लेटर
धमाके से दहला सऊदी का रियाद इंटरनेशनल एयरपोर्ट, दो दिन पहले अटैक में 3 की हुई थी मौत
धमाके से दहला सऊदी का रियाद इंटरनेशनल एयरपोर्ट, दो दिन पहले अटैक में 3 की हुई थी मौत
दुनिया के टॉप 25 बिजनेस स्कूल में भारत के 4 संस्थान, इन कॉलेजों ने बनाई जगह
दुनिया के टॉप 25 बिजनेस स्कूल में भारत के 4 संस्थान, इन कॉलेजों ने बनाई जगह
Embed widget