एक्सप्लोरर

महोबा के कबरई में 'स्कूल चलो अभियान' का निकला दम, बारिश से School बना तालाब, पढ़ाई हुई प्रभावित

कबरई कस्बे के राजीव नगर में संचालित एक प्राथमिक विद्यालय इन दिनों तालाब हो गया है. पानी निकासी की व्यवस्था न होने से क्लास रूम में पानी भर गया है. यह समस्या 17 सालों से चली आ रही है.

उत्तर प्रदेश के जनपद महोबा के कबरई कस्बे के राजीव नगर मोहल्ले में संचालित प्राथमिक विद्यालय इन दिनों अपनी बदहाल स्थिति को लेकर चर्चा में है. बरसात के आते ही विद्यालय परिसर तालाब में तब्दील हो जाता है. बारिश ने नगर पंचायत की सफाई व्यवस्था की पोल खोल दी. विद्यालय में लगभग तीन फीट तक पानी भर गया, जिससे न सिर्फ परिसर बल्कि कक्षाएं भी जलमग्न हो गईं. बच्चों की पढ़ाई ठप हो गई और प्रधानाचार्य रामराज साहू को तत्काल प्रभाव से विद्यालय बंद कराना पड़ा.

बताया जा रहा है कि यह समस्या कोई नई नहीं है. वर्ष 2008 से ही विद्यालय इस समस्या से जूझ रहा है. हर बार बारिश में यही नजारा होता है, कक्षाएं स्विमिंग पूल जैसी और परिसर किसी छोटे तालाब की तरह नजर आता है. जल निकासी की समुचित व्यवस्था न होने तथा नालियों के जाम होने के कारण विद्यालय में पानी भर जाता है. बच्चों को क्लासरूम से टीचरों द्वारा गोद में उठाकर बाहर निकालना पड़ता है. इसी तरह बच्चों को बिना बस्ते के ही स्कूल से बाहर निकालकर घर भेजा गया. 

वायरल वीडियो ने शासन को दिखाया आईना
गांव के एक जागरूक नागरिक ने विद्यालय की इस हालत का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया, जो अब तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में बच्चे पानी में तैरते हुए नजर आ रहे हैं, तो कहीं मासूमों को कीचड़ से भरे पानी से बाहर निकलते हुए देखा जा सकता है. वायरल तस्वीरें देखकर कस्बे के लोग आक्रोशित हैं और प्रशासन की कार्यशैली पर सवाल खड़े कर रहे हैं.

आंखों पर पट्टी बांधे बैठे जिम्मेदार
विद्यालय के प्रधानाचार्य रामराज साहू ने बताया कि इस समस्या को कई बार संबंधित विभाग और स्थानीय प्रशासन को अवगत कराया गया, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई. यदि जल्द ही जल निकासी की व्यवस्था नहीं की गई तो आने वाले दिनों में बच्चों की पढ़ाई पूरी तरह से बाधित हो जाएगी. सोशल मीडिया पर वायरल हो रही तस्वीरों ने एक बार फिर शिक्षा व्यवस्था की जमीनी हकीकत को उजागर कर दिया है. अब देखना होगा कि क्या प्रशासन इस गंभीर समस्या पर ध्यान देता है या फिर विद्यालय यूं ही हर बरसात में तालाब बनता रहेगा.

कानपुर नगर CMO vs CMO मामले में नया मोड़, डॉक्टर उदयनाथ ने बढ़ाई डॉ. हरिदत्त की मुश्किलें

कानपुर नगर CMO vs CMO मामले में नया मोड़, डॉक्टर उदयनाथ ने बढ़ाई डॉ. हरिदत्त की मुश्किलें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भगत सिंह को लेकर IAS रिंकू राही का विवादित बयान, FIR की उठी मांग
भगत सिंह को लेकर IAS रिंकू राही का विवादित बयान, FIR की उठी मांग
चंपत राय, अनिल मिश्रा को क्लीन चिट? एसआईटी रिपोर्ट से मिले संकेत
चंपत राय, अनिल मिश्रा को क्लीन चिट? एसआईटी रिपोर्ट से मिले संकेत
कोई शिक्षामंत्री है क्या? छात्राओं के प्रदर्शन पर अखिलेश यादव ने कसा तंज
कोई शिक्षामंत्री है क्या? छात्राओं के प्रदर्शन पर अखिलेश यादव ने कसा तंज
वंदे मातरम विवाद पर VHP का प्रदर्शन, खरगे-सोनिया-राहुल के पुतले फूंके
वंदे मातरम विवाद पर VHP का प्रदर्शन, खरगे-सोनिया-राहुल के पुतले फूंके

वीडियोज

Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सूर्यकांत TISS के कार्यक्रम में नहीं होंगे चीफ गेस्ट, अंत में बदला फैसला
सूर्यकांत TISS के कार्यक्रम में नहीं होंगे चीफ गेस्ट, अंत में बदला फैसला
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
Viral Engineer Story: Adobe से छूटी नौकरी तो अब स्कूल बस चला रहा ये इंजीनियर, नहीं मानी हार
Adobe से छूटी नौकरी तो अब स्कूल बस चला रहा ये इंजीनियर, नहीं मानी हार
नई Kwid खरीदने का प्लान? पहले जानें EMI का पूरा हिसाब
नई Kwid खरीदने का प्लान? पहले जानें EMI का पूरा हिसाब
Embed widget