एक्सप्लोरर

Road Accident: महोबा में रोडवेज बस ने पुलिस वाहन को पीछे से मारी जोरदार टक्कर, एक सिपाही समेत दो की मौत

UP Accident News: महोबा में एक सड़क हादसे में एक पुलिसकर्मी की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए. हादसा तब हुआ जब एक तेज रफ्तार रोडवेज बस ने पीआरवी पुलिस वाहन को टक्कर मार दी.

Mahoba Road Accident: महोबा में बीती रात तेज रफ्तार रोडवेज बस ने पीआरवी पुलिस वाहन में जोरदार टक्कर मार दी. इस सड़क हादसे में पीआरवी वाहन में सवार एक सिपाही की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि दो सिपाही गंभीर रूप से घायल हुए हैं. हादसे के बाद रोडवेज बस ने एक राहगीर को भी रौंद दिया जिसकी इलाज के दौरान मौत हो गई. पुलिस वाहन के दुर्घटनाग्रस्त होने की सूचना पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और बड़ी मशक्कत के बाद वाहन के अंदर फंसे घायल सिपाहियों को बाहर निकाल कर एंबुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचा गया.

दरअसल आपको बता दें कि रफ्तार के चलते भीषण सड़क हादसा घटित हुआ है. तेज रफ्तार रोडवेज बस ने पीआरवी पुलिस वाहन में जोरदार टक्कर मार दी. जिससे पुलिस वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया. बताया जाता है कि डायल 112 ड्यूटी में संचालित पीआरवी 6329 चालक हेड कांस्टेबल अब्दुल हक अपने साथी हेड कांस्टेबल बेचन लाल और सिपाही सुभाष चंद्र के साथ कबरई थाना कस्बा क्षेत्र के निर्धारित बिंदु पर ड्यूटी के लिए निकले थे. तभी चंद्रावल रोड मोड पर जैसे ही PRV वाहन पहुंचा तभी पीछे से आ रही महोबा डिपो की रोडवेज बस ने टक्कर मार दी.

हादसे के बाद आरोपी चालक फरार
हादसे के बाद तेज रफ्तार बस चलाकर चालक भाग निकला. स्थानीय लोग बताते है कि जैसे ही उक्त बस शहर के परमानंद तिराहे पर पहुंची तो उसने वहां एक अज्ञात राहगीर को भी रौंदकर लहूलुहान कर डाला. घटना को अंजाम देकर महोबा डिपो की बस को रोडवेज वर्कशॉप में खड़ी कर आरोपी चालक फरार हो गया. रोडवेज बस की टक्कर से पुलिस वाहन के दुर्घटनाग्रस्त होने की सूचना पर स्थानीय पुलिस और लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई. जहां बड़ी मशक्कत के बाद वाहन के अंदर फंसे खून से लथपथ घायल सिपाहियों को बाहर निकाला गया.

राहगीर के इलाज के दौरान हुई मौत
आकस्मिक चिकित्सक डॉक्टर रोहित सोनकर ने चिकित्सीय परीक्षण के बाद कांस्टेबल सुभाष चंद्र को मृत घोषित कर दिया. जबकि अज्ञात राहगीर की इलाज के दौरान मौत हो गई. हेड कांस्टेबल अब्दुल हक और हेड कांस्टेबल बेचन लाल का इलाज इमरजेंसी वार्ड में किया जा रहा है. सिपाही की मौत की सूचना मिलते ही पुलिस आलाधिकारी भी मौके पर पहुंचे. दोनों शवों को मोर्चरी हाउस में रखवाकर और मृतक सिपाही के परिजनों को सूचित किया गया हैं. जबकि अज्ञात राहगीर मृतक की शिनाख्त में पुलिस जुटी हुई है. 

क्या बोले सीओ सिटी दीपक
इस हादसे को लेकर सीओ सिटी दीपक दुबे बताते हैं कि पीआरवी पुलिस वाहन में अज्ञात वाहन द्वारा टक्कर मारने की सूचना मिली थी जिन्हे अस्पताल पहुंचाया गया लेकिन एक सिपाही की मौत हो गई. वाहन को ज्ञात कर लिया गया है उसके आधार पर आगे जांच कर वैधानिक कार्रवाई की जा रही है.

ये भी पढ़ें: Bulldozer Action: बुलडोजर एक्शन पर रोक के बाद मायावती बोलीं- 'विध्वंस कानून के राज का प्रतीक नहीं'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'देश को बांटने वाली...', स्वतंत्रता दिवस के दिन बोले CM योगी
'देश को बांटने वाली...', स्वतंत्रता दिवस के दिन बोले CM योगी
ग्रेटर नोएडा: फर्नीचर की दुकान में आग, दम घुटने से 1 शख्स की मौत
ग्रेटर नोएडा: फर्नीचर की दुकान में आग, दम घुटने से 1 शख्स की मौत
सांप ने 3 बार डसा, नशे में युवक ने उसे मारकर गांव में घूमाया
सांप ने 3 बार डसा, नशे में युवक ने उसे मारकर गांव में घूमाया
15 अगस्त से CG सिटी में दिखेगा नौसेना का शौर्य, 2 हफ्ते फ्री एंट्री
15 अगस्त से CG सिटी में दिखेगा नौसेना का शौर्य, 2 हफ्ते फ्री एंट्री

वीडियोज

Sansani | Crime News: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ !
Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लाल किले पर भीड़ के बीच गए PM मोदी, छात्रों से मिलाया हाथ
लाल किले पर भीड़ के बीच गए PM मोदी, छात्रों से मिलाया हाथ
'देश की उच्च संस्थाएं...', स्वतंत्रता दिवस पर बोलीं मायावती
'देश की उच्च संस्थाएं...', स्वतंत्रता दिवस पर बोलीं मायावती
आज Hockey World Cup में भारत का पहला मैच, जानें कब और कहां देखें?
आज हॉकी वर्ल्ड कप में भारत का पहला मैच, जानें कब और कहां देखें?
'आवारापन 2' और 'बंटवारा 1947' में बढ़िया फिल्म कौन सी है? कन्फ्यूजन है तो जान लें अभी
'आवारापन 2' और 'बंटवारा 1947' में बढ़िया फिल्म कौन सी है? कन्फ्यूजन है तो जान लें अभी
CJP का इंस्टा अकाउंट हटा, भड़के अभिजीत दीपके
CJP का इंस्टा अकाउंट हटा, भड़के अभिजीत दीपके
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
Bathroom Door Swelling: बाथरूम का दरवाजा नीचे से फूलने लगा है? तुरंत अपनाएं ये आसान हैक्स
बाथरूम का दरवाजा नीचे से फूलने लगा है? तुरंत अपनाएं ये आसान हैक्स
अब पेंशन फंड से भी होगा इलाज, NPS Swasthya में मेडिकल खर्च के लिए मिलेगी रकम
अब पेंशन फंड से भी होगा इलाज, NPS Swasthya में मेडिकल खर्च के लिए मिलेगी रकम
Embed widget