एक्सप्लोरर

महोबा: लूट करने वाले बदमाश गिरफ्तार, पुलिस पर की फायरिंग, ये सामान बरामद

पुलिस ने लूट के मुकदमे के अलावा पुलिस पर जानलेवा हमले का भी मुकदमा दर्ज कर लिया और सभी आरोपियों को जेल भेजने की कार्रवाई की गई. इस पूरे मामले की जानकारी एएसपी ने दी है.

Mahoa Crime News: महोबा में तीन दिन पूर्व एक ग्रामीण से लूट करने वाले चार बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायर कर दिया. पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए चारों बदमाशों को गिरफ्तार करने में कामयाबी पाई है. पकड़े गए बदमाशों के पास से लूट की संपत्ति सहित मोबाइल और घटना में इस्तेमाल की गई बाइक, एक तमंचा और कारतूस भी बरामद किए हैं. इन अभियुक्तों को एसओजी और शहर कोतवाली पुलिस बे गिरफ्तार करने में कामयाबी पाई है.

शहर कोतवाली क्षेत्र के बसौरा गांव के पास बीती 18 फरवरी को पलका गांव निवासी राजबहादुर से देर रात शादी समारोह से वापस लौट के समय बाइक सवार चार बदमाशों ने मारपीट कर लूट की वारदात को अंजाम दिया था. इस मामले को एसपी पलाश बंसल न केवल गंभीरता से लिया बल्कि एसओजी और शहर कोतवाली पुलिस को इस लूटकांड के खुलासे के निर्देश दिए थे. 

इसको लेकर पुलिस सीसीटीवी कैमरों आदि को खंगाल कर साक्ष्यों को इकट्ठा कर रही थी, तभी मुखबिर से सूचना मिलेगी की लूट की वारदात करने वाले बाइक सवार चार बदमाश पसवारा से महोबा की तरफ आ रहे हैं. ऐसे में पुलिस सक्रिय हो गई और पसवारा के मध्य स्थित बिलासी जंगल के पास पेड़ों के पीछे छिपकर बदमाशों का इंतजार करने लगी तभी बाइक से गुजरे बदमाशों ने पुलिस को देखा और रुकने का इशारा किया तो अचानक बदमाशों ने फायरिंग करना शुरू कर दी. 

TMC सांसद शत्रुघ्न सिन्हा की पत्नी पूनम सिन्हा ने महाकुंभ में योगी सरकार की व्यवस्थाओं की तारीफ की

क्या हुआ बरामद
ऐसे में पुलिस टीम ने अपना बचाव करते हुए घेराबंदी कर ली और पुलिस ने चारों अभियुक्तों को धर दबोचा. पकड़े गए अभियुक्त के नाम आशीष सिंह पुत्र करण सिंह, निखिल राजपूत पुत्र अरविंद राजपूत, प्रदमुन उर्फ त्रिदेव श्रीवास पुत्र मोती और अमित पुत्र वृंदावन अहिवार हैं. इनके पास से लूट की रकम में से 3330 रुपए, सैमसंग मोबाइल, लूट में इस्तेमाल की गई बाइक और तमंचा कारतूस बरामद किया गया. 

पुलिस ने लूट के मुकदमे के अलावा पुलिस पर जानलेवा हमले का भी मुकदमा दर्ज कर लिया और सभी आरोपियों को जेल भेजने की कार्रवाई की गई. एएसपी वंदना सिंह बताती है कि एसओजी थाना प्रभारी उपरीक्षक शिवप्रताप सिंह और शहर कोतवाल अर्जुन सिंह के नेतृत्व में गठित की गई टीम को यह कामयाबी मिली है. जिन्होंने लूट की वारदात को करने वाले चारों बदमाशों को पकड़ा है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वंदे मातरम विवाद पर VHP का प्रदर्शन, खरगे-सोनिया-राहुल के पुतले फूंके
वंदे मातरम विवाद पर VHP का प्रदर्शन, खरगे-सोनिया-राहुल के पुतले फूंके
योगी सरकार के खिलाफ लखनऊ में प्रदर्शन! सपा छात्र सभा ने किया ऐलान
योगी सरकार के खिलाफ लखनऊ में प्रदर्शन! सपा छात्र सभा ने किया ऐलान
UP Weather: यूपी में मानसून का कहर जारी, आज 23 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी
यूपी में मानसून का कहर जारी, आज 23 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी
गाजियाबाद में आवारा कुत्तों का आतंक, 4 साल के मासूम की मौत
गाजियाबाद में आवारा कुत्तों का आतंक, 4 साल के मासूम की मौत

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल की महिलाओं के खाते में आएंगे 3000 रुपए, सरकार क्यों दे रही पैसा?
बंगाल की महिलाओं के खाते में आएंगे 3000 रुपए, सरकार क्यों दे रही पैसा?
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
Viral Engineer Story: Adobe से छूटी नौकरी तो अब स्कूल बस चला रहा ये इंजीनियर, नहीं मानी हार
Adobe से छूटी नौकरी तो अब स्कूल बस चला रहा ये इंजीनियर, नहीं मानी हार
नई Kwid खरीदने का प्लान? पहले जानें EMI का पूरा हिसाब
नई Kwid खरीदने का प्लान? पहले जानें EMI का पूरा हिसाब
Embed widget