एक्सप्लोरर

Mahakumbh 2025: सीएम योगी ने संभाली 'एक हो पूरा देश' अभियान की कमान, पीएम मोदी ने किया था आह्वान

Mahakumbh 2025: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश, देश व समूची दुनिया के श्रद्धालुओं को 'महाकुम्भ-2025' में आमंत्रित किया. मुख्यमंत्री खुद तैयारियां देख रहे हैं.

Mahakumbh 2025: प्रयागराज में 13 जनवरी से महाकुंभ शुरू होने जा रहा है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 'मन की बात' कार्यक्रम में भी इसकी दिव्यता और भव्यता की चर्चा की थी. इस दौरान उन्होंने 'महाकुंभ का संदेश, एक हो पूरा देश' और 'गंगा की अविरल धारा, न बंटे समाज हमारा' इस अपील के साथ श्रद्धालुओं को आमंत्रित किया. सीएम योगी भी इसी को आगे बढ़ाने की कोशिश में लगे हुए हैं. महाकुंभ के जरिए 'एक हो पूरा देश' अभियान की कमान ख़ुद योगी आदित्यनाथ ने संभाली है. वे दिसंबर महीने में चार बार प्रयागराज पहुंचे और तैयारियों का जायजा लिया. 

प्रधानमंत्री ने 'मन की बात' के 117वें एपिसोड में महाकुंभ का जिक्र करते हुए कहा कि इसकी विशेषता केवल इसकी विशालता नहीं, बल्कि विविधता भी है. इस आयोजन में करोड़ों लोग एक साथ एकत्र होते हैं. लाखों संत, हजारों परंपराएं, सैकड़ों संप्रदाय, अनेक अखाड़े इसका हिस्सा बनता है. कहीं कोई भेदभाव नहीं दिखता है. पीएम ने अपील की कि जब हम कुम्भ में शामिल हों तो एकता के इस संकल्प को अपने साथ लेकर वापस आएं और समाज में विभाजन-विद्वेष के भाव को नष्ट करने का संकल्प लें.

सीएम योगी ने संभाली कमान
योगी सरकार ने 2019 के मुकाबले इस बार और भी वृहद स्तर पर महाकुंभ की तैयारियां की है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने स्वयं महाकुंभ की कमान संभाल रखी है. वे नियमित रूप से प्रयागराज पहुंचकर तैयारियों का जायजा लेने के साथ ही कार्यों की समीक्षा कर रहे हैं. सीएम योगी के निर्देश पर 5 जनवरी तक मेला क्षेत्र में सभी कार्य पूर्ण किए जा रहे हैं. दिसंबर में सीएम योगी ने 4 बार (7, 12, 13, 23 दिसंबर) प्रयागराज पहुंचकर यहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया है,

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ स्वयं आगंतुकों को महाकुंभ का आमंत्रण दे रहे हैं. दिल्ली में शनिवार को मुख्यमंत्री ने पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, स्वास्थ्य मंत्री-भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा, मिजोरम के राज्यपाल जनरल वीके सिंह से मिलकर उन्हें आमंत्रित किया है. इसके साथ ही योगी सरकार के मंत्रियों ने अन्य राज्यों में पहुंचकर मुख्यमंत्रियों, राज्यपाल व अन्य गणमान्य लोगों को महाकुम्भ में आमंत्रित किया है.

श्रद्धालुओं से कुंभ में आने की अपील
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश, देश व समूची दुनिया के श्रद्धालुओं को 'महाकुम्भ-2025' में आमंत्रित किया. पीएम मोदी के आह्वान पर सीएम योगी ने भी प्रतिक्रिया दी और एक्स पर लिखा- 'महाकुम्भ का संदेश, एक हो पूरा देश. गंगा की अविरल धारा, न बंटे समाज हमारा' सीएम योगी ने महाकुंभ में लोगों को आमंत्रित करते हुए अपील की कि आप सभी (श्रद्धालु) आस्था के अमृतकाल के साक्षी बनें एवं सोशल मीडिया पर एकता का महाकुम्भ के साथ सेल्फी भी अवश्य अपलोड करें.

वीरेश पाण्डेय इस समय  ABP Ganga में Associate Editor के पद पर काम कर रहे हैं. वीरेश ने लखनऊ यूनिवर्सिटी से MA और जामिया विश्वविद्यालय दिल्ली से मास कम्यूनिकेशन Tv जर्नलिज्म में किया हुआ है. वीरेश कुमार पाण्डेय ने अपने पत्रकारिता जीवन की शुरुआत साल 2004 में की थी. पत्रकारिता की शुरुआत करके साल 2016 तक दिल्ली में एक Producer से लेकर वरिष्ठ संवाददाता तक का सफ़र तय किया. जिसमें देश की संसद के दोनों सदनों राज्यसभा- लोकसभा को कवर करने का अवसर प्राप्त हुआ. साल 2016 में Bureau Chief बनकर लखनऊ आ गये. उसके बाद साल 2019 फ़रवरी में लोकसभा चुनाव से पहले ABP Network के साथ यूपी Bureau Chief पद के दायित्व के साथ जुड़ गये तब से अब तक ये सफ़र आज तक जारी है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

खराब मौसम का असर, वाराणसी जाने वाली इंडीगो की 2 फ्लाइट लखनऊ डायवर्ट
खराब मौसम का असर, वाराणसी जाने वाली इंडीगो की 2 फ्लाइट लखनऊ डायवर्ट
Dehradun News: दिव्यांग छात्रों का आंदोलन जारी, अधिकारी का 'धमकी' वाला वीडियो वायरल
देहरादून: दिव्यांग छात्रों का आंदोलन जारी, अधिकारी का 'धमकी' वाला वीडियो वायरल
शिवरात्रि पर कांवड़ यात्रा का भव्य समापन, करीब 4.80 करोड़ शिवभक्त पहुंचे
शिवरात्रि पर कांवड़ यात्रा का भव्य समापन, करीब 4.80 करोड़ शिवभक्त पहुंचे
लखनऊ यूनिवर्सिटी की मेस में खाना महंगा, नाराज छात्रों ने किया प्रदर्शन
लखनऊ यूनिवर्सिटी की मेस में खाना महंगा, नाराज छात्रों ने किया प्रदर्शन

वीडियोज

The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी
Govinda ने मां Nirmala Devi को खोने का दर्द किया बयां, बोले- लगा सब कुछ खत्म हो गया

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तृषा को डिप्टी CM...', AIADMK विधायक ने CM विजय पर कसा तंज
'तृषा को डिप्टी CM...', AIADMK विधायक ने CM विजय पर कसा तंज
अब भोपाल में Gen Z का आंदोलन! इस मांग को लेकर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे छात्र
अब भोपाल में Gen Z का आंदोलन! इस मांग को लेकर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे छात्र
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
बॉर्डर पर हालात तय करेंगे आपसी रिश्ते, अरुणाचल पर भारत की चीन को दो टूक
बॉर्डर पर हालात तय करेंगे आपसी रिश्ते, अरुणाचल पर भारत की चीन को दो टूक
Gen-Z का क्या है चुनावी मुद्दा? आंदोलनों के बीच सर्वे के जवाब ने चौंकाया
Gen-Z का क्या है चुनावी मुद्दा? आंदोलनों के बीच सर्वे के जवाब ने चौंकाया
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
वंदे मातरम बिल को राष्ट्रपति की मंजूरी, शशि थरूर बोले- राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत...
वंदे मातरम बिल को राष्ट्रपति की मंजूरी, शशि थरूर बोले- राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत...
Embed widget