एक्सप्लोरर

PM आवास योजना के लाभार्थियों को अब यूपी में मिलेंगी ये भी सुविधाएं, 31 मार्च तक पूरा होगा सर्वे

योगी सरकार पीएम आवास योजना-ग्रामीण के तहत बने घरों में सोलर लाइट की सुविधा देने की योजना बना रही है. इससे ग्रामीण परिवारों को बिजली संकट से राहत मिलेगी और वे निःशुल्क सौर ऊर्जा का लाभ उठा सकेंगे.

UP News: यूपी में गरीबों को आवास मुहैया कराने और उनके जीवन स्तर को बेहतर बनाने की दिशा में काम जारी है. इसी क्रम में प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण (PMAY-G) और मुख्यमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के तहत दिए जा रहे पक्के आवासों को और अधिक सुविधाजनक बनाने का निर्णय लिया गया है. अब लाभार्थियों को केवल घर ही नहीं मिलेगा बल्कि उनके आवासों तक सुगम पहुंच, जल निकासी, सोलर लाइट, निःशुल्क विद्युत और गैस कनेक्शन जैसी सुविधाएं भी दी जाएंगी.

जिन लाभार्थियों को प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के तहत पक्के आवास मिले हैं, वहां तक आवागमन के लिए योगी सरकार मनरेगा के तहत सीसी रोड और खड़ंजा मार्ग बनाएगी. इसके साथ ही जलभराव की समस्या को दूर करने के लिए सुनियोजित जल निकासी प्रणाली विकसित करने पर जोर दिया गया है. इससे ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को बरसात और कीचड़ जैसी समस्याओं से छुटकारा मिलेगा.

ये सुविधाएं भी होंगी दुरुस्त
योगी सरकार अब प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के तहत बने घरों में सोलर लाइट की सुविधा देने की योजना बना रही है. इससे ग्रामीण परिवारों को बिजली संकट से राहत मिलेगी और वे निःशुल्क सौर ऊर्जा का लाभ उठा सकेंगे. हर घर को रोशन करने के लिए मुफ्त बिजली कनेक्शन दिया जाएगा. इसके अलावा उज्ज्वला योजना के तहत सभी लाभार्थियों को एलपीजी गैस कनेक्शन दिया जाएगा. गरीब परिवारों को मुफ्त इलाज की सुविधा के लिए आयुष्मान भारत योजना का लाभ मिलेगा. हर घर में शौचालय निर्माण की व्यवस्था की गई है ताकि स्वच्छता बनी रहे. 

महाकुंभ से यूपी की जीडीपी ने भरी उड़ान, सीएम योगी का दावा, जानें- कितना हुआ फायदा?

साथ ही लाभार्थियों को 90 से 95 दिन तक की मजदूरी मनरेगा के तहत दी जाएगी, जिससे उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी. आवासों के निर्माण के साथ ही योगी सरकार स्वास्थ्य और पोषण को भी प्राथमिकता दे रही है. इसीलिए हर आवास के सामने सहजन के पौधे लगाए जाएंगे, जो स्वास्थ्य के लिए अत्यंत लाभकारी माने जाते हैं. इससे परिवारों को मुफ्त में पोषण मिलेगा और साथ ही पर्यावरण संरक्षण को भी बढ़ावा मिलेगा. सरकार का लक्ष्य है कि हर जरूरतमंद को 2025 तक पक्का मकान मिले, और वे सभी बुनियादी सुविधाओं से संपन्न हों.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
बाराबंकी में विवाहिता से गैंगरेप, 8 दिन तक बनाया बंधक
बाराबंकी में विवाहिता से गैंगरेप, 8 दिन तक बनाया बंधक
अंग्रेजी में भी प्रकाशित होगा ‘उत्तर प्रदेश संदेश’, युवाओं पर फोकस
अंग्रेजी में भी प्रकाशित होगा ‘उत्तर प्रदेश संदेश’, युवाओं पर फोकस
नोएडा DM ने स्कूलों में तय किया स्क्रीन टाइम, निर्देश जारी
नोएडा DM ने स्कूलों में तय किया स्क्रीन टाइम, निर्देश जारी

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget