एक्सप्लोरर

हिंदू धर्म को धोखा बताकर बुरे फंसे स्वामी प्रसाद मौर्य, डिंपल यादव बोलीं- य़े सपा का नहीं आधिकारिक बयान

Dimple Yadav on Swami Prasad Maurya: स्वामी प्रसाद मौर्य के बयान पर मैनपुरी पहुंचीं सांसद डिंपल यादव ने प्रतिक्रिया दी है. बता दें कि विवादित देकर स्वामी प्रसाद मौर्य एक बार फिर सुर्खियों में हैं.

UP News: सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य एक बार फिर सुर्खियों में हैं. उन्होंने हिंदू धर्म को धोखा बताया है. विवादित बयान सामने आने के बाद सियासी बयानबाजी शुरू हो गई है. स्वामी प्रसाद मौर्य खुद अपनी पार्टी में घिर गए हैं. सपा ने स्वामी प्रसाद मौर्य के बयान से किनारा कर लिया है. दिल्ली के जंतर मंतर पर आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए हिंदू धर्म को धोखा बता दिया. स्वामी प्रसाद मौर्य के बयान पर बवाल मच गया.

क्या बोलीं सपा सांसद डिंपल यादव?

आरोप लगा कि स्वामी प्रसाद हिंदुओं की आस्था से खिलवाड़ कर रहे हैं. बताया जाता है कि सपा सुप्रीमो की चेतावनी को स्वामी प्रसाद मौर्य ने नजरअंदाज किया. अखिलेश यादव ने सपा नेताओं को धर्म और जाति पर टिप्पणी करने से बचने की सलाह दी थी. स्वामी प्रसाद मौर्य ने अखिलेश यादव के सुझाव को दरकिनार कर दिया. स्वामी प्रसाद मौर्य के बयान पर मैनपुरी में सांसद डिंपल यादव ने कहा कि स्वामी प्रसाद मौर्य का निजी विचार है. उन्होंने कहा कि सपा स्वामी प्रसाद मौर्य के बयान का समर्थन नहीं करती है. 

स्वामी प्रसाद मौर्य के बयान पर बवाल

सनातन धर्म और रामचरितमानस पर बयान देकर भी स्वामी प्रसाद मौर्य बुरे फंस चुके हैं. राजनैतिक दलों ने अखिलेश यादव से कार्रवाई की मांग की थी. साधु-संतों ने भी स्वामी प्रसाद मौर्य के खिलाफ मोर्चा खोल दिया था. इंडिया गठबंधन की प्रमुख पार्टी कांग्रेस भी असहज हो गई थी. स्वामी प्रसाद मौर्य का विवादित बयान सामने आने के बाद अखिलेश यादव भी चौतरफा घिर गए थे. अब एक बार उन्होंने हिंदू धर्म पर आपत्तिजनक टिप्पणी कर विवाद को जन्म दे दिया है. डिंपल यादव ने साफ कर दिया है कि स्वामी प्रसाद मौर्य के बयान से सपा सहमत नहीं है. उन्होंने स्वामी प्रसाद मौर्य के बयान से पल्ला झाड़ लिया. 

UP Politics: स्वामी प्रसाद मौर्य के बयान पर केशव का पलटवार, कहा- इससे न तो हिंदू धर्म कमजोर होगा न मंदिर...

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Mirzapur News: यूपी के सर्वोदय विद्यालय का कमाल, मिर्जापुर की 18 छात्राओं ने पास की NEET परीक्षा
यूपी के सर्वोदय विद्यालय का कमाल, मिर्जापुर की 18 छात्राओं ने पास की NEET परीक्षा
योगी सरकार की योजना से बदली शिवम की किस्मत, डेयरी से सालाना 20 लाख की कमाई
योगी सरकार की योजना से बदली शिवम की किस्मत, डेयरी से सालाना 20 लाख की कमाई
यूपी में निर्धारित शेड्यूल से अधिक हो रही बिजली की आपूर्ति, 32673 मेगावाट का नया रिकॉर्ड
यूपी में निर्धारित शेड्यूल से अधिक हो रही बिजली की आपूर्ति, 32673 मेगावाट का नया रिकॉर्ड
वाराणसी में 2 साल का बच्चा कोविड पॉजिटिव, 10 दिन में मिला कोरोना का दूसरा मामला
वाराणसी में 2 साल का बच्चा कोविड पॉजिटिव, 10 दिन में मिला कोरोना का दूसरा मामला

वीडियोज

DGP की '​मौत मिस्ट्री'!
BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा; जानें क्या कहा
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
Explained: जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में कूदे सपा नेता! मोहिबुल्लाह से लेकर अखिलेश तक, कैसे बनाया राजनीतिक मुद्दा?
जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में खपे सपा नेता! मोहिबुल्ला से लेकर अखिलेश तक, कैसे बना राजनीतिक मुद्दा
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
Embed widget