एक्सप्लोरर

Mahakumbh Tragedy: महाकुंभ में एक और भीषण हादसा, हीलियम गैस से भरा हॉट एयर बैलून फटा, 6 श्रद्धालु झुलसे

Mahakumbh Tragedy ये हादसा उस वक्त हुआ जब हीलियम गैस भरने के बाद बैलून जमीन से उड़ रहा था तभी धमाके की आवाज के साथ बैलून फट गया. जिससे बास्केट में सवार सभी श्रद्धालु गंभीर रूप से झुलस गए. 

Mahakumbh Tragedy Prayagraj: प्रयागराज महाकुंभ में एक और बड़ा हादसा हो गया है. सोमवार को यहां हीलियम गैस से भरा हॉट एयर बैलून फट गया, जिससे उसकी बास्केट में सवार 6 श्रद्धालु गंभीर रूप से  जख्मी हो गए हैं. इनमें से एक श्रद्धालु की हालत नाजुक बताई जा रही है. घायलों को तत्काल मेडिकल कॉलेज द्वारा संचालित स्वरूप रानी नेहरू अस्पताल में रेफर कर दिया गया है. जहां उनका इलाज किया जा रहा है. 

ये हादसा महाकुंभ मेला क्षेत्र में सेक्टर 20 के अखाड़ा मार्ग के पास हुआ है, जहां सोमवार को बसंत पंचमी के स्नान पर्व के दौरान दोपहर के वक्त हीलियम गैस से भरा हॉट एयर बैलून फट गया. ये हादसा उस वक्त हुआ जब हीलियम गैस भरने के बाद बैलून जमीन से उड़ रहा था तभी धमाके की आवाज के साथ बैलून फट गया. जिससे बास्केट में सवार सभी श्रद्धालु गंभीर रूप से झुलस गए हैं. 

हीलियम गैस से भरा हॉट एयर बैलून फटा
गनीमत यह रही की हॉट एयर बैलून उड़ने से पहले ही फटा था अगर ये हादसा ऊंचाई पर होता तो घटना और बड़ी हो सकती थी. घटना के बाद तत्काल सभी घायलों को एंबुलेंस से महाकुंभ के उप केंद्रीय चिकित्सालय में भर्ती कराया गया. जहां उनकी गंभीर हालत को देखते हुए सभी को मेडिकल कॉलेज द्वारा संचालित स्वरूप रानी नेहरू अस्पताल में रेफर कर दिया गया है. जहां उनका इलाज किया जा रहा है. घायलों में एक की हालत गंभीर बताई जा रही है. 

इस हादसे में बास्केट में सवार 27 साल के प्रदीप, 13 साल के अमन, 16 साल के निखिल, 50 साल के मयंक, 32 साल के ललित और 25 साल के शुभम जख्मी हो गए हैं. इनमें से प्रदीप और निखिल ऋषिकेश के रहने वाले हैं जबकि अमन हरिद्वार, ललित मध्य प्रदेश के खरगोन से, शुभम इंदौर से और मयंक प्रयागराज के रहने वाले हैं. इससे पहले मौनी अमावस्या के दिन महाकुंभ में भगदड़ मचने से 30 लोगों की जान चली गई थी. 

'हमें कुत्ता बनाया, कहते हैं बदला लेंगे', सीएम योगी पर पलटवार कर फिर रोने लगे सपा सांसद अवधेश प्रसाद 

मोहम्मद मोईन को पत्रकारिता का करीब तीन दशक का अनुभव है. वह प्रिंट - इलेक्ट्रानिक और डिजिटल तीनों ही माध्यमों में सालों तक काम कर चुके हैं. ABP नेटवर्क से वह पिछले करीब 18 सालों, स्टार न्यूज़ के समय से ही जुड़े हुए हैं. राजनीति - धर्म और लीगल टापिक के साथ सम सामयिक विषयों के एक्सपर्ट हैं. पत्रकार होने के साथ ही राजनीतिक विश्लेषक, एक्सपर्ट पैनलिस्ट, आलोचक और टिप्पणीकार भी हैं. इनकी चुनावी भविष्यवाणी ज्यादातर मौकों पर सटीक साबित हुई है. 8 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव कवर कर चुके हैं. 7 कुंभ और महाकुंभ की कवरेज कर अपनी अलग पहचान बनाई है. यह अपनी बेबाक- निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. मोहम्मद मोईन ने चार विषयों पत्रकारिता एवं जनसंचार, राजनीति विज्ञान, हिंदी और मध्यकालीन व आधुनिक इतिहास विषयों में मास्टर डिग्री यानी स्नातकोत्तर किया हुआ है. लॉ ग्रेजुएट भी हैं. देश के कई राज्यों में काम करने का अनुभव रखते हैं. देश की तमाम नामचीन हस्तियों का इंटरव्यू ले चुके हैं और कई चर्चित घटनाओं को कवर चुके हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

चमोली के तमक नाला में उफान, BRO लापता, सांसद अनिल बलूनी ने दिए राहत-बचाव के निर्देश
चमोली के तमक नाला में उफान, BRO लापता, सांसद अनिल बलूनी ने दिए राहत-बचाव के निर्देश
UP चुनाव 2027: BJP के '80-20' नैरेटिव की सपा ने निकाली काट, समझें रणनीति
UP चुनाव 2027: BJP के '80-20' नैरेटिव की सपा ने निकाली काट, समझें रणनीति
'एक थप्पड़ तक नहीं मारा...', मायके से नहीं लौटी नाराज पत्नी तो BJP नेता के बेटे ने दी जान
'एक थप्पड़ तक नहीं मारा...', मायके से नहीं लौटी नाराज पत्नी तो BJP नेता के बेटे ने दी जान
अलीगढ़: कुत्ते के भौंकने पर गुस्साया शख्स, लाइसेंसी रिवॉल्वर से मारी गोली
अलीगढ़: कुत्ते के भौंकने पर गुस्साया शख्स, लाइसेंसी रिवॉल्वर से मारी गोली

वीडियोज

Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
यूक्रेन के खिलाफ आखिरी विकल्प से पहले पुतिन का बड़ा कदम, अब क्या करेंगे जेलेंस्की
यूक्रेन के खिलाफ आखिरी विकल्प से पहले पुतिन का बड़ा कदम, अब क्या करेंगे जेलेंस्की
Embed widget