एक्सप्लोरर

कानपुर नगर CMO vs CMO मामले में नया मोड़, डॉक्टर उदयनाथ ने बढ़ाई डॉ. हरिदत्त की मुश्किलें

UP स्थित कानपुर नगर में CMO vs CMO मामले में नया मोड़ आ गया है. अब मौजूदा सीएमओ उदयनाथ ने डॉ. हरिदत्त नेमी को लेकर आदेश जारी किया है. इसमें कहा गया है कि वह बिना अनुमति गाड़ी इस्तेमाल नहीं कर सकते

उत्तर प्रदेश स्थित कानपुर नगर में मुख्य चिकित्साधिकारी के मामले ने नया रुख अख्तियार कर लिया है. डॉक्टर हरिदत्त नेमी के निलंबन और मुख्यालय से अटैच होने के बाद मुख्य चिकिस्ताधिकारी का कार्यभार संभालने वाले डॉक्टर उदयनाथ ने एक कार्यालय ज्ञापन जारी किया है. इसमें स्पष्ट कहा गया है कि डॉक्टर हरिदत्त नेमी से कोई दस्तखत न कराया जाए और न ही वह सरकारी गाड़ी का बिना अनुमति इस्तेमाल करेंगे. पत्र में यह भी कहा गया है कि अगर कोई भी आदेशों का पालन नहीं करेगा, उसके खिलाफ कार्रवाई होगी.

कार्यालय ज्ञाप में लिखा गया है कि- प्रमुख सचिव, चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, उप्र शासन के कार्यालय ज्ञाप संख्या-5-2001 (010)/1/2022 चिकि०अनुभाग-2 1/1020194/2025 दिनांक 09.07.2025 के द्वारा डॉ. हरिदत्त नेमी (वरि०क0-10182) तत्कालीन मुख्य चिकित्साधिकारी, कानपुर नगर सम्प्रति निलम्बित एवं सम्बद्ध कार्यालय महानिदेशक, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएं, उप्र लखनऊ को निर्गत आरोप पत्र जो अधोहस्ताक्षरी को पृष्ठांकित है, के कम में शासन के उपरोक्त आदेश में उल्लिखित निर्देशानुसार निदेशक (प्रशासन), चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएं, उप्र लखनऊ को जांच अधिकारी नामित किया गया है.

कानपुर में CMO VS CMO: डॉ. हरीदत्त दफ्तर में, डॉ. उदयनाथ निरीक्षण पर, सवाल- कब सुलझेगा मामला?

'आप स्वयं जिम्मेदार होंगे...'
डॉ. उदयनाथ द्वारा हस्ताक्षरित कार्यालय ज्ञाप में लिखा गया है- उपरोक्त शासनादेश के अनुपालनार्थ समस्त अपर मुख्य चिकित्साधिकारी / उप मुख्य चिकित्साधिकारी / चिकित्सा अधीक्षक/ वरिष्ठ वित्त एवं लेखाधिकारी, जिला प्रशासनिक अधिकारी, लेखाकार, समस्त पटल सहायक, वाहन चालक एवं आशुलिपिक को निर्देशित किया जाता है कि निदेशक (प्रशासन), चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएं, उप्र लखनऊ के स्तर से डॉ. हरिदत्त नेमी की प्रचलित जांच प्रकिया पूर्ण होने तक कोई भी आदेश, शासन व महानिदेशालय को पत्राचार, डाक डिस्पैच/रिसीव, डाक मार्किंग, कोई भी अवकाश अनुमन्यता, टेण्डर प्रकिया से सम्बन्धित अभिलेखों पर डॉ. हरिदत्त नेमी से हस्ताक्षर न कराए जाएं तथा कार्यालय के समस्त कार्य (ईमेल, डाक डिस्पैच, रिसीव, वित्तीय, राजकीय वाहन का उपभोग) अधोहस्ताक्षरी के निर्देशानुसार ही संपादित कराए जाएं.

कार्यलाय ज्ञाप के अंत में लिखा गया है कि-  उपरोक्त शासनादेश में उल्लिखित निर्देशों का अनुपालन न करने पर सम्बन्धित को डॉ. हरिदत्त नेमी की प्रचलित जांच प्रकिया में संलिप्तता मानते हुए सक्षम स्तर से नियमानुसार कार्यवाही की जाएगी, जिसके लिए आप स्वयं जिम्मेदार होंगे.

