एक्सप्लोरर

लापरवाह डॉक्टरों पर डिप्टी CM ब्रजेश पाठक की बड़ी कार्रवाई, चार डॉक्टर बर्खास्त और तीन को नोटिस

Lucknow News: यह कार्रवाई पीलीभीत, शाहजहांपुर, अंबेडकरनगर, कन्नौज, मैनपुरी, प्रयागराज, और मथुरा के विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों और मेडिकल कॉलेजों में तैनात डॉक्टरों के खिलाफ की गई है.

यूपी में स्वास्थ्य महकमे में शनिवार को हड़कंप मच गया है. डिप्टी सीएम और स्वास्थ्य मंत्री ब्रजेश पाठक ने लापरवाह डॉक्टरों पर सख्त रुख अपनाया है. जिसमें बिना सूचना के लंबे समय तक ड्यूटी से गैरहाजिर रहने वाले चार डॉक्टरों को तत्काल प्रभाव से बर्खास्त कर दिया गया है. इसके अलावा, तीन अन्य डॉक्टरों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई शुरू की गई है, जबकि एक डॉक्टर से स्पष्टीकरण मांगा गया है.

यह कार्रवाई पीलीभीत, शाहजहांपुर, अंबेडकरनगर, कन्नौज, मैनपुरी, प्रयागराज, और मथुरा के विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों और मेडिकल कॉलेजों में तैनात डॉक्टरों के खिलाफ की गई है.

किन डॉक्टरों पर गिरी गाज?

डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग के प्रमुख सचिव पार्थ सारथी सेन शर्मा ने निम्नलिखित चार डॉक्टरों की सेवाएं समाप्त करने का आदेश जारी किया:

  • डॉ. राजकुमार, बाल रोग विशेषज्ञ, पीलीभीत जिला चिकित्सालय.
  • डॉ. विनय कुमार सैनी, जलालाबाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, शाहजहांपुर.
  • डॉ. शशि भूषण डोभाल, अंबेडकरनगर.
  • डॉ. अवनीश कुमार सिंह, सहायक आचार्य, हड्डी रोग विभाग, कन्नौज राजकीय मेडिकल कॉलेज.

इन डॉक्टरों पर बिना पूर्व सूचना के लंबे समय तक ड्यूटी से अनुपस्थित रहने का आरोप था, जिसके चलते स्वास्थ्य विभाग ने सख्त कदम उठाया.

तीन अन्य डॉक्टरों पर विभागीय कार्रवाई

चार डॉक्टरों की बर्खास्तगी के साथ-साथ तीन अन्य डॉक्टरों पर भी लापरवाही और अनधिकृत अनुपस्थिति के आरोपों में विभागीय कार्रवाई शुरू की गई है:

  • डॉ. राखी सोनी, दंत शल्यक, किशनी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, मैनपुरी: बिना स्वीकृत अवकाश के तैनाती स्थल से अनुपस्थित रहने का आरोप.
  • डॉ. आनंद सिंह, डिप्टी सीएमओ, प्रयागराज, महाकुंभ के समापन के बाद सफाई कार्य में लापरवाही बरतने का आरोप.
  • डॉ. अशोक कुमार, छाता सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, मथुरा: गंभीर रूप से घायल मरीज के इलाज में लापरवाही का आरोप.

इन तीनों डॉक्टरों को प्राथमिक जांच में दोषी पाया गया है, और स्वास्थ्य विभाग के प्रमुख सचिव को उनके खिलाफ आरोप-पत्र जारी कर विभागीय कार्रवाई शुरू करने के निर्देश दिए गए हैं.

कन्नौज मेडिकल कॉलेज के विभागाध्यक्ष से स्पष्टीकरण

कन्नौज राजकीय मेडिकल कॉलेज के हड्डी रोग विभाग के आचार्य और विभागाध्यक्ष डॉ. डीसी श्रीवास्तव पर ओपीडी का समय पर संचालन न करने के गंभीर आरोप लगे हैं. डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने उनसे इस संबंध में स्पष्टीकरण मांगा है.

