एक्सप्लोरर

Mahakumbh 2025: प्रयागराज में महाकुंभ को लेकर तैयारियां तेज, 40 करोड़ से ज्यादा श्रद्धालुओं के आने का अनुमान

Prayagraj News: संगम नगरी प्रयागराज में लगने वाले महाकुंभ को लेकर चीफ सेक्रेटरी दुर्गा शंकर मिश्र ने कहा महाकुंभ से पहले हल्दिया से वाराणसी तक के जलमार्ग को प्रयागराज तक बढ़ाने की कोशिश की जा रही है.

Prayagraj Mahakumbh 2025: उत्तर प्रदेश के चीफ सेक्रेटरी दुर्गा शंकर मिश्र ने संगम नगरी प्रयागराज में चौदह महीने बाद लगने वाले महाकुंभ की तैयारियों को लेकर आज अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की और ग्राउंड जीरो पर जाकर कामों की क्वालिटी को परखा. इन तैयारियों को लेकर पूरी तरह संतुष्ट नजर आ रहे चीफ सेक्रेटरी ने कहा कि यूपी सरकार 2025 के महाकुंभ को दिव्य और भव्य बनाने की तैयारी कर रही है. उनके मुताबिक 2019 के कुंभ में जहां 20 करोड़ से ज्यादा श्रद्धालु आए थे, वहीं 2025 के महाकुंभ में 40 करोड़ से ज्यादा श्रद्धालुओं के आने का अनुमान लगाकर तैयारी की जा रही है.

चीफ सेक्रेटरी ने कहा कि अरैल में स्थित त्रिवेणी पुष्प को दोबारा विकसित किया जा रहा है. संगम में किले की तरफ से अरैल की ओर जाने के लिए रोपवे का निर्माण किए जाने की भी तैयारी है. मलाक हरहर से बेली तक बनने वाला 9 किलोमीटर का फ्लाईओवर भी महाकुंभ के पहले पूरा हो जाएगा. जिससे लखनऊ से आने वाले श्रद्धालु और पर्यटक सीधे संगम में प्रवेश कर सकेंगे. इसके अलावा एयरपोर्ट से संगम की कनेक्टिविटी बेहतर करने के लिए भी नई सड़क का निर्माण किया जा रहा है. 

इसके साथ ही संगम क्षेत्र में 110 मीटर का दशाश्वमेघ घाट समेत गंगा और यमुना नदियों पर कुल 7 नए घाटों का निर्माण किया जा रहा है. इसी तरह नाग वासुकी मंदिर, असि माधव और भीष्म पितामह की विश्राम की मुद्रा में स्थित प्रतिमा का भी जीर्णोद्धार किया जाएगा. जबकि किले में स्थित अक्षय वट, पातालपुरी और सरस्वती कूप के भी अलग कॉरिडोर का निर्माण हो रहा है. महाकुंभ के मद्देनजर शहर की सड़कों का चौड़ीकरण और चौराहों का सौंदर्यीकरण भी किया जा रहा है.

इसके अलावा रेलवे और एयरपोर्ट पर भी विकास कार्य किया जा रहे हैं. उन्होंने कहा है कि महाकुंभ से पहले हल्दिया से वाराणसी तक के जलमार्ग को प्रयागराज तक बढ़ाने की भी कोशिश की जा रही है. चीफ सेक्रेटरी के मुताबिक महाकुंभ में लोगों को रहने के लिए स्थाई और अस्थाई टेंट सिटी का भी निर्माण किए जाने की तैयारी हो रही है.

उन्होंने कहा है कि सुरक्षा के लिहाज से महाकुंभ में काफी तैयारी की जा रही है. 2019 के कुंभ में जो इंटीग्रेटेड कमांड कंट्रोल सेंटर स्थापित किया गया था, उसके जरिए हर जगह नजर रखी जाएगी. उन्होंने कहा कि आई ट्रिपल सी से सड़कों, बस स्टेशन, रेलवे स्टेशन और एयरपोर्ट पर नजर रखी जाएगी. इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत किया जा रहा है. परिवहन निगम की बसें बढ़ाई जाएंगी, उन्होंने कहा है कि महाकुंभ में जो लोग आएं वह प्रयागराज और यूपी के बारे में अच्छा अनुभव लेकर जाएं. सरकार की यही कोशिश है.

PET परीक्षा को लेकर गोंडा में प्रशासन ने पूरी की तैयारियां, 27360 परीक्षार्थी देंगे एग्जाम

