एक्सप्लोरर

'हमें कुत्ता बनाया, कहते हैं बदला लेंगे', सीएम योगी पर पलटवार कर फिर रोने लगे सपा सांसद अवधेश प्रसाद

Milikipur Bypoll 2025: सपा सांसद अवधेश प्रसाद ने सीएम योगी पर निशाना साधते हुए कहा कि एक दलित के सांसद बनने को अयोध्या की गरिमा के कमतर बताया गया. ये हमें कुत्ते की पूंछ कहते हैं.

Milikipur Bypoll 2025: यूपी की मिल्कीपुर विधानसभा सीट पर उपचुनाव की जंग तीखी हो गई है. सीएम योगी ने एक चुनावी रैली में सपा पर हमला करते हुए कहा था कि कुत्ते की पूंछ सीधी नहीं हो सकती तो वहीं अब फैजाबाद से सांसद अवधेश प्रसाद ने इस टिप्पणी को खुद से जोड़ दिया है और इसे दलितों का अपमान बताया है. उन्होंने कहा कि आपने एक दलित को सांसद बना दिया तो बीजेपी कहती है कि दलित के सांसद बनने से अयोध्या की गरिमा कम हो गई. 

सोमवार को एक चुनाव सभा को संबोधित करते हुए सपा सांसद अवधेश प्रसाद पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव के सामने ही फूट-फूट कर रोने लगे. इस दौरान उन्होंने जमकर सीएम योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधा और ये कहकर सियासी पारा हाई कर दिया कि सरकार के मंत्रियों और विपक्षी नेताओं ने उनकी जीत के बाद उन्हें अपमानित करने की कोशिश की. उन्होंने कहा कि एक दलित के सांसद बनने को उन्होंने अयोध्या की गरिमा कम करने वाला बताया और कुत्ते की पूंछ कहकर अपमानित किया 

दलितों के अपमान का लगाया आरोप
अवधेश प्रसाद ने अयोध्या में दलित युवती से रेप की घटना का जिक्र करते हुए कहा कि उसकी लाश को देखकर उनका कलेजा फट गया था. और मुख्यमंत्री कहते हैं कि यहां का सांसद नौटंकी करता है. इसके बाद वो रोने लगे और कहा कि हमें क्या-क्या कह दिया है... हमें कुत्ता बनाया.. कुत्ते की पूंछ हमें बना दिया... ये अपमान हैं... यहां के शासन के मंत्रियों ने यहां तक कहा कि जब से यहां के लोगों ने एक दलित के सांसद बनाया है. अयोध्या की गरिमा घटी है. 

सपा सांसद ने कहा कि हमें अपमानित किया गया है, ये कैसा समाज है. मुख्यमंत्री कहते हैं लोकसभा चुनाव का बदला लेंगे. किस बात का बदला लेंगे. छह लाख लोगों ने मुझे वोट दिया है. किससे-किससे बदला लेंगे. अवधेश प्रसाद जब ये बात कह रहे थे तब मंच पर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव भी मौजूद थे. अखिलेश यादव ने भी इस दौरान योगी सरकार पर निशाना साधा और कहा कि जो लोग खिसियाए होते हैं वो इसी तरह की भाषा का इस्तेमाल करते हैं. 

बता दें सीएम योगी आदित्यनाथ ने इससे पहले मिल्कीपुर में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए दलित युवती की हत्या के मामले को सपा वालों से जोड़ते हुए कहा था कुत्ते की पूंछ कभी सीधी नहीं हो सकती. जिसके बाद अब इस मामले पर राजनीतिक गरम हो गई. 

सपा सांसद जया बच्चन का विवादित बयान- देश में सबसे गंदा पानी कुंभ में, जहां लाशें फेंक दी गईं

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'एक ज्ञानेश कुमार जाएंगे तो...', विरोध के बीच AIMIM नेता का बड़ा बयान
'एक ज्ञानेश कुमार जाएंगे तो...', विरोध के बीच AIMIM नेता का बड़ा बयान
गाजियाबाद में जमीन के विवाद में चली गोली, हिंदू रक्षा दल के कार्यकर्ता की मौत
गाजियाबाद में जमीन के विवाद में चली गोली, हिंदू रक्षा दल के कार्यकर्ता की मौत
मुजफ्फरनगर: पुजारी की हत्या के मामले में खुलासा, बाप-बेटे गिरफ्तार
मुजफ्फरनगर: पुजारी की हत्या के मामले में खुलासा, बाप-बेटे गिरफ्तार
रेखा आर्या के पति का पलटवार, 210 करोड़ की संपत्ति का आरोप; ऑडियो को बताया फर्जी
रेखा आर्या के पति का पलटवार, 210 करोड़ की संपत्ति का आरोप; ऑडियो को बताया फर्जी

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नेहा बोरा आधी रात हिरासत से छूटीं, पुलिस का अभिजीत दीपके के खिलाफ सख्त एक्शन
नेहा बोरा आधी रात हिरासत से छूटीं, पुलिस का अभिजीत दीपके के खिलाफ सख्त एक्शन
यूपी में CM योगी या अखिलेश? विधानसभा चुनाव से पहले चौंकाने वाला सर्वे
यूपी में CM योगी या अखिलेश? विधानसभा चुनाव से पहले चौंकाने वाला सर्वे
4 हजार करोड़ से ज्यादा कमाने वाली ये हॉरर फिल्म अब OTT पर फैलाएगी दशहत, जानें- कब और कहां देखें?
4 हजार करोड़ से ज्यादा कमाने वाली ये फिल्म अब ओटीटी पर होगी रिलीज, जानें- कब और कहां देखें?
NZ टूर के लिए टेस्ट और ODI टीम का ऐलान, 6 बड़ी बातें आई सामने
NZ टूर के लिए टेस्ट और ODI टीम का ऐलान, 6 बड़ी बातें आई सामने
'कहां हैं, कोई अपडेट नहीं...', दीपके की हिरासत पर बोली CJP, पुलिस पर किडनैपिंग का आरोप
'कहां हैं, कोई अपडेट नहीं...', दीपके की हिरासत पर बोली CJP, पुलिस पर किडनैपिंग का आरोप
ट्रंप ने सिर्फ 5 दिन में नई प्रेस सेक्रेटरी को पद से हटाया? सामने आई वजह
ट्रंप ने सिर्फ 5 दिन में नई प्रेस सेक्रेटरी को पद से हटाया? सामने आई वजह
भारत छोड़ने के ख्याल से भावुक हुई विदेशी महिला, मॉल में गरबा देख छलके आंसू
भारत छोड़ने के ख्याल से भावुक हुई विदेशी महिला, मॉल में गरबा देख छलके आंसू
क्या काली बिल्ली के रास्ता काटने पर सच में होता है अपशगुन, जानें क्या है सच?
क्या काली बिल्ली के रास्ता काटने पर सच में होता है अपशगुन, जानें क्या है सच?
Embed widget