एक्सप्लोरर

कुंभ को लालू यादव ने बताया फालतू तो साध्वी निरंजन बोलीं- 'वही हैं जिन्होंने राम जन्मभूमि पर शौचालय...'

UP: महोबा में अपने एक दिवसीय दौरे पर पहुंची पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं महामंडलेश्वर साध्वी निरंजन ज्योति ने विपक्षी दलों पर तीखा हमला बोला. उन्होंने सपा प्रमुख अखिलेश यादव और लालू यादव पर निशाना साधा.

Mahoba News: महोबा में अपने एक दिवसीय दौरे पर पहुंची पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं महामंडलेश्वर साध्वी निरंजन ज्योति ने विपक्षी दलों पर तीखा हमला बोला. लालू यादव द्वारा कुंभ फालतू के बयान पर पलटवार कर कहा कि लालू सनातन पर चोट पहुंचाने वाले हैं. ये वही हैं, जिन्होंने अयोध्या राम जन्मभूमि पर शौचालय बनाए जाने का बयान दिया था, इनको जवाब जनता देगी. 

उन्होंने कांग्रेस, समाजवादी पार्टी और आरजेडी के प्रमुख नेताओं पर निशाना साधते हुए कहा कि अखिलेश यादव और राहुल गांधी पर "खिसयानी बिल्ली खंभा नोचे" वाली कहावत सटीक बैठती है. उन्होंने कहा कि कुंभ पर हुई मौतों पर अखिलेश पर पलटवार करते हुए कहा कि उनके बाप मुलायम सिंह यादव ने कार्यसेवकों पर गोलियां चलवाई थी. क्या उन्होंने अपने बाप की करतूतों पर माफ़ी मांगी. साध्वी के इन बयानों से सियासी हलचल तेज हो गई है. उनके तीखे तेवरों ने विपक्षी दलों के नेताओं को कटघरे में खड़ा कर दिया है.

अखिलेश यादव अपने पिता के करतूतों पर माफी मांगे
आपको बता दें कि महोबा के नगरपालिका सभागार में केन्द्र सरकार के बजट पर चर्चा करने पहुंची पूर्व केन्द्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति ने विपक्षी नेताओं पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने मिल्कीपुर विधानसभा सीट में सपा की हार का जिक्र करते हुए कहा कि क्या अयोध्या के सपा सांसद अपने वादे के अनुसार इस्तीफा देंगे और क्या उन्होंने इस्तीफा दिया? अखिलेश यादव को चाहिए कि वह अपने सांसद से इस्तीफा दिलवाएं.

इतना ही नहीं साध्वी निरंजन ज्योति अखिलेश के बयानों पर जमकर हमलावर हो गई उन्होंने ने कहा कि "अखिलेश यादव के पिता ने कारसेवकों पर गोलियां चलवाई थीं. पहले वे अपने पिता की करतूतों के लिए माफी मांगें, फिर सवाल उठाएं.

पूर्व मंत्री ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए साध्वी ने कहा, राहुल गांधी की दादी इंदिरा गांधी ने गोरक्षा आंदोलन करने वाले संतों पर गोलियां चलवाई थीं. क्या उन्होंने इसके लिए माफी मांगी? उन्होंने आगे कहा कि इंदिरा गांधी ने इमरजेंसी लगवाई और सिखों को जिंदा भट्टियों में जलाया. इसकी माफी आज तक नहीं मांगी.

लालू यादव को जनता जवाब देगी- साध्वी निरंजन
वहीं आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद यादव के कुंभ पर दिए बयान "कुंभ फालतू है" पर प्रतिक्रिया देते हुए साध्वी निरंजन ज्योति बोलीं, ये वही है जो लोग सनातन धर्म पर चोट पहुंचाने वाले हैं. अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के दौरान ये लोग वहां शौचालय बनाने की बात कर रहे थे. उन्होंने लालू यादव को चेतावनी देते हुए कहा, "यह 144 साल वाला कुंभ है, इसका जवाब इनको जनता आपको देगी.

