एक्सप्लोरर

Mahashivratri 2023: बाबा बागनाथ मंदिर में उमड़ी भक्तों की भीड़, दूर-दराज से जलाभिषेक के लिए पहुंचे श्रद्धालु

Baba Bagnath Temple: प्रबंधन समिति के अध्यक्ष नंदन सिंह रावल ने बताया कि शिवरात्रि में भक्त भारी संख्या में पूजा कर रहे हैं. समिति के अनुरोध पर मंदिर परिसर में पुलिस की तैनाती की गई है.

Bageshwar News: महाशिवरात्रि (Mahashivratri) पर बागेश्वर के सभी शिवालयों पर आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा. यहां के बाबा बागनाथ मंदिर और नीलेश्वर महादेव मंदिर में भक्तों ने पूजा अर्चना की. सुबह से ही मंदिर भक्तों से गुलजार रहे और श्रद्धालुओं ने भगवान शिव से सुख, समृद्धि और सौभाग्य का आशीर्वाद मांगा. भक्तों ने सरयू नदी के पावन जल में स्नान कर भगवान शिव का जलाभिषेक किया. अक्षत, रोली, चंदन, बेलपत्र से बाबा की पूजा अर्चना की.

बाबा बागनाथ मंदर में पूजा अर्चना के लिए भक्तों को लाइन लगाकर अपनी-अपनी बारी का इंतजार करना पड़ा. मंदिर परिसर में पुरोहितों ने भक्तों की पूजा संपन्न कराई. अशुभ ग्रहों के शमन और शिव कृपा पाने के लिए भक्तों ने कालसर्प पूजा, शिवार्चन और रुद्राभिषेक भी करवाए. पंडित कैलाश उपाध्याय ने बताया कि शिवरात्रि पर्व पर नगर सहित ग्रामीण क्षेत्रों के भक्तों ने आकर भी मंदिर में पूजा संपन्न कराई. उन्होंने बताया कि शिवरात्रि के पर्व पर भगवान शिव की विशेष पूजा करने का विधान है. इस दिन मनोयोग से पूजा करने पर भोलेनाथ की विशेष कृपा प्राप्त होती है. 

बागनाथ मंदिर में पुलिस की तैनाती की गई
बागनाथ मंदिर प्रबंधन समिति के अध्यक्ष नंदन सिंह रावल ने बताया कि शिवरात्रि में भक्त भारी संख्या में पूजा कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि समिति के अनुरोध पर मंदिर परिसर में पुलिस की तैनाती की गई है. पुलिस के सहयोग से निर्विघ्न रूप से पूजा संपन्न कराने में मदद मिल रही है. बाबा बागनाथ के दर्शन और पूजा के लिए भारी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते है. वहीं शिवरात्रि पर्व पर नीलेश्वर पहाड़ी पर स्थित नीलेश्वर महादेव मंदिर में भी पूजा अर्चना की जाती है. 

प्रबंधन समिति के अध्यक्ष नंदन सिंह रावल ने आगे बताया कि भक्त बाबा बागनाथ की पूजा के बाद नीलेश्वर मंदिर में भी भारी संख्या में पूजा करने जाते है. मंदिर में भक्तों की भीड़ भी बढ़ने लगी. इस बार पहली बार नीलेश्वर में शिवरात्रि मेले का आयोजन किया गया है जिस वजह से मंदिर से पहाड़ी के नीचे की ओर करीब 1 किमी लंबी लाइन लग गई. भक्तों ने पूरे संयम के साथ लाइन में लगकर बारी का इंतजार किया और अपना नंबर आने पर भगवान शिव की पूजा संपन्न कराई.

