एक्सप्लोरर

Mahakumbh 2025: महाकुंभ 2025 को लेकर सभी घटकों के साथ आज होगी बैठक, इन अहम मुद्दों पर होगी चर्चा

Mahakumbh 2025: महाकुंभ को लेकर आज बैठक होनी है जिसमें महाकुंभ 2025 को बेहद भव्य और शानदार बनाने को लेकर चर्चा की जाएगी और महाकुंभ की तैयारियों और परिकल्पना पर बात होगी.

Prayagraj Mahakumbh 2025: संगम नगरी प्रयागराज (Prayagraj) में साल 2025 में होने वाले महाकुंभ (Mahakumbh 2025) को लेकर तैयारियां जोरों-शोरों से चल रही हैं. इसी कड़ी में आज महाकुंभ से जुड़े सभी घटकों के साथ बैठक होगी. ये बैठक आज 15 जुलाई को शाम 4 बजे प्रयागराज के कन्वेंशन सेंटर में होगी. इस बैठक में महाकुंभ से जुड़े सभी घटकों के प्रतिनिधि शामिल होंगे, इसके अलावा यहां के मेयर गणेश केसरवानी, विभिन्न विश्वविद्यालयों के कुलपति, पार्षद गण और विभिन्न संगठन के लोग भी मौजूद रहेंगे. 

महाकुंभ को लेकर होने वाली इस बैठक में तीर्थ पुरोहित, नाविक संघ और हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के भी पदाधिकारी को भी निमंत्रण दिया गया है इसके अलावा पुलिस और प्रशासन के अधिकारी भी मौजूद रहेंगे. इस बैठक में महाकुंभ 2025 को बेहद भव्य और शानदार बनाने को लेकर चर्चा की जाएगी और महाकुंभ की तैयारियों और परिकल्पना को लेकर बात होगी. इसके साथ ही लोगों के सुझाव भी आमंत्रित किए जाएंगे. बैठक में आए सुझावों को महाकुंभ की कार्य योजना में शामिल किया जाएगा. 

महाकुंभ से जुड़े सभी घटक होंगे शामिल

कमिश्नर विजय विश्वास पंत, एडीजी जोन भानु भास्कर, पुलिस कमिश्नर रमित शर्मा भी इस बैठक में मौजूद रहेंगे. कुंभ मेला अधिकारी विजय किरन आनंद, पीडीए उपाध्यक्ष अरविंद सिंह चौहान भी बैठक में शामिल होंगे. इससे पहले 8 जुलाई को भी प्रशासन के साथ अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद की बैठक हुई थी, इस बैठक में महाकुंभ की तिथियों और शाही स्नान की तिथियों का एलान कर दिया गया था. इस बार महाकुंभ 45 दिनों तक चलेगा. 

45 दिनों तक चलेगा महाकुंभ

महाकुंभ 2025 का महास्नान 13 जनवरी को पौष पूर्णिमा के साथ शुरू होगा. पहला शाही स्नान 14-15 जनवरी को मकर संक्रांति पर होगा. 29 जनवरी को मौनी अमावस्या पर दूसरा शाही स्नान होगा. 3 फरवरी को बसंत पंचमी पर तीसरा और आखिरी शाही स्नान होगा.12 फरवरी को माघ पूर्णिमा पर स्नान पर्व के साथ कल्पवास का समापन होगा. 26 फरवरी को महाशिवरात्रि पर स्नान पर्व के साथ कुंभ मेले का समापन हो जाएगा. महाकुंभ में 7 प्रमुख स्नान पर्व होंगे. इस बार महाकुंभ में 40 करोड़ से ज्यादा श्रद्धालुओं के आने की उम्मीद है.