पूर्व केन्द्रीय मंत्री साध्वी ने राहुल गांधी के कुंभ स्नान पर तंज कसते हुए कहा, कुंभ में राहुल गांधी, प्रियंका का स्नान करना अच्छी बात है, मगर इसे राजनीतिक स्नान न करें. साध्वी के इन बयानों से सियासी हलचल तेज हो गई है. यही नहीं उन्होंने वक्फबोर्ड की तरह सनातन बोर्ड की मांग को लेकर भी अपनी सहमति जताई है.

यह भी पढ़ें- PM आवास योजना के लाभार्थियों को अब यूपी में मिलेंगी ये भी सुविधाएं, 31 मार्च तक पूरा होगा सर्वे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'INDIA अलायंस के लिए चेतावनी और...', ओवैसी के बयान पर यूपी AIMIM अध्यक्ष
'INDIA अलायंस के लिए चेतावनी और...', ओवैसी के बयान पर यूपी AIMIM अध्यक्ष
'नाम आरिफ और 'लक्ष्मीजी ढाबा' नहीं चलेगा', नेम प्लेट विवाद पर साध्वी प्राची
'नाम आरिफ और 'लक्ष्मीजी ढाबा' नहीं चलेगा', नेम प्लेट विवाद पर साध्वी प्राची
जौहर यूनिवर्सिटी पर बुलडोजर एक्शन रुका, सपा नेताओं ने किया धन्यवाद
जौहर यूनिवर्सिटी पर बुलडोजर एक्शन रुका, सपा नेताओं ने किया धन्यवाद
यूपी में मानसून एक्टिव, सभी जिलों में वज्रपात, भारी बारिश का अलर्ट
यूपी में मानसून एक्टिव, सभी जिलों में वज्रपात, भारी बारिश का अलर्ट

वीडियोज

Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor
Prabhas की Spirit में Katrina Kaif की एंट्री? Cameo Role की रिपोर्ट्स ने बढ़ाई चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
स्कूल नहीं गए पर संविधान का पूरा पता, CJP प्रदर्शन में वायरल इरफान कौन?
स्कूल नहीं गए पर संविधान का पूरा पता, CJP प्रदर्शन में वायरल इरफान कौन?
जंतर-मंतर पर प्रोटेस्टर्स की निगरानी गैर-कानूनी थी या नहीं? HC करेगा फैसला
जंतर-मंतर पर प्रोटेस्टर्स की निगरानी गैर-कानूनी थी या नहीं? HC करेगा फैसला
'ईरान की मदद कर रहा रूस', जेलेंस्की के दावे पर ट्रंप का जवाब- मैं पुतिन से...
'ईरान की मदद कर रहा रूस', जेलेंस्की के दावे पर ट्रंप का जवाब- मैं पुतिन से...
'अभिषेक शर्मा पर कड़े फैसले लो', क्यों भड़के टीम इंडिया के पूर्व कप्तान
'अभिषेक शर्मा पर कड़े फैसले लो', क्यों भड़के टीम इंडिया के पूर्व कप्तान
Huma Qureshi Birthday: आमिर-शाहरुख के साथ एड में किया था काम, फिर इस डायरेक्टर ने बदली हुमा कुरैशी की जिंदगी
आमिर-शाहरुख के साथ किया था काम, फिर इस डायरेक्टर ने बदली हुमा कुरैशी की जिंदगी
PoK में प्रदर्शनकारियों पर PAK ने AK-47 से बरसाईं गोलियां, 11 की मौत
PoK में प्रदर्शनकारियों पर PAK ने AK-47 से बरसाईं गोलियां, 11 की मौत
5 साल बाद 600 मील दूर मिला खोया हुआ पालतू कुत्ता, मालिक से मिलते ही भावुक
5 साल बाद 600 मील दूर मिला खोया हुआ पालतू कुत्ता, मालिक से मिलते ही भावुक
ChatGPT Down, बार-बार काम करना बंद क्यों कर देती हैं ऑनलाइन सर्विसेस?
ChatGPT Down, बार-बार काम करना बंद क्यों कर देती हैं ऑनलाइन सर्विसेस?
Embed widget