एक्सप्लोरर

Noida: सुर्खियों में आने की चाह ने पहुंचाया सलाखों के पीछे, सोशल मीडिया पर अपलोड किया था वीडियो, पढ़ें दिलचस्प मामला

अपनी पहचान बनाने के लिये सोशल मीडिया का प्रयोग आजकल खूब चलन में है. नोएडा में सपा नेता का रिश्तेदार प्रसिद्धी का चाह में कुछ ऐसा कर बैठा, जिसके चलते वह हवालात पहुंच गया.

नोएडा: सोशल मीडिया पर फेमस होने की चाह में युवा कुछ भी करने को तैयार है. कोई अवैध हथियारों को दिखाकर फेमस होना चाहता है, तो कोई पुलिस को गाली देकर सुर्खियों में आना चाहता है. ताजा मामला नोएडा के सेक्टर 49 का है, जहां एक युवक कार चलाते हुए पुलिस को देखकर गाली देता रहा और दूसरा दोस्त उसका वीडियो बनाता रहा और फिर उस वीडियो को सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया. लेकिन जब वीडियो वायरल हुआ तो पुलिस हरकत में आई और युवक को गिरफ्तार कर लिया गया.

सपा नेता का पोता है आरोपी

पुलिस की माने तो युवक सर्फाबाद का रहने वाला है और इसके दादा आज भी समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष हैं. यही वजह है कि, नेतागिरी का रौब और प्रसिद्ध होने की चाह के चलते युवक ने ऐसा किया, लेकिन अब युवक अपनी गलती मान रहा है और भविष्य में ऐसा न करने की बात कह रहा है.

ये था वीडियो में

नोएडा के थाना सेक्टर 49 की पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि, एक युवक द्वारा सोशल साइट इन्स्टाग्राम पर एक वीडियो वायरल किया गया है कि, एक युवक द्वारा अपनी स्कोर्पियो गाड़ी में हूटर बजाता हुआ अपने एक साथी के साथ चल रहा है और आगे जा रही पुलिस की जीप को गाली देता हुआ, तेजी से ओवरटेक कर रहा है.

एफआईआर दर्ज करने के बाद हुई गिरफ्तारी

उक्त युवक के साथी द्वारा स्कोर्पियो गाड़ी में ही इस घटना का वीडियो बनाया गया और युवक द्वारा इस वीडियो को सोशल साइट इन्स्टाग्राम पर वायरल किया गया. जिस पर पुलिस द्वारा त्चरित कार्रवाई करते हुये थाना सेक्टर 49 में एफआईआर पंजीकृत किया गया. स्कार्पियो गाड़ी चलाने वाले युवक की पहचान शेखर यादव पुत्र विकास यादव निवासी ग्राम सर्फाबाद थाना सेक्टर 49 नोएडा के रूप में हुई.

आपको बता दें कि, युवक की स्कोर्पियो गाड़ी को पकड कर एमवी एक्ट की धाराओं में सीज किया गया है तथा युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है. वहीं, युवक द्वारा अपना अपराध स्वीकार करते हुए अपने जुर्म की मांफी मांगी.

ये भी पढ़ें.

अखिलेश ने कार्यकर्ताओं को सिखाए जीत के गुर, कहा- बीजेपी की हर बात की काट तैयार रखें

मैं बलराम पांडेय ABP नेटवर्क में वरिष्ठ संवाददाता हूं. मीडिया उद्योग में 19 वर्षों से अधिक अनुभव के साथ, मैं रिपोर्टिंग और विश्लेषण में अपने अनुभव का लाभ उठाकर दर्शकों को आकर्षित और जागरूक करने वाली उच्च-प्रभाव वाली कहानियाँ पेश करता हूं. वर्तमान में, मैं दिल्ली सरकार और राजनीतिक घटनाओं, प्रवर्तन निदेशालय (ED), CBI को कवर करने, के साथ बड़े इंटरव्यू और समसामयिक मामलों पर व्यावहारिक विश्लेषण प्रदान करने के लिए ज़िम्मेदारी निभा रहा हूं 
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी में आज खिलेगी धूप, ठंड की आहट के बीच बढ़ेगा प्रदूषण
यूपी में आज खिलेगी धूप, ठंड की आहट के बीच बढ़ेगा प्रदूषण
एयर शो के लिए संवर रही काशी, दीवारों पर उकेरी जा रहीं गंगा घाटों की छटा
एयर शो के लिए संवर रही काशी, दीवारों पर उकेरी जा रहीं गंगा घाटों की छटा
योगी सरकार में समावेशी शिक्षा को नई दिशा, प्रशस्त 2.0 से जुड़े 9.20 लाख शिक्षक
योगी सरकार में समावेशी शिक्षा को नई दिशा, प्रशस्त 2.0 से जुड़े 9.20 लाख शिक्षक
गोरखनाथ मंदिर से निकलेगी विजयादशमी शोभायात्रा, CM योगी करेंगे अगुवाई
गोरखनाथ मंदिर से निकलेगी विजयादशमी शोभायात्रा, CM योगी करेंगे अगुवाई

वीडियोज

Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: टाइगर..'किस्मत' से जिंदा है! | Tiger Shroff Firing | Mumbai Police
Tiger Shroff Firing Case Update | क्या बॉलीवुड को बनाया जा रहा निशाना?। Mumbai Police | Crime News
Sandeep Chaudhary: SIR पर मचे हंगामा का सटीक विश्लेषण! | Gyanesh Kumar | Rahul Gandhi | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'गिरफ्तार करो या मार दो...', बांग्लादेश वापसी पर दहाड़ीं शेख हसीना, तारिक रहमान को चैलेंज
'गिरफ्तार करो या मार दो...', बांग्लादेश वापसी पर दहाड़ीं शेख हसीना, तारिक रहमान को चैलेंज
बिहार के भोजपुर में दो हत्याओं से हड़कंप, बुजुर्ग को रॉड से पीटा, युवक पर चलाई गोली
बिहार के भोजपुर में दो हत्याओं से हड़कंप, बुजुर्ग को रॉड से पीटा, युवक पर चलाई गोली
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, प्रधानमंत्री ने दिया कर्फ्यू का आदेश
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, PM ने दिया कर्फ्यू का आदेश, इमरजेंसी की आहट
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
मंत्री सरनाईक ने राज्यपाल से की BJP विधायक की सदस्यता रद्द करने की मांग! क्या है मामला?
मंत्री सरनाईक ने राज्यपाल से की BJP विधायक की सदस्यता रद्द करने की मांग! क्या है मामला?
यूपी में आज खिलेगी धूप, ठंड की आहट के बीच बढ़ेगा प्रदूषण
यूपी में आज खिलेगी धूप, ठंड की आहट के बीच बढ़ेगा प्रदूषण
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
Embed widget