एक्सप्लोरर

Maharajganj News: महाराजगंज में असलहा दिखाकर SBI के ग्राहक सेवा केंद्र में लूट से हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस

Maharajganj: बैंक कर्मी ने बताया कि शाम करीब चार बजे तीन लोग मास्क पहनकर आए और पहले उन्होंने कहा कि उन्हें पैसे निकालने हैं. इसके बाद उन्होंने तमंचा दिखाकर बैंक में लूट की.

Maharajganj Crime News: महाराजगंज जनपद के निचलौल थाना क्षेत्र में आज शाम एसबीआई के एक ग्राहक सेवा केंद्र (SBI Customer Service Center ) में असलहा दिखा कर तीन बदमाशों ने नगदी, लैपटॉप और मोबाइल लूट की घटना को अंजाम दिया. सूचना पर पहुंची पुलिस (Maharajganj Police) ने घटना स्थल का दौरा किया और आसपास के लोगों से पूछताछ की. लूट की ये पूरी वारदात वहां लगे सीसीटीवी (CCTV) में कैद हो गई है. जिसके आधार पर पुलिस ने  जांच में जुट गई है. घटना के बाद से क्षेत्र में दहशत का माहौल है। वहीं बैंक शाखा चलाने वाले लोगों में भय है. 

ये घटना महाराजगंज के निचलौल नगर में घोड़हवा चौराहा से चौक मार्ग पर हुई जहां स्थिति एसबीआई बैंक की शाखा संचालित है. इस पर रोजाना की तरह शुक्रवार को भी बैंक पर कार्यरत कर्मचारी काम कर रहा था. इसी दौरान शाम करीब चार बजे तीन युवक मुंह पर मास्क लगाए शाखा ने घुसे और लूट की वारदात को अंजाम दिया. सीसीटीवी में कैद वीडियो में पता चलता है कि पहले एक युवक बैंक कर्मचारी से बात कर रहा है. जबकि दो युवक बाहर देख रहे हैं, तभी अचानक एक बदमाश असलहा लेकर काउंटर के अंदर घुसकर कर्मचारी के पेट से सटा देता है. जबकि दूसरा बदमाश ऊपर से एक असलहा दिखाकर धमकाता है और तीसरा बदमाश पैसे निकालना शुरू कर देता है. 

तमंचे की नोक पर लूट की वारदात
दो मिनट में ही तीनों बदमाश बैंक से नगदी, लैपटॉप और मोबाइल लेकर भाग निकलते हैं. शाखा प्रबंधक राहुल सिंह ने बताया कि ये तीनों बदमाश बैंक से पैसा निकालने की बात कर हे थे, जिसके बाद उन्होंने तमंचे की नोक पर लूट की इस घटना को अंजाम दिया. ये बदमाश बैंक से नगदी, मोबाइल और लैपटॉप भी लेकर फरार हो गए. 

लूट की घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंचे पुलिस अधीक्षक ने बताया कि तीनों बदमाशों को गिरफ्तार करने के लिए पूरे जनपद में जांच अभियान चलाया जा रहा है. साथ ही सीसीटीवी फुटेज के माध्यम से तीनों बदमाशों को गिरफ्तार करने के लिए छह टीमें बनाई गई हैं और जल्द ही घटना का खुलासा कर लिया जाएगा. 

ये भी पढ़ें- Uttarkashi News: मुसलमानों की दुकानों पर पोस्टर लगाने वाली संस्था के संस्थापक का दावा- 'जान से मारने की मिली धमकी'   

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बद्रीनाथ मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में बड़ी कार्रवाई, कमेटी अध्यक्ष का निजी सचिव निलंबित
बद्रीनाथ मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में बड़ी कार्रवाई, कमेटी अध्यक्ष का निजी सचिव निलंबित
राम मंदिर चढ़ावा विवाद: 'भगवान राम ने अखिलेश यादव को सूचना दी', सपा विधायक जय किशन साहू का बड़ा दावा
राम मंदिर चढ़ावा विवाद: 'भगवान राम ने अखिलेश यादव को सूचना दी', सपा विधायक जय किशन साहू का बड़ा दावा
धामी सरकार ने खोला खजाना! सड़क, कुंभ-2027 और विकास योजनाओं के लिए 495 करोड़ मंजूर
धामी सरकार ने खोला खजाना! सड़क, कुंभ-2027 और विकास योजनाओं के लिए 495 करोड़ मंजूर
'...तो मेरा इंतजार कर लेते', चंपत राय के साथ धोखा हुआ? SIT को दिए बयान से मिले संकेत
'...तो मेरा इंतजार कर लेते', चंपत राय के साथ धोखा हुआ? SIT को दिए बयान से मिले संकेत

