एक्सप्लोरर

महाकुंभ में मॉक ड्रिल के दौरान सच में हादसा, संगम में पलटी श्रद्धालुओं से भरी नाव, मची अफरा-तफरी

Mahakumbh 2025: महाकुंभ में एनडीआरएफ की टीम किसी आपदा की स्थिति से निपटने के लिए मॉक ड्रिल कर रही थी. इसी दौरान संगम क्षेत्र में एक वास्तविक घटना घट गई और श्रद्धालुओं से भरी नाव पलट गई.

Mahakumbh 2025 Prayagraj: प्रयागराज में महाकुंभ को भव्य और ऐतिहासिक बनाने के लिए प्रशासन की ओर से जमकर तैयारियां की जा रही है. इसी क्रम में श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए भी बड़े स्तर पर काम हो रहा है. सोमवार को एनडीआरएफ की टीम ने मॉक ड्रिल का आयोजन किया लेकिन इस दौरान हकीकत में ही हादसा हो गया. श्रद्धालुओं से भरी नाव नदी में पलट गई. जिसके बाद एनडीआरएफ के जवानों ने बिना देरी किए सभी को बचा लिया. 

महाकुंभ में सोमवार को एनडीआरएफ की टीम जल में किसी आपदा की स्थिति से निपटने के लिए मॉक ड्रिल कर रही थी. इसी दौरान संगम क्षेत्र में एक वास्तविक घटना घट गई. संगम क्षेत्र में अरैल घाट पर एक नाव तेज बहाव के भंवर में फंस गई. जिसके बाद नाव डूबने लगी और नाव पर सवार श्रद्धालुओं में चीख पुकार मच गई. नाव पर महाराष्ट्र से आए 10 श्रद्धालु और दो नाविक सवार थे. 

मॉल ड्रिल के बीच संगम में पलटी नाव
इधर एनडीआरएफ की टीम उस समय अपनी मॉक ड्रिल समाप्त कर जेट्टी पर पहुंच चुकी थी. लेकिन जैसे ही नाव के पलटने की सूचना मिली बगैर समय गवांए एनडीआरएफ के जवान मौके पर पहुंच गए और उन्होंने तेजी से रेसक्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया. इसके बाद संगम में डूब रहे सभी दस लोगों और दोनों नाविकों को सुरक्षित बचा लिया. हादसे के वक्त नाव में महिलाएं भी सवार थी. नाव पलटने की वजह से वो बुरी तरह घबरा गईं. 

एनडीआरएफ के जवानों ने डूब रहे लोगों को न केवल बचाया बल्कि उन्हें ढांढ़स भी बंधाया. एनडीआरएफ के जवानों की तत्परता से संगम में एक बड़ा हादसा होने से बच गया. लोग अब उनके साहस की जमकर सराहना कर रहे हैं. एनडीआरएफ के डीआईजी मनोज कुमार शर्मा ने महाकुंभ में आने वाले श्रद्धालुओं से नियमों का पालन करने की अपील की है ताकि वो स्नान कर सुरक्षित वापस लौट सकें.

UP Weather Update: कड़ाके की सर्दी के बीच यूपी में बारिश का अलर्ट, आंधी तूफान और ओले पड़ने की संभावना