ये भी पढ़ें- UP Politics: पीएम मोदी के विदेश दौरे के बीच आचार्य प्रमोद कृष्णम की प्रतिक्रिया, फिर कही 'विश्वगुरू' वाली बात

मोहम्मद मोईन को पत्रकारिता का करीब तीन दशक का अनुभव है. वह प्रिंट - इलेक्ट्रानिक और डिजिटल तीनों ही माध्यमों में सालों तक काम कर चुके हैं. ABP नेटवर्क से वह पिछले करीब 18 सालों, स्टार न्यूज़ के समय से ही जुड़े हुए हैं. राजनीति - धर्म और लीगल टापिक के साथ सम सामयिक विषयों के एक्सपर्ट हैं. पत्रकार होने के साथ ही राजनीतिक विश्लेषक, एक्सपर्ट पैनलिस्ट, आलोचक और टिप्पणीकार भी हैं. इनकी चुनावी भविष्यवाणी ज्यादातर मौकों पर सटीक साबित हुई है. 8 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव कवर कर चुके हैं. 7 कुंभ और महाकुंभ की कवरेज कर अपनी अलग पहचान बनाई है. यह अपनी बेबाक- निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. मोहम्मद मोईन ने चार विषयों पत्रकारिता एवं जनसंचार, राजनीति विज्ञान, हिंदी और मध्यकालीन व आधुनिक इतिहास विषयों में मास्टर डिग्री यानी स्नातकोत्तर किया हुआ है. लॉ ग्रेजुएट भी हैं. देश के कई राज्यों में काम करने का अनुभव रखते हैं. देश की तमाम नामचीन हस्तियों का इंटरव्यू ले चुके हैं और कई चर्चित घटनाओं को कवर चुके हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लखनऊ में पत्नी की हत्या के बाद व्हाट्सएप स्टेटस से खुला राज, क्या लिखा?
लखनऊ में पत्नी की हत्या के बाद व्हाट्सएप स्टेटस से खुला राज, क्या लिखा?
दिव्या-विभा हत्याकांड में लखनऊ पुलिस का पहला बयान, Whatsapp स्टेटस का किया जिक्र
दिव्या-विभा हत्याकांड में लखनऊ पुलिस का पहला बयान, Whatsapp स्टेटस का किया जिक्र
लखनऊ में पारिवारिक विवाद का खूनी अंत, पत्नी-बहन की हत्या के बाद खुदकुशी
लखनऊ में पारिवारिक विवाद का खूनी अंत, पत्नी-बहन की हत्या के बाद खुदकुशी
उत्तराखंड चुनाव की तैयारियों में जुटी बीजेपी, कम मार्जिन और हारी हुई सीटों पर फोकस
उत्तराखंड चुनाव की तैयारियों में जुटी बीजेपी, कम मार्जिन और हारी हुई सीटों पर फोकस

वीडियोज

Aamrapali Dubey ने Nirahua संग रिश्ते पर तोड़ी चुप्पी, Akshara Singh को लेकर हुईं Emotional
Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बांग्लादेश को जलाने में मोहम्मद यूनुस का हाथ? पूर्व अंतरिम सलाहकार समेत पर 27 के खिलाफ शिकायत
बांग्लादेश को जलाने में मोहम्मद यूनुस का हाथ? पूर्व अंतरिम सलाहकार समेत पर 27 के खिलाफ शिकायत
वंदे मातरम्: कांग्रेस के फैसले पर उद्धव गुट ने कहा 'हमारी पार्टी...'
वंदे मातरम्: कांग्रेस के फैसले पर उद्धव गुट ने कहा 'हमारी पार्टी...'
OTT पर 21 दिनों में रिलीज हो रही राशा थडानी की तेलुगु फिल्म 'श्रिनिवास मंगापुरम', जानें कब और कहां देखें
ओटीटी पर कब और कहां रिलीज होगी राशा थडानी की 'श्रिनिवास मंगापुरम'?
एक टेस्ट में सबसे ज्यादा बार 10 विकेट लेने वाले गेंदबाज
एक टेस्ट में सबसे ज्यादा बार 10 विकेट लेने वाले गेंदबाज
Trending Dance Video: हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
इमरान के खिलाफ SC पहुंची शहबाज सरकार ने वहां भी कर दी गलती, लगा झटका
इमरान के खिलाफ SC पहुंची शहबाज सरकार ने वहां भी कर दी गलती, लगा झटका
स्कूल-कॉलेजों में खेल को अनिवार्य विषय बनाने की मांग, SC ने सराहना
स्कूल-कॉलेजों में खेल को अनिवार्य विषय बनाने की मांग, SC ने सराहना
सिख विरोधी दंगों के दोषी कांग्रेस के पूर्व सांसद सज्जन कुमार का निधन
सिख विरोधी दंगों के दोषी कांग्रेस के पूर्व सांसद सज्जन कुमार का निधन
Embed widget