एक्सप्लोरर

Lightning Strike in Mahoba: महोबा में आकाशीय बिजली की घटनाओं में दो की मौत, तीन घायल, दस मवेशी भी मरे

UP News: महोबा में आकाशीय बिजली का कहर देखने को मिला है. अलग-अलग घटनाओं में दो लोगों की मौत हुई है, जबकि महिला समेत तीन लोग घायल हुए हैं. एक और घटना में 10 मवेशी की मौत हुई है.

Mahoba News: महोबा जनपद के अलग-अलग तीन स्थानों पर आकाशीय बिजली गिरने की घटना हुई है. जिसकी चपेट में आकर दो चरवाहों की दर्दनाक मौत हुई है जबकि महिला समेत तीन लोग घायल हुए हैं. घायलों के को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जहां सभी का इलाज चल रहा है. इस हादसे के बाद से मृतकों के परिवार में कोहराम मचा हुआ है. इसके अलावा आकाशीय बिजली की चपेट में आने से 10 मवेशी की मौत हो गई.

बताया जाता है कि गुढ़ा गांव निवासी 60 वर्षीय सुखलाल अहिरवार रोजाना की तरह अपने दो अन्य साथी 58 वर्षीय हरिकिशन कुशवाहा और 30 वर्षीय संतराम राजपूत के साथ गांव के बाहर खेतों में मवेशी चरा रहे थे. तभी अचानक मौसम बदल गया और इससे पहले कोई कुछ समझ पाता आसमान से तेज गर्जना के साथ आकाशीय बिजली गिर पड़ी और उसकी चपेट में तीनों चरवाहा आ गए. तीनों चरवाहों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए.

स्वास्थ्य केंद्र पहुंचने तक वृद्ध चरवाहा सुखलाल अहिरवार और 58 वर्षीय हरिकिशन की मौत हो चुकी थी. जबकि घायल संतराम को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है. घटना की सूचना मिलते ही नायब तहसीलदार और चरखारी कोतवाली प्रभारी गणेश प्रसाद गुप्ता मौके पर पहुंच गए. मृतक चरवाहों कर शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है.

सालट गांव में महिला समेत दो झुलसे
जबकि दूसरी घटना सालट गांव में घटित हुई है. जहां अचानक गिरी आकाशीय बिजली की चपेट में एक महिला सहित दो लोग आए है. खेत में कृषि कार्य कर रहा 19 वर्षीय मनमोहन पुत्र गंगाराम घायल हुआ है तो वहीं घर में गिरी आकाशीय बिजली की चपेट में 25 वर्षीय प्रभा पत्नी राजू की भी हालत गंभीर बनी हुई है जिसे इलाज के लिए जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया है.

वहीं अन्य घटना में कुलपहाड़ ग्रामीण क्षेत्र में गिरी आकाशीय बिजली की चपेट में आकर 10 मवेशियों की दर्दनाक मौत हुई है. जबकि दो मवेशी गंभीर रूप से घायल हुए हैं. बताया जाता है कि चरवाहा थान सिंह अपनी बकरी खेत में चरा रहा था. तभी अचानक गिरी आकाशीय बिजली की चपेट में सभी मवेशी आ गए जिसमें 10 बकरी की मौत हो गई है.

ये भी पढ़ें: CM Marriage Scheme: यूपी सरकार काशी में 1530 जोड़ो का कराएगी विवाह, यहां करना होगा आवेदन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

छात्र आंदोलन के बीच मायावती की Gen-Z से अपील, कहा- षडयंत्र से दूर रहें
छात्र आंदोलन के बीच मायावती की Gen-Z से अपील, कहा- षडयंत्र से दूर रहें
योगी के मंत्री राजभर बोले- 'आकाश आनंद नया बच्चा है, ज्यादा बोल रहा है'
योगी के मंत्री राजभर बोले- 'आकाश आनंद नया बच्चा है, ज्यादा बोल रहा है'
देवबंद में सपा-बीजेपी के साथ BSP भी बदलेगी सियासी समीकरण, जानें इस सीट का पूरा विश्लेषण
देवबंद में सपा-बीजेपी के साथ BSP भी बदलेगी सियासी समीकरण, जानें इस सीट का पूरा विश्लेषण
सपा चीफ अखिलेश यादव बोले- 'ऊपर वाले की लाठी में आवाज नहीं होती'
सपा चीफ अखिलेश यादव बोले- 'ऊपर वाले की लाठी में आवाज नहीं होती'

वीडियोज

Mars Mystery: मंगल ग्रह पर मिली मधुमक्खियां? |ABPLIVE
Mangal Milan में क्यों गूंजा जय श्री राम? |ABPLIVE
Baramati Crime: पत्नी ने रची पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश? | Sansani
Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चीन में टाइफून डॉल्फिन से हाहाकार का अलर्ट, 24 घंटे में टूट जाएंगे बारिश के सारे रिकॉर्ड?
चीन में टाइफून डॉल्फिन से हाहाकार का अलर्ट, 24 घंटे में टूट जाएंगे बारिश के सारे रिकॉर्ड?
छात्र आंदोलन के बीच मायावती की Gen-Z से अपील, कहा- षडयंत्र से दूर रहें
छात्र आंदोलन के बीच मायावती की Gen-Z से अपील, कहा- षडयंत्र से दूर रहें
बाबरआजम और शाहीन अफरीदी आमने-सामने? वनडे कप्तानी पर छिड़ी जंग
बाबरआजम और शाहीन अफरीदी आमने-सामने? वनडे कप्तानी पर छिड़ी जंग
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
फूड ट्रंक में छिपे, मिलिट्री जेट से भरी उड़ान... तुर्किए से कैसे निकले डोनाल्ड ट्रंप
फूड ट्रंक में छिपे, मिलिट्री जेट से भरी उड़ान... तुर्किए से कैसे निकले डोनाल्ड ट्रंप
Fact Check: अरुणाचल प्रदेश में घुस गई है चीनी सेना? वायरल वीडियो का सच
Fact Check: अरुणाचल प्रदेश में घुस गई है चीनी सेना? वायरल वीडियो का सच
Denmark Woman In India Sleeper Train: डेनमार्क से आई महिला ने स्लीपर ट्रेन में किया सफर, जो बताया हो गया वायरल
डेनमार्क से आई महिला ने स्लीपर ट्रेन में किया सफर, जो बताया हो गया वायरल
Skin Itch After Bathing: 5 साल से पानी में रह रहा लड़का, बाहर निकलते ही होती है जलन; ये कौन-सी बीमारी?
5 साल से पानी में रह रहा लड़का, बाहर निकलते ही होती है जलन; ये कौन-सी बीमारी?
Embed widget