एक्सप्लोरर

यूपी: महोबा में 9 साल के मासूम की कुएं में डूबकर मौत, तीन घंटे चला रेस्क्यू ऑपरेशन

Mahoba News:हनी घर से खेलने के लिए निकला था. वह देर तक वापस नहीं लौटा, तो उसकी खोजबीन शुरू की.पड़ोसियों ने बताया कि हनी को आखिरी बार कुएं के पास देखा गया था, जिसके बाद परिवार को अनहोनी का शक हुआ.

उत्तर प्रदेश के महोबा स्थित कुलपहाड़ कस्बे में शनिवार शाम उस समय कोहराम मच गया, जब यहां 9 साल के एक मासूम की कुएं में डूबकर मौत हो गयी. घटना के बाद पूरे परिवार का बुरा हाल है. यह हृदयविदारक घटना उस समय हुई जब हनी खेलते-खेलते बस्ती के पास बने एक पुराने और गहरे कुएं के समीप पहुंच गया.

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक हनी कुएं में मछली पकड़ने की कोशिश कर रहा था, तभी उसका पैर फिसला और वह गहरे कुएं में जा गिरा.

तीन घंटे बाद रेसक्यू किया गया

घटना की जानकारी मिलते ही हटवारा मोहल्ले में हड़कंप मच गया. स्थानीय लोग तुरंत घटनास्थल पर जमा हो गए और बच्चे को कुएं से निकालने का प्रयास किया. लेकिन कुएं की गहराई अधिक होने के कारण वे सफल नहीं हो सके. इसके बाद पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई. रेस्क्यू टीम और गोताखोरों ने मौके पर पहुंचकर राहत कार्य शुरू किया. करीब तीन घंटे के रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद हनी को कुएं से बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी.

अस्पताल में बच्चे को घोषित किया मृत

हनी को गंभीर हालत में कुलपहाड़ के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया. वहां ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सक डॉ. महेश कुमार ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया. डॉ. महेश ने बताया कि बच्चा जब अस्पताल लाया गया, तब तक उसकी सांसें थम चुकी थीं. संभवतः लंबे समय तक पानी में डूबे रहने के कारण उसकी मृत्यु हो गई.

परिवार का बुरा हाल

हनी के पिता सुरेंद्र कुशवाहा ने बताया कि हनी घर से खेलने के लिए निकला था. जब वह देर तक वापस नहीं लौटा, तो परिवार ने उसकी खोजबीन शुरू की. वहीं पड़ोसियों ने बताया कि हनी को आखिरी बार कुएं के पास देखा गया था, जिसके बाद परिवार को अनहोनी का शक हुआ. इस दुखद घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया है. हनी की मां और पिता का रो-रोकर बुरा हाल है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हरिद्वार में सीएम धामी का ऐलान, कुंभ होगा दिव्य और भव्य, बद्रीनाथ चढ़ावा मामले में नहीं बख्शे जाएंगे दोषी
हरिद्वार में सीएम धामी का ऐलान, कुंभ होगा दिव्य और भव्य, बद्रीनाथ चढ़ावा मामले में नहीं बख्शे जाएंगे दोषी
अखिलेश यादव को लगा किसका श्राप! ओम प्रकाश राजभर ने बताया क्यों 9 साल से हैं सत्ता से बाहर?
अखिलेश यादव को लगा किसका श्राप! ओम प्रकाश राजभर ने बताया क्यों 9 साल से हैं सत्ता से बाहर?
'छापा मारना चाहिए...', सपा के पूर्व विधायक के यहां ED रेड पर क्या बोले अखिलेश यादव?
'छापा मारना चाहिए...', सपा के पूर्व विधायक के यहां ED रेड पर क्या बोले अखिलेश यादव?
'जिसने भगवान के दानपात्र को नहीं छोड़ा...', अखिलेश यादव ने चढ़ावा चोरी को लेकर फिर बोला BJP पर हमला
'जिसने भगवान के दानपात्र को नहीं छोड़ा...', अखिलेश यादव ने चढ़ावा चोरी को लेकर फिर बोला BJP पर हमला

वीडियोज

Mumbai Rains: हर तरफ से 'कटा', मुंबई बना टापू! |ABPLIVE
Sansani: ट्रेन के आरक्षित डिब्बे में चलता-फिरता जंगल? | Nagpur
Breaking | Wayanad Landslide | Kerala: वायनाड में पहाड़ से उतरी तबाही! | Rain Alert | ABP News
Ram Mandir Chori Update | Janhit: चंपत ने बताया..चढ़ावा किसने चुराया? | UP News | Ayodhya | SIT
Rain Fury : मानसून की मार,सैलाब ही सैलाब!| Mumbai Weather Red Alert | Flood News | Delhi | China

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Prabhas Mandal Encounter: 'बेटे ने गलत किया, नहीं चाहिए उसका शव, जो चाहो वो करो', बंगाल रेप आरोपी के एनकाउंटर पर बोली मां
'बेटे ने गलत किया, नहीं चाहिए उसका शव, जो चाहो वो करो', बंगाल रेप आरोपी के एनकाउंटर पर बोली मां
अनशन पर बैठे सोनम वांगचुक की हालत और बिगड़ी, 7 किलो से ज्यादा घटना वजन, स्वास्थ्य बुलेटिन जारी
अनशन पर बैठे सोनम वांगचुक की हालत और बिगड़ी, 7 किलो से ज्यादा घटना वजन, स्वास्थ्य बुलेटिन जारी
मेलोनी पर डोनाल्ड ट्रंप के बदले सुर, तुर्किए पहुंचकर की इटली PM की तारीफ, कहा- 'वो मुझे बहुत पसंद, लेकिन...'  
मेलोनी को लेकर ट्रंप के बदले सुर, तुर्किए पहुंचकर की इटली PM की तारीफ, कहा- 'वो मुझे बहुत पसंद, लेकिन...'  
Dhamaal 4 Advance Booking: अजय देवगन की 'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
Vaibhav Sooryavanshi: इंग्लैंड के खिलाफ लगातार दो मैच में फेल, क्या टीम से बाहर होंगे वैभव सूर्यवंशी?
Vaibhav Sooryavanshi: लगातार दो मैच में फेल, क्या टीम से बाहर होंगे वैभव सूर्यवंशी?
Indian Weapon Demand: ब्रह्मोस से आकाशतीर तक, दुनिया में बढ़ रही भारतीय हथियारों की मांग, इंडिया बनेगा डिफेंस किंग?
ब्रह्मोस से आकाशतीर तक, दुनिया में बढ़ रही भारतीय हथियारों की मांग, इंडिया बनेगा डिफेंस किंग?
'भाग सकते हैं, छिप नहीं सकते', जम्मू कश्मीर के शोपियां में मारा गया लश्कर कमांडर जाकिर गनी, सुरक्षाबलों को मिली बड़ी कामयाबी
'भाग सकते हैं, छिप नहीं सकते', जम्मू कश्मीर के शोपियां में मारा गया लश्कर कमांडर जाकिर गनी
Explained: अब गैर-मुस्लिम से शादी के लिए वक्फ की इजाजत जरूरी! क्या बोर्ड में 2 हिंदुओं को शामिल करने की यही वजह?
गैर-मुस्लिम से शादी के लिए वक्फ की इजाजत जरूरी! क्या बोर्ड में 2 हिंदुओं को जोड़ने की यही वजह?
Embed widget