डॉक्टर उदयनाथ के इस कार्यालय ज्ञाप के बाद डॉक्टर हरिदत्त नेमी की मुश्किलें बढ़ सकती हैं. इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ खंडपीठ के निर्णय के बाद बतौर सीएमओ कानपुर नगर कार्यभार संभालने वाले नेमी लगातार दो दिन से दफ्तर आ रहे हैं. इतना ही नहीं दफ्तर के बाहर उनके नाम की नेम प्लेट भी लग गई है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Exclusive: हनुमानगढ़ी में क्या सच में नमाज हुई थी? बीजेपी नेता बृजलाल ने किया दावा, पू्र्व IPS वीएन राय बोले- झूठ बोल रहे पूर्व DGP
Exclusive: हनुमानगढ़ी की सीढ़ियों पर सच में नमाज हुई थी? BJP नेता बृजलाल ने किया दावा
अखिलेश यादव को पसंद नहीं आया सीएम योगी आदित्यनाथ का अयोध्या में दिया ये बयान, कहा- पराजय काल...
अखिलेश यादव को पसंद नहीं आया सीएम योगी आदित्यनाथ का अयोध्या में दिया ये बयान, कहा- पराजय काल...
'मैं इंस्पेक्टर हूं, इंस्पेक्टर ही रहूंगा...', चंद्रशेखर आजाद के सामने पुलिसकर्मी ने जोड़े हाथ
'मैं इंस्पेक्टर हूं, इंस्पेक्टर ही रहूंगा...', चंद्रशेखर आजाद के सामने पुलिसकर्मी ने जोड़े हाथ
हापुड़ में बिना सुरक्षा किट नाले में उतारे गए सफाईकर्मी, नगर पालिका पर नियमों की अनदेखी के आरोप
हापुड़ में बिना सुरक्षा किट नाले में उतारे गए सफाईकर्मी, नगर पालिका पर नियमों की अनदेखी के आरोप

वीडियोज

DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी
'Lock Upp 2' में Gaurav Khanna की एंट्री, Akanksha Chamola से मुलाकात ने बढ़ाई हलचल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूरेनियम डील पर 'क्रेडिट वॉर'! कांग्रेस का BJP पर तीखा वार, कहा- 'पहले अपना होमवर्क ठीक से करें'
यूरेनियम डील पर 'क्रेडिट वॉर'! कांग्रेस का BJP पर तीखा वार, कहा- 'पहले अपना होमवर्क ठीक से करें'
Bankipur By-Election: बांकीपुर में BJP को क्यों हराना चाहिए? प्रशांत किशोर ने बताए ये 3 बड़े कारण
बांकीपुर में BJP को क्यों हराना चाहिए? प्रशांत किशोर ने बताए ये 3 बड़े कारण
लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड ने जीता टॉस, टीम इंडिया की पहले बैटिंग; 21 साल की खिलाड़ी का डेब्यू
लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड ने जीता टॉस, टीम इंडिया की पहले बैटिंग; 21 साल की खिलाड़ी का डेब्यू
Friday OTT & Theatre Watch List: 'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज, एंटरटेनमेंट की मिलेगी तगड़ी डोज
'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज
Explained: महिला आयोग, सरकार और सुप्रीम कोर्ट तक! राष्ट्रीय पुरुष आयोग क्यों नहीं बनने देना चाहते?
महिला आयोग, सरकार और सुप्रीम कोर्ट तक! राष्ट्रीय पुरुष आयोग क्यों नहीं बनने देना चाहते?
NEET UG 2026 Fee Refund : नीट रिफंड के लिए 14 जुलाई तक अपडेट कर सकते हैं बैंक डिटेल्स, जान लें पूरा तरीका
नीट रिफंड के लिए 14 जुलाई तक अपडेट कर सकते हैं बैंक डिटेल्स, जान लें पूरा तरीका
Diabetes Treatment: रोज का खर्च सिर्फ ₹50! भारत में लॉन्च हुआ हफ्ते में 1 बार वाला इंसुलिन, जानें पूरी डिटेल
रोज का खर्च सिर्फ ₹50! भारत में लॉन्च हुआ हफ्ते में 1 बार वाला इंसुलिन, जानें पूरी डिटेल
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
Embed widget