एक्सप्लोरर

महाकुंभ: हाईटेक कंट्रोल रूम पर बॉलीवुड का तड़का, 45 करोड़ श्रद्धालुओं की सुरक्षा का खाका तैयार

Mahakumbh 2025 in Prayagraj: प्रयागराज में अगले साल 13 जनवरी से 26 फरवरी तक चलने वाले महाकुंभ को भव्य और दिव्य बनाने के लिए सरकार कोई कसर नहीं छोड़ रही है. सुरक्षा के लिए बी विशेष प्लान बनाया गया है.

Prayagraj News Today: विश्व के सबसे प्राचीन शहरों में से एक प्रयागराज में होने वाले महाकुंभ मेले के लिए उत्तर प्रदेश सरकार सभी स्तर पर तैयारी कर रही है. महाकुंभ के आयोजन को सफल बनाने और सभी आपात स्थिति से निपटने के लिए विशेष तैयारी की जा रही है, इसके लिए योगी सरकार ने प्लान भी तैयार कर लिया है.

दुनिया के सबसे बड़े सांस्कृतिक कार्यक्रम में से एक महाकुंभ में किसी तरह की कोई बाधा न पहुंचे और यहां आने वाले करीब 45 करोड़ श्रद्धालुओं और पर्यटकों की सुरक्षा का पूरा प्लान तैयार कर लिया गया है. इसके लिए मेला क्षेत्र में बाकायदा हाईटेक कंट्रोल रूम बनाए जा रहे हैं. 

कंट्रोल रूम को मिलेगा बॉलीवुड टच
इस कंट्रोल रूम में हाई लेवल मीटिंग के अलावा आला अफसरों की टीमें बैठकर महाकुंभ के लिए रणनीति तैयार करेंगी. खास बात ये है कि इस कंट्रोल रूम का निर्माण बॉलीवुड के प्रसिद्ध आर्ट डायरेक्टर के जरिये कराया जा रहा है. उनका दावा है कि विशेष सुविधाओं वाला यह कंट्रोल रूम 7 दिन के भीतर बनकर तैयार हो जाएगा.

महाकुंभ अपर मेलाधिकारी विवेक चतुर्वेदी ने बताया कि कंट्रोल रूम में श्रद्धालुओं को लेकर होने वाले जरूरी इंतजाम के लिए वीआईपी मीटिंग होंगी. साथ में कॉन्फ्रेंस हॉल और करोड़ों लोगों तक सही समय पर उचित जानकारी पहुंचाने के लिए मीडिया के ब्लॉक भी बनाए जा रहे हैं.

कंट्रोल रूम में क्या होगा खास?
अपर मेलाधिकारी विवेक चतुर्वेदीप के मुताबिक, इस कंट्रोल रूम में 50 से अधिक अफसरों के लिए अलग-अलग प्रकार के केबिन बनाए जा रहे हैं. जिसमें सुरक्षा, प्रशासनिक कार्यों के साथ- साथ चिकित्सा, पेयजल संबंधित कार्यों की निगरानी की जाएगी.
 
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर महाकुंभ में श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर मेला प्राधिकरण ने विशेष इंतजाम किए हैं. इसके तहत हाईटेक कंट्रोल रूम बनाने का काम युद्धस्तर पर चल रहा है.

 इसके निर्माण में जुटे मुंबई से आए आर्ट डायरेक्टर और वास्तुकार पवन पांडे ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मंशा के अनुरूप कंट्रोल रूम को अंतिम रूप दिया जा रहा है. सात दिनों के भीतर इसे पूरी तरह तैयार कर लिया जाएगा.

इस विशेष कंट्रोल रूम में बड़े पैमाने पर महाकुंभ से जुड़ी योजनाओं की जल्द से जल्द मॉनिटरिंग शुरू हो सकेगी. देश-विदेश से महाकुंभ में आने वाले श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की कोई असुविधा न हो, इसके लिए बाकायदा रणनीति बनाने का काम भी इसी कंट्रोल रूम से किया जाएगा. 

