एक्सप्लोरर

मैनपुरी गोलीकांड में 23 साल बाद कोर्ट ने सुनाया फैसला, 16 दोषियों को आजीवन कारावास

UP News: मैनपुरी गोलीकांड में 23 साल बाद अदालत का फैसला आया है. मामले में अदालत ने दोनों पक्षों से 16 दोषियों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है. अदालत ने आरोपियों पर 25-25 हजार का जुर्माना भी लगाया है.

Mainpur Firing Case: मैनपुरी जिला अदालत ने 23 पुराने मामले में सुनवाई करते हुए 16 आरोपियों को दोषी करार देते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई है. दरअसल कुर्रा थाना क्षेत्र में 4 फरवरी 2001 को जमीन में घूरा डालने को लेकर हो रही पंचायत के दौरान दो पक्षों में विवाद हो गया था. गोलीबारी की घटना में दोनों पक्षों की ओर एक-एक व्यक्ति मारे गए थे, जबकि तीन लोग घायल हुए थे. इस मामले में कोर्ट ने सुनवाई करते हुए 16 आरोपियों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है.

दरअलस, मैनपुरी के थाना कुर्रा इलाके के नगला मुलू गांव में फेरन सिंह व सोवरन सिंह पक्ष में जगह पर घूरा डालने को लेकर मामूली विवाद हो गया था, जिसके कारण दिनांक 4 फरवरी 2001 को पंचायत बुलाई गयी थी. पंचायत के दौरान दोनों पक्षों में अंधाधुंध फायरिंग हुई थी, घटना में दोनों पक्षों की ओर से 1-1 व्यक्ति मारा गया था और 3 लोग घायल हुए थे. आज न्यायालय मैनपुरी ईसी एक्ट न्यायाधीश जय प्रकाश ने दोनों पक्षों के दोषी पाये गये 16 अभियुक्तों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है. अदालत ने दोषियों पर 25-25 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है. इस घटना में पुलिस विवेचना के दौरान एफआईआर से कुछ अभियुक्तों के नाम भी पुलिस द्वारा निकाल दिये गये थे, लेकिन वाद में गवाही के आधार पर कोर्ट ने उनके नाम शामिल कर लिये थे और वह भी आजीवन कारावास की सजा में शामिल है. 

एडिशनल डीजीसी ने दी जानकारी
इस संबंध में एडिशनल डीजीसी विश्वजीत सिंह ने बताया कि, ये जो घटना है 4 फरवरी 2001 की है. कुर्रा थाना क्षेत्र अंतर्गत एक गांव है नगला मुलु जिसमें एक पक्ष का मुख्य व्यक्ति है फेरन सिंह और दूसरे पक्ष का प्रमुख व्यक्ति सोवरन सिंह है. दोनों पक्षों के मध्य घूरा डालने को लेकर विवाद हुआ था. जिसे दोनों पक्ष आमने-सामने हो गए. इस पर पंचायत चल रही थी, पंचायत के दौरान ही दोनों पक्षों में गोलियां चलने लगीं. इस घटना में दोनों पक्षों से एक-एक व्यक्ति की मौत हुई थी, जबकि तीन लोग घायल हुए थे.

ये भी पढ़ें: यूपी में 'वकील साहब' का हेलमेट हुआ चोरी तो तलाश में जुटी पुलिस, खंगाल रही CCTV फुटेज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

स्वतंत्रता दिवस पर चंद्रशेखर आजाद का 10 सूत्रीय युवा संकल्प पत्र, 2 करोड़ रोजगार का वादा
स्वतंत्रता दिवस पर चंद्रशेखर आजाद का 10 सूत्रीय युवा संकल्प पत्र, 2 करोड़ रोजगार का वादा
उत्तराखंड: चमोली में टनल पहुंचे गणेश गोदियाल, मुआवजे पर उठाए सवाल
उत्तराखंड: चमोली में टनल पहुंचे गणेश गोदियाल, मुआवजे पर उठाए सवाल
आगरा: पहले फोटो सेशन... फिर 11 महीने की बेटी को पिता ने यमुना में फेंका
आगरा: पहले फोटो सेशन... फिर 11 महीने की बेटी को पिता ने यमुना में फेंका
पहाड़ में इंडस्ट्रियल पार्क से युवा आयोग तक, CM धामी के 7 बड़े ऐलान
पहाड़ में इंडस्ट्रियल पार्क से युवा आयोग तक, CM धामी के 7 बड़े ऐलान

वीडियोज

Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’
Rajasthan Patties Case | Sansani: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ ! | Crime News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
रांची में प्रदर्शनकारी छात्रों ने निकाली तिरंगा यात्रा, CM से सीधी बातचीत की मांग
रांची में प्रदर्शनकारी छात्रों ने निकाली तिरंगा यात्रा, CM से सीधी बातचीत की मांग
'आप हद में रहिए...', सुनीता आहूजा को 'शुगर डैडी' वाले बयान पर गोविंदा का करारा जवाब
'आप हद में रहिए...', सुनीता आहूजा को 'शुगर डैडी' वाले बयान पर गोविंदा का करारा जवाब
21वीं सदी में शतक लगाने वाले दूसरे भारतीय, देवदत्त पडिक्कल का पहले टेस्ट में कमाल
21वीं सदी में शतक लगाने वाले दूसरे भारतीय, देवदत्त पडिक्कल का पहले टेस्ट में कमाल
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
हिंदुओं को बर्दाश्त..., जरदारी के जहरीले बयान ने खोली पाकिस्तान की पोल
हिंदुओं को बर्दाश्त..., जरदारी के जहरीले बयान ने खोली पाकिस्तान की पोल
Video: 5 घंटे से पानी में पड़े शख्स को पुलिस ने समझा शव, निकालने गए तो उठकर बैठा
5 घंटे से पानी में पड़े शख्स को पुलिस ने समझा शव, निकालने गए तो उठकर बैठा
Pickle Storage Tips: अचार में पड़ने लगी है फफूंदी, इसे ऐसे बचाएं
अचार में पड़ने लगी है फफूंदी, इसे ऐसे बचाएं
Embed widget