यह भी पढ़ें:-

UP Politics: क्या कई सपा नेता होंगे बीजेपी में शामिल? ओम प्रकाश राजभर के दावे पर भूपेंद्र चौधरी ने दिए संकेत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Fatehpur News: पति को चारपाई से बांधकर बेरहमी से पीटा, करंट लगाने का भी आरोप, हालत नाजुक
फतेहपुर: पति को चारपाई से बांधकर बेरहमी से पीटा, करंट लगाने का भी आरोप, हालत नाजुक
राम मंदिर केस: 70 संदिग्ध घटनाएं, नोट जेब में रखते दिखे कर्मचारी, SIT रिपोर्ट में खुलासा
राम मंदिर केस: 70 संदिग्ध घटनाएं, नोट जेब में रखते दिखे कर्मचारी, SIT रिपोर्ट में खुलासा
चंपत राय का इस्तीफा मंजूर होने पर अरविंद केजरीवाल की पहली प्रतिक्रिया, जानें अब क्या कहा?
चंपत राय का इस्तीफा मंजूर होने पर अरविंद केजरीवाल की पहली प्रतिक्रिया, जानें अब क्या कहा?
Aligarh News: 20 साल बाद जेल से छूटा पति, पत्नी को ससुराल ले जाने के बहाने खेत में मारी गोली, फरार
अलीगढ़: 20 साल बाद जेल से छूटा पति, पत्नी को ससुराल ले जाने के बहाने खेत में मारी गोली, फरार

वीडियोज

Aamir Khan की शादी में Kiran Rao क्यों नहीं दिखीं?
Vaibhav Sooryavanshi: डेब्यू कैप पाते ही रो पड़े वैभव सूर्यवंशी! 15 साल की उम्र में रच दिया इतिहास!.
Diljit Dosanjh की Sutluj रिलीज के 2 दिन बाद ही ZEE5 से क्यों हटाई गई?
Hyundai Creta Electric अब ₹10.99 लाख में! BAAS क्या है? सस्ती EV का पूरा सच | Creta EV Explained
Shilpa Shinde की धमाकेदार एंट्री, Lock Upp 2 में बढ़ेगा ड्रामा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हूती, हमास और हिज्बुल्लाह की मौजूदगी, ईरान ने दिखाई ताकत, खामेनेई की आखिरी सलामी से सीधा संदेश
हूती, हमास और हिज्बुल्लाह की मौजूदगी, ईरान ने दिखाई ताकत, खामेनेई की आखिरी सलामी से सीधा संदेश
चंपत राय का इस्तीफा मंजूर होने पर अरविंद केजरीवाल की पहली प्रतिक्रिया, जानें अब क्या कहा?
चंपत राय का इस्तीफा मंजूर होने पर अरविंद केजरीवाल की पहली प्रतिक्रिया, जानें अब क्या कहा?
BCCI ने इंग्लैंड के खिलाफ ODI सीरीज के किया टीम इंडिया में बदलाव, 2 साल बाद खूंखार ऑलराउंडर की वापसी
BCCI ने इंग्लैंड के खिलाफ ODI सीरीज के किया टीम इंडिया में बदलाव, 2 साल बाद खूंखार ऑलराउंडर की वापसी
Satluj: बैन के बाद प्रोजेक्टर लगाकर 'सतलुज' देख रहे लोग, दिलजीत दोसांझ बोले- अब ये फिल्म नहीं रुकेगी
बैन के बाद प्रोजेक्टर लगाकर 'सतलुज' देख रहे लोग, दिलजीत दोसांझ बोले- अब ये फिल्म नहीं रुकेगी
जैसे ही इंडोनेशिया के आसमान में घुसा पीएम मोदी का प्लेन, सामने आए फाइटर जेट्स, फिर ऐसा था नजारा- Video
जैसे ही इंडोनेशिया के आसमान में घुसा पीएम मोदी का प्लेन, सामने आए फाइटर जेट्स, फिर ऐसा था नजारा- Video
Explained: वक्फ बोर्ड में पहली बार दो हिंदू सदस्य नियुक्त, कहीं वाह-वाह... तो कहीं विरोध! इसके नतीजे अच्छे या बुरे?
वक्फ बोर्ड में पहली बार दो हिंदू सदस्य नियुक्त, कहीं वाह-वाह, कहीं विरोध! नतीजे अच्छे या बुरे?
चांदी चोरी से सोने के रामचरितमानस के गायब होने तक…, चंपत के इस्तीफे के बाद VHP ने बताई पूरी सच्चाई
चांदी चोरी से सोने के रामचरितमानस के गायब होने तक…, चंपत के इस्तीफे के बाद VHP ने बताई पूरी सच्चाई
पाकिस्तान की इस ब्यूटी क्रीम से हो रही किडनी की बीमारी, भारत सरकार ने लगाया बैन
पाकिस्तान की इस ब्यूटी क्रीम से हो रही किडनी की बीमारी, भारत सरकार ने लगाया बैन
Embed widget