वीडियोज

Kushal Tandon के मजाक पर Gauahar Khan ने दिया जवाब
Shilpa Shinde की एंट्री से Lock Upp 2 में मचा बवाल
क्या ₹15 लाख में यही सबसे Best SUV है? नई Hyundai Venue N Line full Review | #hyundai #autolive
DR. Aarambhi: Aarambhi की सूझबूझ के आगे हारी Avantika, खुद को बेइज्जत होने से बचाया #sbs
Bollywood News: पुरानी यादों की कसक, नए इश्क़ का जुनून! 'आवारापन 2' का पहला गाना 'वे जुनून' बन गया चर्चा का केंद्र (07.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इस मुस्लिम देश के राष्ट्रपति हैं PM मोदी के फैन, भरे मंच से की जमकर तारीफ, बोले- 'वो ऐसे नेता जिनकी...'
इस मुस्लिम देश के राष्ट्रपति हैं PM मोदी के फैन, भरे मंच से की जमकर तारीफ, बोले- 'वो ऐसे नेता जिनकी...'
बांकीपुर उपचुनाव: कायस्थ का काट कायस्थ! BJP ने अभिषेक कुमार बंटी पर क्यों जताया भरोसा?
बांकीपुर उपचुनाव: कायस्थ का काट कायस्थ! BJP ने अभिषेक कुमार बंटी पर क्यों जताया भरोसा?
ओमान ने यूपी के इस क्रिकेटर को सौंपी कप्तानी, खेल चुका है एशिया कप; 5 साल पहले छोड़ा था भारत
ओमान ने यूपी के इस क्रिकेटर को सौंपी कप्तानी, खेल चुका है एशिया कप; 5 साल पहले छोड़ा था भारत
कौन हैं 'तारक मेहता' फेम एक्टर शैलेश लोढ़ा की लाडली स्वरा? लाइमलाइट से दूर रह कर करती हैं ये काम
कौन हैं 'तारक मेहता' फेम एक्टर शैलेश लोढ़ा की लाडली स्वरा? लाइमलाइट से दूर रह कर करती हैं ये काम
Explained: जून 2026 में 3.6 लाख EV गाड़ियां बिकीं! जबकि पूरे देश में सिर्फ 27 हजार चार्जिंग स्टेशन, क्या बढ़ेगा 'चार्जिंग संकट'?
जून 2026 में 3.6 लाख EV गाड़ियां बिकीं! देश में सिर्फ 27,737 स्टेशन, क्या बढ़ेगा चार्जिंग संकट?
सीरिया दौरे पर हुए दो बम धमाकों के बीच इमैनुएल मैक्रों का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'मेरी यात्रा...'
सीरिया दौरे पर हुए दो बम धमाकों के बीच इमैनुएल मैक्रों का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'मेरी यात्रा...'
क्या एथेनॉल वाले पेट्रोल से खराब हो रहीं आपकी गाड़ियां? उठते सवालों पर गडकरी का बड़ा खुलासा
क्या एथेनॉल वाले पेट्रोल से खराब हो रहीं आपकी गाड़ियां? उठते सवालों पर नितिन गडकरी का बड़ा खुलासा
ऑफिस से निकल रहे हैं तो इन रास्तों पर जाने से बचें, अगले कुछ घंटों में दिल्ली- NCR में बारिश का अलर्ट
ऑफिस से निकल रहे हैं तो इन रास्तों पर जाने से बचें, अगले कुछ घंटों में दिल्ली- NCR में बारिश का अलर्ट
Embed widget