एक्सप्लोरर

Cyber Crime: इंस्‍टाग्राम पर फेक आईडी से इंडिगो में एयरहोस्‍टेस बनाने का झांसा देने वाला गिरफ्तार, अश्‍लील फोटो से करता था ब्‍लैकमेल

Gorakhpur Cyber Crime: गोरखपुर में पुलिस ने एक शातिर युवक को पकड़ा है. ये युवक इंस्टाग्राम में फेक आईडी के जरिये नौकरी देने का लालच देकर लड़कियों को फंसाता था.

Cuyber Crime in Gorakhpur: इंस्‍टाग्राम (Instagram) पर फेक आईडी बनाकर युवतियों को अपने जाल में फांसने वाले ब्‍लैकमेलर को क्राइम ब्रांच (Crime Branch) की टीम ने गिरफ्तार किया है. ब्‍लैकमेलर पहले इंस्‍टाग्राम पर युवतियों को फांसता था. उसके बाद उन्‍हें इंडिगो एयरलाइंस (Indigo Airlines) में एयरहोस्‍टेस बनाने का लालच देकर उनकी अश्‍लील फोटो झांसा देकर हासिल कर लेता था. उसी फोटो से वो युवतियों को ब्‍लैकमेल करता रहा है. साइबर सेल की टीम और क्राइम ब्रांच ने इस ब्‍लैकमेलर (Blackmailer) को गिरफ्तार कर उसे सलाखों के पीछे पहुंचा दिया है.  

इंस्टग्राम पर फर्जी आईडी से लड़कियों को फंसाता था

गोरखपुर के एसपी क्राइम डा. महेन्‍द्र पाल सिंह ने घटना का खुलासा किया. उन्‍होंने बताया कि, अजहरुद्दीन नाम के आरोपी को गिरफ्तार किया गया है. उन्‍होंने बताया कि, अजहरुद्दीन ने इंस्‍टाग्राम पर ‘प्रिया पायलट’ के नाम से अकाउंट बना लिया था. इसके माध्‍यम से वो युवतियों को इंडिगो एयरलाइंस में एयरहोस्‍टेस बनाने का लालच देकर उनके प्राइवेट वीडियो और फोटो हासिल कर लेता था और उन्‍हें ब्‍लैकमेल करता था. उन्‍होंने बताया कि लगातार इंस्‍टाग्राम पर आईडी बनाकर युवतियों को कुछ लोगों द्वारा ब्‍लैकमेल करने की शिकायत आ रही थी. साइबर सेल ने इसका पता लगाया.

वीडियो के जरिये करता था ब्लैकमेल

एसपी क्राइम डा. महेन्‍द्र पाल सिंह ने बताया कि, साइबर सेल को जानकारी मिली कि किसी ने प्रिया पायलट के नाम से फेक आईडी बनाई है. उन्‍होंने बताया कि जब साइबर सेल ने जब पता किया, तो जानकारी मिली कि अजहरुद्दीन लड़कियों को लालच देता था और उन्‍हें बुलाकर प्राइवेट वीडियो प्राप्‍त कर ब्‍लैकमेल करता था. उन्‍होंने बताया कि इसके मोबाइल से 10 से 12 वीडियो मिले हैं. इसे गिरफ्तार करने के बाद इससे पूछताछ की जा रही है.

पुलिस ने दी हिदायत

एसपी क्राइम डा. महेन्‍द्र पाल सिंह ने बताया कि, इसका कोई आपराधिक इतिहास नहीं मिला है. लेकिन, आगे की जानकारी की जा रही है. उन्‍होंने लोगों को आगाह करते हुए कहा कि वे अपना एकाउंट लॉक करके रखें. इसके साथ ही किसी को अपना आईडी-पासवर्ड नहीं बताएं. इसके अलावा किसी के भी साथ ओटीपी को शेयर नहीं करें. किसी भी तरह के अनजाने लिंक मोबाइल पर आने पर उसे नहीं खालें. किसी भी अनजान साफ्टवेयर को डाउनलोड न करें. इसके साथ ही मोबाइल को भी किसी दूसरे के हाथ में नहीं दें. ऐसा करने से युवतियां और युवक जालसाजी और धोखा खाने और इस तरह से ब्‍लैकमेल होने से खुद को सुरक्षित कर सकते हैं.

