एक्सप्लोरर

अखिलेश ने कार्यकर्ताओं को सिखाए जीत के गुर, कहा- बीजेपी की हर बात की काट तैयार रखें

अखिलेश यादव ने भारतीय जनता पार्टी की चुनावी रणनीति के बारे में कार्यकर्ताओं को जानकारी दी और बीजेपी की हर बात की काट तैयार रखने को कहा.

मथुरा: उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव गुरुवार शाम पार्टी के प्रशिक्षण कार्यक्रम में मथुरा पहुंचे और उन्होंने कार्यकर्ताओं से 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव में जीतने के लिए कमर कस लेने को कहा. शहर के मसानी क्षेत्र में चल रहे कार्यक्रम में यादव ने कार्यकर्ताओं को जीत के कई गुर भी सिखाए. उन्होंने विपक्षी दल भारतीय जनता पार्टी की चुनावी रणनीति के बारे में कार्यकर्ताओं को जानकारी दी और बीजेपी की हर बात की काट तैयार रखने को कहा.

यादव का आज दोपहर मांट विधानसभा क्षेत्र के बाजना गांव में स्थित मोरकी इण्टर कॉलेज के मैदान में राष्ट्रीय लोकदल के उपाध्यक्ष और मथुरा के पूर्व सांसद जयंत चौधरी के साथ किसान महापंचायत को संबोधित करने का कार्यक्रम है. यहां आने से पहले यादव ने मथुरा-वृन्दावन मार्ग पर जयसिंहपुरा में स्थित कार्ष्णि उदासीन आश्रम जा कर महंत हरिशरणानंद महाराज से आशीर्वाद लिया.

सपा के प्रशिक्षण कार्यक्रम में सम्मिलित हुए अखिलेश

अखिलेश यादव ने कहा, ''मुख्यमंत्री रहते हुए उदासीन आश्रम स्थित बाबा दयाल की समाधि का जीर्णोद्धार कराया था, लेकिन अभी भी आश्रम में कई कल्याणकारी कार्यों का होना बाकी है. पुनः सत्ता में आने पर मथुरा के विकास के साथ-साथ आश्रम का भी विकास किया जाएगा.'' इसके बाद वह सपा के प्रशिक्षण कार्यक्रम में सम्मिलित हुए. इस कार्यक्रम में मथुरा के अलावा आगरा, हाथरस और अलीगढ़ जिले के 15 विधानसभा क्षेत्रों के कार्यकर्ता भाग ले रहे हैं, जिन्हें 2022 के विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए जीत का प्रशिक्षण दिया जा रहा है.

ये भी पढ़ें-

'फटी जींस' वाले बयान पर सीएम तीरथ रावत की पत्नी रश्मि ने किया बचाव, जानिए क्या कहा

Yogi Government 4 Years: सीएम योगी बोले- चार सालों में नहीं हुआ कोई दंगा, निवेशकों की पहली पसंद बना यूपी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

थानाभवन सीट पर 2027 में पलटेगा पासा या RLD फिर मारेगी बाजी? जानें यहां समीकरण
थानाभवन सीट पर 2027 में पलटेगा पासा या RLD फिर मारेगी बाजी? जानें यहां समीकरण
'अल्लाह के अलावा किसी की इबादत...', वंदे मातरम विवाद पर बोले इमरान मसूद
'अल्लाह के अलावा किसी की इबादत...', वंदे मातरम विवाद पर बोले इमरान मसूद
चारपाई से उठा ले गए कुत्ते, डेढ़ साल के मासूम को 14 जगह नोचा
चारपाई से उठा ले गए कुत्ते, डेढ़ साल के मासूम को 14 जगह नोचा
बीमार बच्चे के साथ जनता दर्शन में पहुंची मां, CM योगी ने की आर्थिक मदद
बीमार बच्चे के साथ जनता दर्शन में पहुंची मां, CM योगी ने की आर्थिक मदद

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी को SC से राहत, CBI से पूछा- 'आरोप इतने गंभीर थे तो...'
राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, CBI और ED से जुड़ा है केस
छात्रों के आगे झुकी झारखंड सरकार! 14वीं JPSC परीक्षा होगी रद्द 
छात्रों के आगे झुकी झारखंड सरकार! 14वीं JPSC परीक्षा होगी रद्द 
32 साल बाद इतिहास रचेगी टीम इंडिया, आज वर्ल्ड कप में दूसरा मैच
32 साल बाद इतिहास रचेगी टीम इंडिया, आज वर्ल्ड कप में दूसरा मैच
Welcome To The Jungle अब ओटीटी पर मचाएगी धमाल, जानें- कब और कहां होगी रिलीज
'वेलकम टू द जंगल' अब ओटीटी पर होगी रिलीज, जानें- कब और कहां?
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
PM मोदी से मिले महाराष्ट्र CM देवेंद्र फडणवीस, बताया क्या हुई बात
PM मोदी से मिले महाराष्ट्र CM देवेंद्र फडणवीस, बताया क्या हुई बात
Best Soil for Crops: मिट्टी का रंग बताता है खासियत, जानें काली-लाल और पीली मिट्टी का फर्क
मिट्टी का रंग बताता है खासियत, जानें काली-लाल और पीली मिट्टी का फर्क
Viral Old Man Dance Video: हसीनाओं संग डांस करते दादा जी का वीडियो वायरल, यूजर्स ले रहे मजे
हसीनाओं संग डांस करते दादा जी का वीडियो वायरल, यूजर्स ले रहे मजे
Embed widget