एक्सप्लोरर

गोंडा: जालसाज ने अफसरों के फर्जी हस्ताक्षर से कर दिया मकान का आवंटन, विभाग में मचा हड़कंप

गोंडा में जालसाजी का बड़ा मामला सामने आया है. यहां एक शख्स ने फर्जी कागज तैयार किये और अफसरों के हस्ताक्षर तक बना लिये. यही नहीं कई लोगों को मकान दिलावाये और वे लोग रहने लगे.

गोंडा: गोंडा से जालसाजी का चौंकाने वाला बड़ा मामला सामने आया है. डूडा का फर्जी परियोजना अधिकारी बनकर एक व्यक्ति ने कई लोगों से लाखों रुपये ठग लिए और उन्हें आसरा आवास का आवंटन पत्र भी जारी कर दिया. इस व्यक्ति ने लाभार्थियों को आसरा आवास के नकली आवंटन पत्र देकर लाखों रुपए वसूले और इस फर्जी आवंटन पत्र पर जिला अधिकारी व मुख्य विकास अधिकारी के नकली हस्ताक्षर भी कर दिए और अब जांच के दौरान खुलासा होने पर विभाग में हड़कंप मच गया है.

जालसाज ने आवास भी दिलवा दिया

आपको बता दें की नगर कोतवाली क्षेत्र के सिविल लाइंस में नगरीय विकास विभाग के माध्यम से आसरा आवास बनवाए गए थे. काफी इंतजार के बाद प्रशासन द्वारा इनका आवंटन शुरू किया गया और इसी बीच एक जालसाज ने लाभार्थियों को डीएम व सीडीओ के नकली हस्ताक्षर करके आवंटन पत्र जारी कर दिया और बाकायदा आवास भी दे दिया. जालसाज पर आरोप है कि उसने 40 से 70 हजार रुपए वसूल लिए और कब्जा भी दिला दिया गया. आसरा आवास में रह रहे फर्जी आवंटियों को जब विभाग द्वारा आवास खाली करने की नोटिस दी गई तो आवास में रह रहे लोगों के बीच हाहाकार मच गया. इन लोगों द्वारा विकास भवन स्थित नगरीय विकास अभिकरण के कार्यालय पर आकर घंटों हंगामा काटा गया तथा पीड़ितों ने जालसाज को पकड़ कर पुलिस और परियोजना अधिकारी के हवाले कर दिया है. पुलिस ने धोखाधड़ी सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर जांच शुरू कर दी है.

पीड़ित लोगों ने जालसाज को पकड़ा

वहीं ठगी का शिकार हुई प्रिया श्रीवास्तव सहित दर्जनों पीड़ित लोगों ने बताया कि विनोद नाम का एक व्यक्ति ने हम लोगों को आवंटन पत्र दिया था. वही जाकर पैसा वसूलता था. हम लोग तीन पीढ़ी से किराए के मकान में रह रहे हैं. 70 हजार दिया था कि मेरा आवंटन हो जाए. सूची में नाम निकला मुझे आवंटन पत्र भी मिला, लेकिन अब पता चला है कि यह आवंटन पत्र फर्जी है. गुरुवार को वह व्यक्ति आसरा आवास पर पहुंचा था. हम लोगों द्वारा उसे दौड़ाकर पकड़ने का प्रयास किया वह नाले में कूद गया, फिर भी हम लोग उसे पकड़ कर डूडा अधिकारी के पास लाए. उन्होंने नगर कोतवाली पुलिस को बुलाकर उसके हवाले कर दिया है. प्रिया श्रीवास्तव ने बताया कि कई लोगों से आवास देने के नाम पर उगाही की गई है.

वहीं इस संबंध में डूडा के परियोजना अधिकारी विनोद कुमार सिंह ने बताया कि आसरा आवास में 188 आवास खाली पड़े हैं. उनके आवंटन के लिए हमने टीम भेजी थी तो पता चला कि उसमें कुछ महिलाएं रह रही हैं. महिलाओं ने बताया कि उन्हें डूडा के एक अधिकारी विनोद कुमार सिंह ने आवंटन पत्र दिया है. महिलाएं जब विनोद कुमार नामक व्यक्ति को पकड़ कर लाई तो परियोजना अधिकारी बनकर ठगी करने वाले को कोतवाली पुलिस के हवाले कर दिया और पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई कर रही है.

