एक्सप्लोरर

UP Crime: मुजफ्फरनगर में पत्नी की गोली मारकर हत्या के बाद पति ने भी की खुदकुशी, बीच-बचाव करने आया शख्स भी घायल

Muzaffarnagar Crime News: पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अतुल श्रीवास्तव ने बताया कि पति-पत्नी के बीच विवाद चल रहा था. विवाद का निपटारा के लिए शुक्रवार की सुबह दोनों भोपा थाना क्षेत्र पहुंचे थे.

Murder and Suicide in Muzaffarnagar: मुजफ्फरनगर जिले में हत्या और खुदकुशी का मामला सामने आया है. भोपा थाना क्षेत्र में शुक्रवार तड़के पति ने पत्नी की गोली मारकर कथित हत्‍या के बाद खुद भी खुदकुशी कर ली. मखियाली गांव निवासी 26 वर्षीय नसीम मलिक की शादी पांच महीने पहले गाजियाबाद के लोनी की रहनेवाली 25 वर्षीय नरगिस के साथ हुई थी. सनसनीखेज घटना के पीछे घरेलू कलह बताया जा रहा है. विवाद की वजह से दोनों में आए दिन लड़ाई-झगड़े होते थे.

पत्नी की हत्या के बाद पति ने भी गोली मारकर की खुदकुशी

पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अतुल श्रीवास्तव ने बताया कि पति-पत्नी के बीच विवाद चल रहा था. विवाद का निपटारा के लिए शुक्रवार की सुबह दोनों भोपा थाना क्षेत्र पहुंचे थे. दोनों को गादला गांव निवासी सद्दाम घर पर नहीं मिला. पुलिस अधीक्षक ने बताया कि पति-पत्नी के बीच एक बार फिर विवाद होने लगा. आवाज सुनकर सद्दाम का पड़ोसी साबिर बीच-बचाव करने पहुंचा. गुस्से में नसीम ने साबिर पर फायरिंग कर दी. गोली की आवाज सुनकर मौके पर भीड़ जुटने लगी.

बीच-बचाव करने आया शख्स भी गोली लगने से हुआ घायल

लोगों को आता देख पति-पत्‍नी बाइक पर बैठकर गांव से बाहर निकल गए. घायल अवस्था में साबिर को जिला अस्पताल ले जाया गया. गांव से बाहर निकले नसीम ने मौका पाकर पत्नी नरगिस की गोली मारकर हत्‍या कर दी और खुद को भी गोली मारकर जान दे दी. घटना की जानकारी पाकर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मुआयाना किया. श्रीवास्तव ने बताया कि दंपति के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और घायल साबिर को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है. उन्‍होंने बताया कि घटनास्थल से दो पिस्टल बरामद की गयी है. श्रीवास्तव ने बताया कि पुलिस हत्या और खुदकुशी मामले की जांच कर रही है.

UP Politics: इटावा में शिवपाल सिंह यादव ने UCC पर किया आगाह, चंद्रशेखर आजाद पर हमले को कानून-व्यवस्था से जोड़ा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी चुनाव 2027 से पहले मायावती ने कर दिया सर्वणों को नाराज? बयान से मिले संकेत
यूपी चुनाव 2027 से पहले मायावती ने कर दिया सर्वणों को नाराज? बयान से मिले संकेत
झारखंड में लाठीचार्ज पर अखिलेश के सांसद बोले- कीमत चुकानी पड़ेगी...
झारखंड में लाठीचार्ज पर अखिलेश के सांसद बोले- कीमत चुकानी पड़ेगी...
सपा ने फिर इकट्ठा किया चंदा, संसद परिसर में चढ़ावा चोरी के विरोध में प्रदर्शन
सपा ने फिर इकट्ठा किया चंदा, संसद परिसर में चढ़ावा चोरी के विरोध में प्रदर्शन
छात्र आंदोलन के बीच मायावती की Gen-Z से अपील, कहा- षडयंत्र से दूर रहें
छात्र आंदोलन के बीच मायावती की Gen-Z से अपील, कहा- षडयंत्र से दूर रहें

वीडियोज

Mars Mystery: मंगल ग्रह पर मिली मधुमक्खियां? |ABPLIVE
Mangal Milan में क्यों गूंजा जय श्री राम? |ABPLIVE
Baramati Crime: पत्नी ने रची पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश? | Sansani
Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चीन में टाइफून डॉल्फिन से हाहाकार का अलर्ट, 24 घंटे में टूट जाएंगे बारिश के सारे रिकॉर्ड?
चीन में टाइफून डॉल्फिन से हाहाकार का अलर्ट, 24 घंटे में टूट जाएंगे बारिश के सारे रिकॉर्ड?
छात्र आंदोलन के बीच मायावती की Gen-Z से अपील, कहा- षडयंत्र से दूर रहें
छात्र आंदोलन के बीच मायावती की Gen-Z से अपील, कहा- षडयंत्र से दूर रहें
बाबरआजम और शाहीन अफरीदी आमने-सामने? वनडे कप्तानी पर छिड़ी जंग
बाबरआजम और शाहीन अफरीदी आमने-सामने? वनडे कप्तानी पर छिड़ी जंग
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
फूड ट्रंक में छिपे, मिलिट्री जेट से भरी उड़ान... तुर्किए से कैसे निकले डोनाल्ड ट्रंप
फूड ट्रंक में छिपे, मिलिट्री जेट से भरी उड़ान... तुर्किए से कैसे निकले डोनाल्ड ट्रंप
Fact Check: अरुणाचल प्रदेश में घुस गई है चीनी सेना? वायरल वीडियो का सच
Fact Check: अरुणाचल प्रदेश में घुस गई है चीनी सेना? वायरल वीडियो का सच
Denmark Woman In India Sleeper Train: डेनमार्क से आई महिला ने स्लीपर ट्रेन में किया सफर, जो बताया हो गया वायरल
डेनमार्क से आई महिला ने स्लीपर ट्रेन में किया सफर, जो बताया हो गया वायरल
Skin Itch After Bathing: 5 साल से पानी में रह रहा लड़का, बाहर निकलते ही होती है जलन; ये कौन-सी बीमारी?
5 साल से पानी में रह रहा लड़का, बाहर निकलते ही होती है जलन; ये कौन-सी बीमारी?
Embed widget