मोहम्मद मोईन को पत्रकारिता का करीब तीन दशक का अनुभव है. वह प्रिंट - इलेक्ट्रानिक और डिजिटल तीनों ही माध्यमों में सालों तक काम कर चुके हैं. ABP नेटवर्क से वह पिछले करीब 18 सालों, स्टार न्यूज़ के समय से ही जुड़े हुए हैं. राजनीति - धर्म और लीगल टापिक के साथ सम सामयिक विषयों के एक्सपर्ट हैं. पत्रकार होने के साथ ही राजनीतिक विश्लेषक, एक्सपर्ट पैनलिस्ट, आलोचक और टिप्पणीकार भी हैं. इनकी चुनावी भविष्यवाणी ज्यादातर मौकों पर सटीक साबित हुई है. 8 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव कवर कर चुके हैं. 7 कुंभ और महाकुंभ की कवरेज कर अपनी अलग पहचान बनाई है. यह अपनी बेबाक- निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. मोहम्मद मोईन ने चार विषयों पत्रकारिता एवं जनसंचार, राजनीति विज्ञान, हिंदी और मध्यकालीन व आधुनिक इतिहास विषयों में मास्टर डिग्री यानी स्नातकोत्तर किया हुआ है. लॉ ग्रेजुएट भी हैं. देश के कई राज्यों में काम करने का अनुभव रखते हैं. देश की तमाम नामचीन हस्तियों का इंटरव्यू ले चुके हैं और कई चर्चित घटनाओं को कवर चुके हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Baghpat News: बागपत डबल मर्डर केस में बड़ा एक्शन, वरुण लुहारी हत्याकांड में सोहनलाल का भाई दीपक गिरफ्तार
बागपत डबल मर्डर केस में बड़ा एक्शन, वरुण लुहारी हत्याकांड में सोहनलाल का भाई दीपक गिरफ्तार
UP News: वीरांगना रानी अवंती लोधी की प्रतिमा का लोकार्पण, सिटी डेवलपमेंट प्लान होगा विकसित- CM
बांदा: वीरांगना रानी अवंती लोधी की प्रतिमा का लोकार्पण, सिटी डेवलपमेंट प्लान होगा विकसित- CM
Deoria News: देवरिया में IGRS जांच के दौरान किसान की तबीयत बिगड़ी, मौत के बाद परिजनों ने SDM को बनाया बंधक
देवरिया में IGRS जांच के दौरान किसान की तबीयत बिगड़ी, मौत के बाद परिजनों ने SDM को बनाया बंधक
राम मंदिर मामले में चौंकाने वाला खुलासा, गिनती के दौरान नहीं बल्कि पहले होती थी नोटों की चोरी
राम मंदिर मामले में चौंकाने वाला खुलासा, गिनती के दौरान नहीं बल्कि पहले होती थी नोटों की चोरी

वीडियोज

Shivangi Joshi के आंसुओं पर Harshad Chopda का तीखा रिएक्शन
Shivangi Joshi के आंसुओं पर भड़के Harshad Chopda
Gautami ने खोला Content Creation का सच, बोलीं- मेहनत दिखती नहीं, लेकिन होती बहुत है
'Yeh Rishta Kya Kehlata Hai' में फिर आएगा Mega Leap? सेट के Renovation से तेज हुईं चर्चाएं
Riteish Deshmukh ने बताया कैसे बनाई अपनी अलग पहचान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
47 छक्के, 22 चौके... टी20 मैच में इस खिलाड़ी ने जड़ा दोहरा शतक, टीम ने बना डाले 417 रन
47 छक्के, 22 चौके... टी20 मैच में इस खिलाड़ी ने जड़ा दोहरा शतक, टीम ने बना डाले 417 रन
Netflix Thursday Watch List: 'पेद्दी' से 'सिंग गीथम' तक, नेटफ्लिक्स पर आज देखने के लिए हैं 8 नई फिल्में, जबरदस्त मिलेगा एंटरटेनमेंट
'पेद्दी' से 'सिंग गीथम' तक, नेटफ्लिक्स पर आज देखने के लिए हैं 8 नई फिल्में, जबरदस्त मिलेगा एंटरटेनमेंट
TMC ने विमान खरीद खुद ही को किराए पर दिया! लग्जरी जेट-हेलिकॉप्टर में घिरीं ममता की पार्टी
TMC ने विमान खरीद खुद ही को किराए पर दिया! लग्जरी जेट-हेलिकॉप्टर में घिरीं ममता की पार्टी
Explained: ...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज स्ट्रेट नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
NEET फर्जीवाड़ा मामला: 72 घंटे की रिमांड पर लिए गए जेल में बंद 30 आरोपी, SIT करेगी पूछताछ
NEET फर्जीवाड़ा मामला: 72 घंटे की रिमांड पर लिए गए जेल में बंद 30 आरोपी, SIT करेगी पूछताछ
Embed widget