नौकरी दिलाने का देता था लालच

आरोपी अजहरुद्दीन गोरखपुर के गोरखनाथ थानाक्षेत्र के चक्‍सा हुसैन का रहने वाला है. उसकी उम्र 22 साल है. उसके खिलाफ गोरखपुर के बड़हलगंज थाने में आईपीसी की धारा 420 और आईटी एक्‍ट 66 डी/67बी के तहत मामला दर्ज किया गया था. आरोपी ने पुलिस को पूछताछ में बताया कि फर्जी इन्स्टाग्राम आईडी बनाकर युवतियों को इंडिगो एयरलाइंस में एयरहोस्‍टेस की नौकरी दिलाने के नाम पर उनकी पर्सनल फोटो प्राप्त कर लेता था. इसके बाद फोटो वायरल कर बदनाम करने की धमकी देकर ब्लैकमेल करता था. इसके साथ ही वीडियो काल पर मजबूर कर उनकी अश्लील वीडियो बनाकर ब्‍लैकमेल करता था.  

ये भी पढ़ें.

President Visit Ayodhya: राष्ट्रपति के दौरे के लेकर अयोध्या में सुरक्षा के जबरदस्त इंतजाम, आला अफसरों ने की समीक्षा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सीएम योगी का आरोप- बंटवारे में पाकिस्तान को सिंध कांग्रेस ने जबरदस्ती दे दिया
सीएम योगी का आरोप- बंटवारे में पाकिस्तान को सिंध कांग्रेस ने जबरदस्ती दे दिया
खराब मौसम के बीच भी चमोली पहुंचे CM धामी, रेस्क्यू ऑपरेशन का लिया जायजा
खराब मौसम के बीच भी चमोली पहुंचे CM धामी, रेस्क्यू ऑपरेशन का लिया जायजा
Chamoli Tunnel Accident Live: CM धामी ने घायल मजूदरों से की मुलाकात, मृतकों के परिवार को मिलेगा 4-4 लाख रुपये का मुआवजा
Live: CM धामी ने घायल मजूदरों से की मुलाकात, मृतकों के परिवार को मिलेगा 4-4 लाख रुपये का मुआवजा
UP Election 2027: यूपी की इस सीट पर कांग्रेस ने की दावेदारी तो नहीं दे पाएंगे अखिलेश? 2022 चुनाव में मिले थे 780 वोट
यूपी की इस सीट पर कांग्रेस ने की दावेदारी तो नहीं दे पाएंगे अखिलेश? 2022 चुनाव में मिले थे 780 वोट

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जाति, कोविड वैक्सीन...जनगणना में पूछे जाएंगे ये 40 सवाल, नोटिफिकेशन जारी
जाति, कोविड वैक्सीन...जनगणना में पूछे जाएंगे ये 40 सवाल, नोटिफिकेशन जारी
15 अगस्त से पहले दिल्ली पुलिस ने जारी की ट्रैफिक एडवाइजरी, ये रास्ते रहेंगे बंद
15 अगस्त से पहले दिल्ली पुलिस ने जारी की ट्रैफिक एडवाइजरी, ये रास्ते रहेंगे बंद
Spider Man BO Day 15: तीसरे थर्सडे स्पाइडर मैन की घटी कमाई, लेकिन 8 करोड़ और कमाते ही रच देगी इतिहास
तीसरे थर्सडे स्पाइडर मैन की घटी कमाई, लेकिन 8 करोड़ और कमाते ही रच देगी इतिहास
ODI डेब्यू पर स्कॉटलैंड के खिलाड़ी ने रचा इतिहास, क्रिकेट में ऐसा करने वाले सिर्फ चौथे खिलाड़ी बने
ODI डेब्यू पर स्कॉटलैंड के खिलाड़ी ने रचा इतिहास, क्रिकेट में ऐसा करने वाले सिर्फ चौथे खिलाड़ी बने
TMC के 20 बागियों की बढ़ने वाली है टेंशन! ममता बनर्जी ने लिया बड़ा फैसला
TMC के 20 बागियों की बढ़ने वाली है टेंशन! ममता बनर्जी ने लिया बड़ा फैसला
Best Solar Panel: कौन-सा सोलर पैनल बनाता है सबसे ज्यादा बिजली? समझें पूरा गणित
कौन-सा सोलर पैनल बनाता है सबसे ज्यादा बिजली? समझें पूरा गणित
Uttarakhand Tunnel Accident: चमोली टनल हादसे में 7 मजदूरों की मौत, मृतकों-घायलों के नाम आए सामने
चमोली टनल हादसे में 7 मजदूरों की मौत, मृतकों-घायलों के नाम आए सामने
गमले में अदरक उगाना सीखें, बाजार से नहीं लाना पड़ेगा
गमले में अदरक उगाना सीखें, बाजार से नहीं लाना पड़ेगा
Embed widget