ये भी पढ़ें.

बीएसपी की विकास परियोजनाओं को अपना बताकर पीठ थपथपा रही है बीजेपी सरकार: मायावती

कृष्ण कुमार साल 2013 से एबीपी न्यूज़ से जुड़े हैं. गोंडा में जिला संवाददाता के तौर पर काम कर रहे हैं. गोंडा की राजनीति, अपराध और अन्य बड़ी खबरों पर नजर रखते हैं. कृष्ण कुमार ने अवध यूनिवर्सिटी फैजाबाद से पत्रकारिता की पढ़ाई की और गोल्ड मेडलिस्ट रहे हैं. एबीपी से जुड़ने से पहले कृष्ण कुमार ने अन्य चैनलों में भी काम किया है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

विधानसभा चुनाव से पहले यूपी में कांग्रेस कार्यालय पर शिकंजा, प्रशासन ने किया सील
विधानसभा चुनाव से पहले यूपी में कांग्रेस कार्यालय पर शिकंजा, प्रशासन ने किया सील
'सत्ता से पहले सपा को बचाने की सोचिए...' योगी के मंत्री की अखिलेश को नसीहत
'सत्ता से पहले सपा को बचाने की सोचिए...' योगी के मंत्री की अखिलेश को नसीहत
किसान नेताओं को थर्ड डिग्री मामले में एक्शन, थाना प्रभारी समेत 8 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर
किसान नेताओं को थर्ड डिग्री मामले में एक्शन, थाना प्रभारी समेत 8 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर
गाजियाबाद में डबल मर्डर से सनसनी, पति ने पत्नी और बेटी को उतारा मौत के घाट
गाजियाबाद में डबल मर्डर से सनसनी, पति ने पत्नी और बेटी को उतारा मौत के घाट

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तारिक रहमान के भारत दौरे की नई तारीख, कब आएंगे बांग्लादेशी PM?
तारिक रहमान के भारत दौरे की नई तारीख, कब आएंगे बांग्लादेशी PM?
नीतीश की विरासत पर उपेंद्र कुशवाहा ने ठोका दावा, बोले- 'RLM संभालने को तैयार'
नीतीश की विरासत पर उपेंद्र कुशवाहा ने ठोका दावा, बोले- 'RLM संभालने को तैयार'
3 साल तक भागता रहा, भारतीय खिलाड़ी ड्रग केस में गिरफ्तार
3 साल तक भागता रहा, भारतीय खिलाड़ी ड्रग केस में गिरफ्तार
भरी महफिल में शिवकार्तिकेयन को फैन ने कहा 'फ्यूचर सीएम', एक्टर ने यूं किया रिएक्ट
भरी महफिल में फैन ने शिवकार्तिकेयन को कहा 'फ्यूचर सीएम', एक्टर ने यूं किया रिएक्ट
तेलंगाना में सियासी भूचाल! CM रेड्डी के खिलाफ जमीन घोटाले की शिकायत दर्ज
तेलंगाना में सियासी भूचाल! CM रेड्डी के खिलाफ जमीन घोटाले की शिकायत दर्ज
'यही असली चेहरा', वंदे मातरम विवाद पर धर्मेंद्र प्रधान का कांग्रेस पर तंज
'यही असली चेहरा', वंदे मातरम विवाद पर धर्मेंद्र प्रधान का कांग्रेस पर तंज
सड़क के इतना करीब आया हेलीकॉप्टर, उड़ने लगे लोग; वीडियो वायरल
सड़क के इतना करीब आया हेलीकॉप्टर, उड़ने लगे लोग; वीडियो वायरल
पीरियड की हर परेशानी हार्मोनल नहीं! ये संकेत हो सकते हैं गंभीर बीमारी का इशारा
पीरियड की हर परेशानी हार्मोनल नहीं! ये संकेत हो सकते हैं गंभीर बीमारी का इशारा
Embed widget