एक्सप्लोरर

Mahoba News: महोबा में जमीन अधिग्रहण के विरोध में उतरे किसान, चार गुना मुआवजे की मांग को लेकर किया प्रदर्शन

Mahoba Farmer's Protest: महोबा में किसानों ने अधिग्रहित होने जा रही भूमि का चार गुना रेट की मांग को लेकर प्रदर्शन किया. किसानों का कहना है कि अगर उन्हे मुआवजा नहीं मिला तो वो जमीन नहीं देंगे.

Mahoba News: बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे से लगे ग्रामीण क्षेत्र में औद्योगिक कॉरिडोर बनाने के लिए किसानों की भूमि को अधिग्रहित करने की कवायद तेज हो गई है, मगर इससे किसान असंतुष्ट नजर नहीं आ रहे है. अधिग्रहित हो रही 100 एकड़ भूमि से प्रभावित किसानों ने सर्किल रेट से चार गुना अधिक मुआवजा की मांग करते हुए कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन किया है. 

तकरीबन 150 किसानों ने अपनी मांग को लेकर मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपा है. किसानों ने साफतौर पर कहा कि यदि उन्हें मानक अनुरूप मुआवजा नहीं मिला तो वो अपनी जमीन नहीं देंगे वहीं इस मामले को लेकर अपर जिलाधिकारी ने शासन तक बात पहुंचाने की बात कही है.

किसानों ने किया विरोध प्रदर्शन
दरअसल उत्तर प्रदेश सरकार बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे से लगे ग्रामीण क्षेत्रों को विकसित करने की कवायद कर रही है जिसके तहत महोबा जनपद के खन्ना ग्रामीण क्षेत्र की 100 एकड़ जमीन को अधिकृत कर औद्योगिक कॉरिडोर बनाने की पहल शासन कर रहा है. जिसको लेकर प्रशासन द्वारा भूमि अधिकृत करने के कार्य को गति दी गई, लेकिन उससे किसान संतुष्ट नहीं है. 

Chhattisgarh Elections 2023: छत्तीसगढ़ बीजेपी की प्रचंड जीत में यूपी के इस नेता ने निभाई अहम भूमिका, जानें- कैसे बने गेमचेंजर

आपको बता दें कि खन्ना क्षेत्र के लगभग डेढ़ सौ किसानों की 100 एकड़ भूमि को अधिकृत किया जाना है, जिसकी मुआवजा राशि शासन द्वारा तय की गई है जिसको लेकर किसानों का कहना है कि इसी खेती के जरिए वह अपने परिवार का भरण पोषण कर रहे है और उन्हें उम्मीद थी की सरकार भूमि अधिग्रहण के दौरान सर्किल रेट से 4 गुना अधिक मुआवजा देगी, लेकिन ऐसा होता दिखाई नहीं दे रहा. कलेक्ट्रेट पहुंचे किसानों ने प्रदर्शन करते हुए बताया कि मानक के अनुरूप अधिग्रहित हो रही भूमि का मुआवजा उन्हें नहीं मिल रहा. 

चार गुना मुआवजे की मांग को लेकर प्रदर्शन
किसानों ने कहा कि उन्हें सर्किल रेट का चार गुना मुआवजा चाहिए, यदि ऐसा नहीं होता है तो वह अपनी भूमि नहीं देना चाहते. किसान अरविंद, लल्लू राम, राकेश, रामाश्रय, मुकेश आदि किसानों ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा और भूमि की मलीयत सर्किल के रेट के आधार पर चार गुना दिए जाने की मांग की कई. किसान इस कदर मायूस और उदास दिखाई दिए कि रोते हुए शासन प्रशासन से उचित मुआवजा दिए जाने की मांग कर रहे हैं. 

इस मामले को लेकर अपर जिलाधिकारी राम प्रकाश बताते हैं कि बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे से लगे खन्ना क्षेत्र में औद्योगिक कॉरिडोर बनाने के लिए भूमि अधिग्रहित की जा रही है. किसानों द्वारा अधिग्रहित हो रही भूमि को लेकर प्रार्थना पत्र दिया गया है. उनकी मांगों को शासन तक पहुंचा दिया जाएगा और जो भी निर्देश मिलेंगे उसके आधार आगे से कार्यवाही की जाएगी. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मल्लिकार्जुन खरगे के 'अपमान' पर भड़के BJP के साक्षी महाराज, बोले- 'SC-OBC के बिना...'
मल्लिकार्जुन खरगे के 'अपमान' पर भड़के BJP के साक्षी महाराज, बोले- 'SC-OBC के बिना...'
मायावती के मन में क्या? अशोक बाहर, आनंद के पर कतरे, अंटू OUT, अगला नंबर किसका!
मायावती के मन में क्या? अशोक बाहर, आनंद के पर कतरे, अंटू OUT, अगला नंबर किसका!
आकाश आनंद के ससुर के बाद मायावती ने एक और बड़े नेता को पार्टी से निकाला, लगाए गंभीर आरोप
आकाश आनंद के ससुर के बाद मायावती ने एक और बड़े नेता को पार्टी से निकाला, लगाए गंभीर आरोप
योगी सरकार के बिजली शिविरों का असर, 89% शिकायतों का हुआ समाधान
योगी सरकार के बिजली शिविरों का असर, 89% शिकायतों का हुआ समाधान

वीडियोज

Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?
अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सद्दाम से शुरू हुई कहानी का THE END! 23 साल बाद इराक से लौटेंगे अमेरिकी सैनिक
सद्दाम से शुरू हुई कहानी का THE END! 23 साल बाद इराक से लौटेंगे अमेरिकी सैनिक
प्रशांत किशोर सरकारी बंगले में नहीं रहेंगे, बोले- 'यह आवास...'
प्रशांत किशोर सरकारी बंगले में नहीं रहेंगे, बोले- 'यह आवास...'
Awarapan 2 Advance Booking: 'आवारापन 2' ने एडवांस बुकिंग में अक्षय कुमार की फिल्मों के उड़ाए परखच्चे, साल की टॉप 5 प्री सेल में की एंट्री
'आवारापन 2' का एडवांस बुकिंग में कहर, तोड़ा अक्षय की फिल्म का रिकॉर्ड
टीम इंडिया को फंसाने के लिए कौन सी चाल खेल रहा श्रीलंका? गॉल की पिच पर किया ये काम
टीम इंडिया को फंसाने के लिए कौन सी चाल खेल रहा श्रीलंका? गॉल की पिच पर किया ये काम
हल्द्वानी में शुद्धिकरण पर खरगे बोले, 'अपमान हुआ', नड्डा ने कहा- 'BJP शामिल नहीं'
हल्द्वानी में शुद्धिकरण पर खरगे बोले, 'अपमान हुआ', नड्डा ने कहा- 'BJP शामिल नहीं'
पाक फिर बेनकाब! पूर्व मंत्री ने हाफिज सईद को बताया ‘आका’, भारत को दी गीदड़भभकी
पाक फिर बेनकाब! पूर्व मंत्री ने हाफिज सईद को बताया ‘आका’, भारत को दी गीदड़भभकी
Girls Fight Viral Video : 15 सेकंड में 14 थप्पड़, बॉयफ्रेंड को लेकर आपस में लड़ीं पापा की परियां
15 सेकंड में 14 थप्पड़, बॉयफ्रेंड को लेकर आपस में लड़ीं पापा की परियां
एग्रीकल्चर लैंड को कमर्शियल लैंड में कराना है चेंज, कितना आएगा खर्च?
एग्रीकल्चर लैंड को कमर्शियल लैंड में कराना है चेंज, कितना आएगा खर्च?
Embed widget