एक्सप्लोरर

CM Marriage Scheme: यूपी सरकार काशी में 1530 जोड़ों का कराएगी विवाह, यहां करना होगा आवेदन

UP News: उत्तर प्रदेश सरकार मुख्यमंत्री सामूहिक योजना की मदद से काशी में 1530 जोड़ों के विवाह के कराने का लक्ष्य रखा है. शादी के लिए लड़के की न्यूनतम उम्र 21 वर्ष और लड़की की 18 वर्ष निर्धारित की है. 

Varanasi News: उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना की मदद से काशी में 1530 जोड़ों का विवाह करने का लक्ष्य तय किया गया है. जुलाई महीने में निर्धारित लग्न तिथि पर यूपी सरकार आवेदन करने वाले जोड़ों का विवाह कराएगी. साथ ही वर वधु - वधु को पैसे और गृहस्थी के लिए आवश्यक सामान भी  प्रदान करेगी. इस योजना का लाभ निर्धन, जरूरतमंद और निराश्रित लोगों को मिल सकेगा. इसके माध्यम से अविवाहित के साथ-साथ तलाकशुदा और विधवा लोगों को भी एक नया जीवन मिल सकेगा. भारतीय संवैधानिक व्यवस्था के अनुसार ही आवेदन के लिए वर की न्यूनतम उम्र 21 वर्ष और वधू की न्यूनतम उम्र 18 वर्ष निर्धारित है.

उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के माध्यम से काशी में 1530 जोड़ों का विवाह संपन्न कराने का संकल्प लिया गया है. इसके लिए विवाह करने जा रहे वर वधु को सबसे पहले ऑनलाइन आवेदन करना होगा. इस योजना का लाभ उसी परिवार को मिलेगा जिनकी वार्षिक आय 2 लाख रुपए है. विवाह के लिए मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह के वेबसाइट https://cmsvy.upsdc.gov.in पर आवेदन किया जाएगा और इसके बाद वर वधु को मोबाइल मैसेज के माध्यम से विवाह की निर्धारित तिथि सूचित की जाएगी. 

प्रत्येक जोड़े पे 51 हजार खर्च करेगी सरकार
इस योजना के माध्यम से शादी के लिए प्रत्येक जोड़े पे 51000 खर्च किए जाएंगे जिसमें वधू के खाते में 35000 रुपए भेजा जाएगा. इसके अलावा 10000 रुपए में विवाह में इस्तेमाल होने वाले आवश्यक सामानों को खरीद कर उन्हें दिया जाएगा. जबकि विधवा और तलाकसुदा शादी के लिए 40000 रुपए वधू के खाते में भेजे जाएंगे और 5000 रुपए में विवाह से जुड़े आवश्यक सामानों को खरीदकर उन्हें प्रदान किया जाएगा. 6000 रुपए अन्य व्यवस्थाओं में खर्च के लिए प्रति जोड़े तय किया गया है.

1530 जोड़ों के विवाह कराने का लक्ष्य
उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा काशी के 1530 जोड़ों का विवाह करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है.  सनातन परंपरा के अनुसार होने वाले विवाह के लिए जुलाई से शुरू हो रहे लग्न तिथि में यह विवाह संपन्न कराया जाएगा. इसके माध्यम से अविवाहित, विधवा, तलाकशुदा, दिव्यांग बेटे बेटियों को एक नया जीवन प्रदान किया जा सकेगा. आवेदन के बाद सभी जोड़ों को फोन मैसेज के माध्यम से उनके विवाह की तिथि और अन्य जानकारी को प्रदान किया जाएगा.

ये भी पढ़ें: 'जनता को पता चल गया असली रामभक्त कौन?', फैजाबाद से सपा सांसद अवधेश प्रसाद ने BJP को घेरा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

उत्तराखंड: 8 जिलों में फ्लैश फ्लड का खतरा, हाई अलर्ट जारी
उत्तराखंड: 8 जिलों में फ्लैश फ्लड का खतरा, हाई अलर्ट जारी
हरिद्वार: नदी में फंसीं 2 कारें, पुलिस-SDRF ने किया रेस्क्यू
हरिद्वार: नदी में फंसीं 2 कारें, पुलिस-SDRF ने किया रेस्क्यू
ऊधम सिंह नगर: 20 घंटे तहसील में विजिलेंस टीम को किया 'कैद'
ऊधम सिंह नगर: 20 घंटे तहसील में विजिलेंस टीम को किया 'कैद'
मुलायम सिंह यादव से सीएम योगी तक, इस जिले पर फिर छिड़ी सियासत
मुलायम सिंह यादव से सीएम योगी तक, इस जिले पर फिर छिड़ी सियासत

वीडियोज

Ramayana Trailer Review: Ranbir Kapoor के Ram और Yash के Ravan लुक ने जीता दिल
Spider-Man Brand New Day Review: Tom Holland ने फिर जीता दिल, Emotions और Action का शानदार मेल
Ramayana Trailer Review: Yash का Ravan अवतार शानदार, Ranbir Kapoor ने भी जीता दिल
Ranveer Singh का मजेदार जवाब हुआ वायरल, Female फैन की बात पर हंसी नहीं रोक पाए लोग
7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
215 वाइस चांसलरों ने लिखा प्रियंका गांधी को ओपन लेटर, पढ़ें पूरा मामला
215 वाइस चांसलरों ने लिखा प्रियंका गांधी को ओपन लेटर, पढ़ें पूरा मामला
बांकीपुर: 34.30% वोटिंग, प्रशांत किशोर, BJP या RJD किसे बड़ा झटका?
बांकीपुर: 34.30% वोटिंग, प्रशांत किशोर, BJP या RJD किसे बड़ा झटका?
Xप्लेन: देश के दो बड़े नौकरशाह होंगे रिटायर्ड! कैबिनेट सेक्रेटरी और गृह सचिव के लिए अब कौन?
देश के दो बड़े नौकरशाह होंगे रिटायर्ड! कैबिनेट सेक्रेटरी और गृह सचिव के लिए अब कौन?
'तारक मेहता' में स्पाइडर मैन की एंट्री, यूजर्स बोले- इसे ले आए तो दया क्यों नहीं?
'तारक मेहता' में स्पाइडर मैन की एंट्री, यूजर्स बोले- इसे ले आए तो दया क्यों नहीं?
जो रूट 4 साल बाद दोबारा बने इंग्लैंड के कप्तान, ECB का बड़ा फैसला
जो रूट 4 साल बाद दोबारा बने इंग्लैंड के कप्तान, ECB का बड़ा फैसला
पेपर लीक बवाल के बीच ओडिशा में पेपर लीक, व्हाट्सएप पर वायरल, जांच के आदेश
पेपर लीक बवाल के बीच ओडिशा में पेपर लीक, व्हाट्सएप पर वायरल, जांच के आदेश
मनुस्मृति पर खरगे का बयान, भड़के BJP सांसद, नड्डा बोले- अशांति फैलेगी
मनुस्मृति पर खरगे का बयान, भड़के BJP सांसद, नड्डा बोले- अशांति फैलेगी
नेपाल: साम्प्रदायिक दंगे से जल रहे कई शहर, आगजनी-पथराव के बाद कर्फ्यू, 3 मौत
नेपाल: साम्प्रदायिक दंगे से जल रहे कई शहर, आगजनी-पथराव के बाद कर्फ्यू, 3 मौत
Embed widget