एक्सप्लोरर

Mahoba News: महोबा में इलाज के लिए गए बुजुर्ग से लूट, ठग ने छीन लिए गरीब से 900 रुपये

Mahoba News: यूपी के महोबा में इलाज की आखिरी उम्मीद लेकर आए बुजुर्ग के साथ लूट की वारदात सामने आई है जहां एक ठग ने बुजुर्ग से आखिरी 900 रुपये छीन लिए.

Mahoba News: उत्तर प्रदेश के महोबा जिले से एक बेहद मार्मिक और चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां जिला अस्पताल में इलाज कराने आए एक गरीब बुजुर्ग को दिनदहाड़े ठग लिया गया. कुलपहाड़ निवासी 70 वर्षीय परशु कुशवाहा अपनी पत्नी रामप्यारी की आंखों का इलाज कराने जिला अस्पताल पहुंचे थे. उन्हें उम्मीद थी कि पत्नी की आंखों में लेंस लग जाएगा और इलाज सही से हो जाएगा. लेकिन अस्पताल परिसर में मौजूद एक ठग ने उनकी मजबूरी को अपना मौका बना लिया.

बुजुर्ग परशु ने बताया कि अस्पताल में एक व्यक्ति मिला जिसने खुद को सीएमएस का ड्राइवर बताया. उसने भरोसा दिलाया कि वह भी 'कुशवाहा' है और उनकी मदद करेगा. उसने कहा कि डॉक्टर मामूली लेंस डालेंगे जो छह महीने में खराब हो जाएगा, लेकिन वह डॉक्टर की पहचान से दस हजार का लेंस मात्र एक हजार रुपये में डलवा देगा. गरीब परशु ने कहा कि उसके पास केवल 900 रुपये हैं, वही वह अपनी पत्नी के इलाज के लिए लेकर आया है. इस पर ठग ने वह 900 रुपये ले लिए और डॉक्टर के केबिन में बैठाकर लौटने की बात कहकर भाग गया. 

बुजुर्ग ने बताई पूरी घटना
जब परशु आई सर्जन डॉक्टर डी.के. राय के पास पहुंचे और रोते हुए अपने साथ हुई घटना बताई, तो डॉक्टर ने न केवल उनकी व्यथा सुनी बल्कि मानवीयता का उदाहरण पेश करते हुए बिना एक रुपया लिए उनकी पत्नी की आंखों का सफल ऑपरेशन किया. हालांकि ऑपरेशन हो गया, लेकिन बुजुर्ग के पास अब फल-फ्रूट तक खरीदने और घर लौटने के लिए पैसे नहीं बचे. परशु का कहना है कि वह बेहद गरीब हैं और उनके पास यही 900 रुपये थे, जो अब ठग लेकर फरार हो गया. घटना की शिकायत सीएमएस डॉक्टर पवन अग्रवाल से की गई, लेकिन उन्होंने कैमरे के सामने बोलने से इनकार कर दिया और सिर्फ इतना कहा कि जांच की जाएगी.

इस घटना ने न केवल स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही उजागर की है, बल्कि यह भी सवाल खड़े किए हैं कि आखिर कैसे सरकारी अस्पतालों में खुलेआम ठग सक्रिय हैं और गरीब मरीजों को निशाना बना रहे हैं. क्या प्रशासन इस मामले में कोई सख्त कार्रवाई करेगा या पीड़ित की यह दबकर रह जाएगी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारी बारिश या भूकंप से भूस्खलन का खतरा, रुक सकती है भागीरथी
भारी बारिश या भूकंप से भूस्खलन का खतरा, रुक सकती है भागीरथी
यूपी में फिर 'सांपनाथ' और 'नागनाथ' की एंट्री! केशव मौर्य ने लगाए आरोप
यूपी में फिर 'सांपनाथ' और 'नागनाथ' की एंट्री! केशव मौर्य ने लगाए आरोप
स्कूल से घर लौट रही 5 साल की बच्ची कुएं में गिरी, तीन घंटे चला रेस्क्यू
स्कूल से घर लौट रही 5 साल की बच्ची कुएं में गिरी, तीन घंटे चला रेस्क्यू
सड़क किनारे शराब पीने वालों पर चला पुलिस का डंडा, दी सख्त हिदायत
सड़क किनारे शराब पीने वालों पर चला पुलिस का डंडा, दी सख्त हिदायत

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
TMC नेता सुजीत बोस की जमानत पर बड़ा ट्विस्ट! जज ने खुद को केस से किया अलग
TMC नेता सुजीत बोस की जमानत पर बड़ा ट्विस्ट! जज ने खुद को केस से किया अलग
आशुतोष रांका पर हमले पर शिक्षा मंत्री मदन दिलावर का बयान, 'CJP का चरित्र...'
आशुतोष रांका पर हमले पर शिक्षा मंत्री मदन दिलावर का बयान, 'CJP का चरित्र...'
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
वनडे इंटरनेशनल में कभी जीरो पर आउट ना होने वाले बल्लेबाज
वनडे इंटरनेशनल में कभी जीरो पर आउट ना होने वाले बल्लेबाज
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप
Smartwatch Technology : स्मार्ट वॉच को कैसे पता चलता है आपने 5000 कदम चल लिए, जानें टेक्नोलॉजी
स्मार्ट वॉच को कैसे पता चलता है आपने 5000 कदम चल लिए, जानें टेक्नोलॉजी
राहुल गांधी के सामने साहिल लोचव की वकील ने पुलिस पर लगाए चौंकाने वाले आरोप
राहुल गांधी के सामने साहिल लोचव की वकील ने पुलिस पर लगाए चौंकाने वाले आरोप
Embed widget