डिप्टी सीएम का सख्त संदेश

डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने स्पष्ट किया कि स्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही और अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं की जाएगी. उन्होंने कहा कि जनमानस की सेवा और स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान करना एक सौभाग्य है. इसमें किसी भी तरह की लापरवाही या अनुशासनहीनता का कोई स्थान नहीं है. जो चिकित्सक अपनी जिम्मेदारी से भागेंगे, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी. यह कार्रवाई स्वास्थ्य विभाग में जीरो टॉलरेंस नीति को लागू करने का हिस्सा है.

मैं बलराम पांडेय ABP नेटवर्क में वरिष्ठ संवाददाता हूं. मीडिया उद्योग में 19 वर्षों से अधिक अनुभव के साथ, मैं रिपोर्टिंग और विश्लेषण में अपने अनुभव का लाभ उठाकर दर्शकों को आकर्षित और जागरूक करने वाली उच्च-प्रभाव वाली कहानियाँ पेश करता हूं. वर्तमान में, मैं दिल्ली सरकार और राजनीतिक घटनाओं, प्रवर्तन निदेशालय (ED), CBI को कवर करने, के साथ बड़े इंटरव्यू और समसामयिक मामलों पर व्यावहारिक विश्लेषण प्रदान करने के लिए ज़िम्मेदारी निभा रहा हूं 
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दतिया: मंदिर में बहस के बाद पुराने सेवक की मौत! परिजनों का गंभीर आरोप
दतिया: मंदिर में बहस के बाद पुराने सेवक की मौत! परिजनों का गंभीर आरोप
'बिजनौर से अगर हराकर न भेजा तो...', अखिलेश के बाद चंद्रशेखर आजाद का CM योगी को चैलेंज
'बिजनौर से अगर हराकर न भेजा तो...', अखिलेश के बाद चंद्रशेखर आजाद का CM योगी को चैलेंज
लखनऊ यूनिवर्सिटी में ABVP का प्रदर्शन, CJP के खिलाफ जमकर नारेबाजी
लखनऊ यूनिवर्सिटी में ABVP का प्रदर्शन, CJP के खिलाफ जमकर नारेबाजी
नवरात्र पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को CM योगी का तोहफा, मानदेय बढ़ाया
नवरात्र पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को CM योगी का तोहफा, मानदेय बढ़ाया

वीडियोज

Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora
Kolkata Durga Pandal Stampede: दुर्गा पंडाल में मौत की भगदड़! | Bengal | Suvendu Adhikari | Breaking
Mahadangal: 'तख्तापलट' की आस...अराजकता का प्रयास? Abhijeet Dipke | Neha Bora | CJP | Rahul Gandhi
France Protest 2026 | Breaking News: यूरोप के सुलगे देश...सड़कों पर 'आक्रोश' | Europe | ABP News
Bollywood News: 'कॉफी विद करण 9' में 'विरोश' का तड़का: काउच पर दिखेगा विजय और रश्मिका का रोमांस! (18.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
'बीजेपी फर्जी वोट और बेईमानी को अपनी ताकत...', अखिलेश यादव का तीखा हमला
'बीजेपी फर्जी वोट और बेईमानी को अपनी ताकत...', अखिलेश यादव का तीखा हमला
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
'मंदादि' क्लोजिंग बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, बनाया बड़ा रिकॉर्ड, कमाया 176.48% प्रॉफिट
'मंदादि' क्लोजिंग बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, बनाया बड़ा रिकॉर्ड, कमाया 176.48% प्रॉफिट
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', किरेन रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
नेहा बोरा को लेकर चिराग पासवान का राहुल पर निशाना- 'जिस लड़की की तस्वीर...'
नेहा बोरा को लेकर चिराग पासवान का राहुल पर निशाना- 'जिस लड़की की तस्वीर...'
YSR प्रमुख जगनमोहन रेड्डी का CEC पर चौंकाने वाला बयान- 'मेरी भूल थी कि...'
YSR प्रमुख जगनमोहन रेड्डी का CEC पर चौंकाने वाला बयान- 'मेरी भूल थी कि...'
किस सेगमेंट की कार में कितना होना चाहिए टायर प्रेशर, जान लें
किस सेगमेंट की कार में कितना होना चाहिए टायर प्रेशर, जान लें
Embed widget