मोहम्मद मोईन को पत्रकारिता का करीब तीन दशक का अनुभव है. वह प्रिंट - इलेक्ट्रानिक और डिजिटल तीनों ही माध्यमों में सालों तक काम कर चुके हैं. ABP नेटवर्क से वह पिछले करीब 18 सालों, स्टार न्यूज़ के समय से ही जुड़े हुए हैं. राजनीति - धर्म और लीगल टापिक के साथ सम सामयिक विषयों के एक्सपर्ट हैं. पत्रकार होने के साथ ही राजनीतिक विश्लेषक, एक्सपर्ट पैनलिस्ट, आलोचक और टिप्पणीकार भी हैं. इनकी चुनावी भविष्यवाणी ज्यादातर मौकों पर सटीक साबित हुई है. 8 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव कवर कर चुके हैं. 7 कुंभ और महाकुंभ की कवरेज कर अपनी अलग पहचान बनाई है. यह अपनी बेबाक- निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. मोहम्मद मोईन ने चार विषयों पत्रकारिता एवं जनसंचार, राजनीति विज्ञान, हिंदी और मध्यकालीन व आधुनिक इतिहास विषयों में मास्टर डिग्री यानी स्नातकोत्तर किया हुआ है. लॉ ग्रेजुएट भी हैं. देश के कई राज्यों में काम करने का अनुभव रखते हैं. देश की तमाम नामचीन हस्तियों का इंटरव्यू ले चुके हैं और कई चर्चित घटनाओं को कवर चुके हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Delhi Rain: 24 घंटे की बारिश में डूबा सदर बाजार, घुटनों तक भरा पानी, इंतजामों की खुली पोल
दिल्ली: 24 घंटे की बारिश में डूबा सदर बाजार, घुटनों तक भरा पानी, इंतजामों की खुली पोल
Firozabad News: डॉक्टर भी रह गए हैरान! कोबरा को डिब्बे में बंद कर ट्रॉमा सेंटर पहुंचा युवक
फिरोजाबाद में डॉक्टर भी रह गए हैरान! कोबरा को डिब्बे में बंद कर ट्रॉमा सेंटर पहुंचा युवक
हरिद्वार में सीएम धामी का ऐलान, कुंभ होगा दिव्य और भव्य, बद्रीनाथ चढ़ावा मामले में नहीं बख्शे जाएंगे दोषी
हरिद्वार में सीएम धामी का ऐलान, कुंभ होगा दिव्य और भव्य, बद्रीनाथ चढ़ावा मामले में नहीं बख्शे जाएंगे दोषी
अखिलेश यादव को लगा किसका श्राप! ओम प्रकाश राजभर ने बताया क्यों 9 साल से हैं सत्ता से बाहर?
अखिलेश यादव को लगा किसका श्राप! ओम प्रकाश राजभर ने बताया क्यों 9 साल से हैं सत्ता से बाहर?

वीडियोज

Mumbai Rains: हर तरफ से 'कटा', मुंबई बना टापू! |ABPLIVE
Sansani: ट्रेन के आरक्षित डिब्बे में चलता-फिरता जंगल? | Nagpur
Breaking | Wayanad Landslide | Kerala: वायनाड में पहाड़ से उतरी तबाही! | Rain Alert | ABP News
Ram Mandir Chori Update | Janhit: चंपत ने बताया..चढ़ावा किसने चुराया? | UP News | Ayodhya | SIT
Rain Fury : मानसून की मार,सैलाब ही सैलाब!| Mumbai Weather Red Alert | Flood News | Delhi | China

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Prabhas Mandal Encounter: 'बेटे ने गलत किया, नहीं चाहिए उसका शव, जो चाहो वो करो', बंगाल रेप आरोपी के एनकाउंटर पर बोली मां
'बेटे ने गलत किया, नहीं चाहिए उसका शव, जो चाहो वो करो', बंगाल रेप आरोपी के एनकाउंटर पर बोली मां
अनशन पर बैठे सोनम वांगचुक की हालत और बिगड़ी, 7 किलो से ज्यादा घटा वजन, स्वास्थ्य बुलेटिन जारी
अनशन पर बैठे सोनम वांगचुक की हालत और बिगड़ी, 7 किलो से ज्यादा घटा वजन, स्वास्थ्य बुलेटिन जारी
Dhamaal 4 Advance Booking: अजय देवगन की 'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
इतिहास में दर्ज हुआ अर्जेंटीना और इजिप्ट का मैच, रिकॉर्ड बनने के साथ हुआ भयंकर विवाद; मेसी पर लगा आरोप
इतिहास में दर्ज हुआ अर्जेंटीना और इजिप्ट का मैच, रिकॉर्ड बनने के साथ हुआ भयंकर विवाद
'कैंसर' है ईरान सरकार, जड़ से खत्म करना जरूरी...', ताबड़तोड़ एयरस्ट्राइक के बाद ट्रंप की तेहरान को धमकी
'कैंसर' है ईरान सरकार, जड़ से खत्म करना जरूरी...', ताबड़तोड़ एयरस्ट्राइक के बाद ट्रंप की तेहरान को धमकी
Indian Weapon Demand: ब्रह्मोस से आकाशतीर तक, दुनिया में बढ़ रही भारतीय हथियारों की मांग, इंडिया बनेगा डिफेंस किंग?
ब्रह्मोस से आकाशतीर तक, दुनिया में बढ़ रही भारतीय हथियारों की मांग, इंडिया बनेगा डिफेंस किंग?
'भाग सकते हैं, छिप नहीं सकते', जम्मू कश्मीर के शोपियां में मारा गया लश्कर कमांडर जाकिर गनी, सुरक्षाबलों को मिली बड़ी कामयाबी
'भाग सकते हैं, छिप नहीं सकते', जम्मू कश्मीर के शोपियां में मारा गया लश्कर कमांडर जाकिर गनी
मेलोनी पर डोनाल्ड ट्रंप के बदले सुर, तुर्किए पहुंचकर की इटली PM की तारीफ, कहा- 'वो मुझे बहुत पसंद, लेकिन...'  
मेलोनी को लेकर ट्रंप के बदले सुर, तुर्किए पहुंचकर की इटली PM की तारीफ, कहा- 'वो मुझे बहुत पसंद, लेकिन...'  
Embed widget