एक्सप्लोरर

महोबा: तालाब का दूषित पानी पीने से 15 मवेशियों की मौत, कई पड़े बीमार, ग्रामीणों में आक्रोश

UP News:  महोबा में जैतपुर विकासखंड के अजनर गांव में तालाब का दूषित पानी पीने से 15 मवेशियों की मौत हो गई, 35 बीमार हो गए हैं. ग्रामीणों का कहना मुर्गी फार्म का कचरा बीट डालने से पानी विषैला हुआ है.

Mahoba News: महोबा में तालाब का दूषित पानी पीने से 15 मवेशियों की मौत हो गई. जैतपुर विकासखंड के अजनर गांव में स्थित तालाब में मुर्गी फार्म का कचरा बीट डाले जाने से को इस घटना वजह बताई जा रही है. जिसको लेकर ग्रामीणों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है. आरोप है कि मुर्गी पालन की बीट डाले जाने से मवेशियों की मौत के साथ-साथ लगभग 35 मवेशी अभी भी बीमार है. एक सप्ताह के अंदर 15 मवेशियों की मौत ग्रामीण पशु पलकों के लिए चिंता का विषय बन चुकी है.

आपको बता दें कि पूरा मामला जनपद के अजनर गांव का है. जहां बने पूरन तालाब को मछली पालन ठेके पर ठेकेदार यूनुस ने लिया है, जिस पर तालाब के पानी को दूषित करने का आरोप ग्रामीणों ने लगाया है. ग्रामीण बताते हैं कि उक्त ठेकेदार द्वारा तालाब में मुर्गी पालन की बीट और कचरा पिकअप वाहनों से बड़ी मात्रा में डाला जा रहा है. जिससे तालाब का पानी दूषित और विषैला हो गया, साथ ही पानी का रंग भी पीला पड़ गया है. इसी पानी को पीने से एक सप्ताह के अंदर 15 मवेशियों के मर जाने की आरोप ग्रामीण पशुपालकों ने लगाए है.

तालाब मुर्गी पालन के बीट फेंके जाने पर रोक लगाने की मांग
ग्रामीणों का आरोप है कि एक के बाद एक गांव में कई मवेशियों की मौत हो चुकी है जो चिंता का कारण बन चुका है. पशु अस्पताल में मवेशियों के इलाज करने पर भी बीमारी ठीक नहीं हो रही है. आरोप है कि मुर्गी पालन की बीट तालाब में डाले जाने से पानी इस कदर विषैला हो गया है कि मवेशी बच नहीं पा रहे और अभी भी लगभग 35 मवेशी बीमार है. इस मामले को लेकर ग्रामीणों ने तालाब में फेंकी जा रहे मुर्गी पालन के कचरे और बीट को रोके जाने की मांग की. 

ग्रामीण बताते हैं कि इसी तालाब में पूरे गांव के मवेशी पानी पीने जाते हैं मगर यह पानी अब पीने योग्य नहीं है. ग्रामीणों ने आरोपी ठेकेदार के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है. साथ ही तालाब की सफाई कराए जाने और भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुर्नवृत्ति ना हो इसके लिए कड़े कदम उठाए जाने की मांग ग्रामीणों ने की है.

मावेशियों की मौत पर क्या बोलें पशु चिकित्सक
इस मामले को लेकर राजकीय पशु चिकित्सालय के डॉक्टर राम सिंह राजपूत बताते हैं कि मौके पर जाकर देखा गया तो तालाब के किनारे बड़ी मात्रा में मुर्गी पालन कचरा पड़ा हुआ है जिसे तालाब में डाला जा रहा है. यह कचरा और मुर्गी पालन की बीट भविष्य में बीमारी फैलाने का कारण बन सकता है.

ये भी पढ़ें: महाकुंभ: सीएम कार्यालय ने बंद पड़े पीपा पुल खोलने का आदेश दिया, जमकर हुआ विवाद

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Bulandshahr News: बुलंदशहर में महिला की सिर कटी लाश मिलने से हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस
यूपी के बुलंदशहर में महिला की सिर कटी लाश मिलने से हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस
जुड़वां बहन को 84 बार चाकू मारा, मां को कहा- घर चलो सरप्राइज देता हूं! हार्दिक के बारे में घरवालों का बड़ा खुलासा
बहन को 84 बार चाकू मारा, मां को कहा- घर चलो सरप्राइज देता हूं! हार्दिक के बारे में घरवालों का बड़ा खुलासा
यूपी SI भर्ती परीक्षा में 'पंडित' विवाद पर सीएम योगी सख्त, सभी भर्ती बोर्ड अध्यक्षों को दिए निर्देश
यूपी SI भर्ती परीक्षा में 'पंडित' विवाद पर सीएम योगी सख्त, सभी भर्ती बोर्ड को दिए ये निर्देश
Baghpat News: अचानक शादी के मंडप में पहुंची प्रेमिका, 7 साल के लिव-इन का दावा, बारात संग फरार हुआ दूल्हा
बागपत: अचानक शादी के मंडप में पहुंची प्रेमिका, 7 साल के लिव-इन का दावा, बारात संग फरार हुआ दूल्हा

वीडियोज

CRIME NEWS : अमेरिका का वांटेड लेटर | Sansani
Pune News: Lift में फंसा मासूम का हाथ, सोसाइटी में मचा हड़कंप | Maharastra News
Janhit With Chitra Tripathi: खतरनाक Hormuz पार कर भारत की ओर बढ़ा Shivalik | PM Modi
Ghanti Bajao: सिलेंडर संकट के बीच काला खेल, देशभर में छापे और गिरफ्तारियां | LPG Black Marketing
Sandeep Chaudhary: ईरान ने बढ़ाया हाथ...भारत किसके साथ? | ABP News | Gas Crisis

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल, असम समेत 5 राज्यों में चुनाव की तारीखों का ऐलान आज! 4 बजे EC की प्रेस कॉन्फ्रेंस
बंगाल, असम समेत 5 राज्यों में चुनाव की तारीखों का ऐलान आज! 4 बजे EC की प्रेस कॉन्फ्रेंस
'जो लोग इजरायल को फादरलैंड मानते हैं, वो भी...', ईरान-इजरायल युद्ध पर संजय राउत का बयान
'जो लोग इजरायल को फादरलैंड मानते हैं, वो भी...', ईरान-इजरायल युद्ध पर संजय राउत का बयान
Israel-US Iran War Live: 'पता नहीं वो जिंदा भी हैं या नहीं', ईरान के सुप्रीम लीडर मुज्तबा खामेनेई को लेकर ट्रंप का बड़ा दावा
Live: 'पता नहीं वो जिंदा भी हैं या नहीं', ईरान के सुप्रीम लीडर मुज्तबा खामेनेई को लेकर ट्रंप का बड़ा दावा
कौन हैं जसकोमल सिंह? जिस पर दिल हार बैठी हैं पवित्रा पुनिया, सगाई के 5 महीने बाद चेहरा हुआ रिवील
कौन हैं जसकोमल सिंह? जिस पर दिल हार बैठी हैं पवित्रा पुनिया, अब मिस्ट्री मैन का चेहरा आया सामने
'शादी कर लो जल्दी ताकि...', अभिषेक शर्मा को संजू सैमसन की सलाह, बताया क्यों हो जाते थे जेलस
'शादी कर लो जल्दी ताकि...', अभिषेक शर्मा को संजू सैमसन की सलाह, बताया क्यों हो जाते थे जेलस
फोल्डेबल iPhone का बड़ा खुलासा! इस नाम से मार्केट में मारेगा एंट्री, कीमत और मेमोरी डिटेल्स हो गईं लीक
फोल्डेबल iPhone का बड़ा खुलासा! इस नाम से मार्केट में मारेगा एंट्री, कीमत और मेमोरी डिटेल्स हो गईं लीक
सिर्फ मर्दों में होती हैं ये बीमारियां, 40 की उम्र के बाद दोगुना हो जाता है खतरा
सिर्फ मर्दों में होती हैं ये बीमारियां, 40 की उम्र के बाद दोगुना हो जाता है खतरा
600 मीटर ऊपर ‘चांद’ से दिखा काबा का नजारा, मक्का क्लॉक टावर से वायरल हुआ रूह छू लेने वाला दृश्य
600 मीटर ऊपर ‘चांद’ से दिखा काबा का नजारा, मक्का क्लॉक टावर से वायरल हुआ रूह छू लेने वाला दृश्य
Embed widget