ड्रोन से रखी जाएगी नजर
विभागीय समन्वय के लिए यहीं पर कॉन्फ्रेंस हॉल रहेंगे और जन सुविधाओं से संबंधित जानकारी के लिए मीडिया के ब्लॉक भी यहीं पर अलग से बनाए जा रहे हैं. महाकुंभ के दौरान चप्पे- चप्पे पर नजर रखने के लिए कंट्रोल रूम तो बनाया ही जा रहा है, साथ में इस कंट्रोल रूम के चारों तरफ ड्रोन से हर गतिविधि पर निगरानी रखी जाएगी. 

सुविधा के लिहाज से इस कंट्रोल रूम को एल शेप का आकर दिया जा रहा है, जिसमें अफसर से लेकर उनके स्टाफ तक के लिए हाईटेक सुविधाएं उपलब्ध रहेंगी. कंट्रोल रूम में एंट्री के लिए तीन विशेष दरवाजे भी बनाए जा रहे हैं, जिसका काम अंतिम चरण में चल रहा है.

ये भी पढ़ें: मेरठ: प्राइमरी स्कूल में बच्चों से मजदूरी कराने की Video वायरल, कार्रवाई की मांग

मैं बलराम पांडेय ABP नेटवर्क में वरिष्ठ संवाददाता हूं. मीडिया उद्योग में 19 वर्षों से अधिक अनुभव के साथ, मैं रिपोर्टिंग और विश्लेषण में अपने अनुभव का लाभ उठाकर दर्शकों को आकर्षित और जागरूक करने वाली उच्च-प्रभाव वाली कहानियाँ पेश करता हूं. वर्तमान में, मैं दिल्ली सरकार और राजनीतिक घटनाओं, प्रवर्तन निदेशालय (ED), CBI को कवर करने, के साथ बड़े इंटरव्यू और समसामयिक मामलों पर व्यावहारिक विश्लेषण प्रदान करने के लिए ज़िम्मेदारी निभा रहा हूं 
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Explained: उत्तराखंड क्यों भारत का हैलीकॉप्टर क्रैश हॉटस्पॉट बना? 10 साल में 13 हादसे, जिम्मेदार कौन
उत्तराखंड क्यों भारत का हैलीकॉप्टर क्रैश हॉटस्पॉट बना? 10 साल में 13 हादसे, जिम्मेदार कौन
वाराणसी में पुलिस पर फायरिंग, सिपाही घायल, छापा मारने पहुंची थी टीम
वाराणसी में पुलिस पर फायरिंग, सिपाही घायल, छापा मारने पहुंची थी टीम
अलीगढ़ः PET परीक्षा 2026 में 12 हजार से अधिक अभ्यर्थी रहे गैरहाजिर
अलीगढ़ः PET परीक्षा 2026 में 12 हजार से अधिक अभ्यर्थी रहे गैरहाजिर
आजमगढ़ में किसान उत्सव दिवस का आयोजन, दी गई योजनाओं की जानकारी
आजमगढ़ में किसान उत्सव दिवस का आयोजन, दी गई योजनाओं की जानकारी

वीडियोज

Sansani: लव मैरिज की दगाबाज भाभी !
विपक्ष का 'जज्बा' जरा सी बारिश में धुल गया!
शाह के मंत्र से 27 में सत्ताधीश बनेंगे योगी?
यूपी की सत्ता के लिए हिंदू-मुसलमान करना जरूरी है?
Uttarakhand हेलिकॉप्टर क्रैश में सभी की मौत!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
होर्मुज में 27 भारतीयों वाले टैंकर पर हमला, पहली बार लिम्पेट माइन से बनाया निशाना
होर्मुज में 27 भारतीयों वाले टैंकर पर हमला, पहली बार लिम्पेट माइन से बनाया निशाना
3 मांगों के साथ रामलीला मैदान रैली में जाएंगी नेहा बोरा, कर दिया बड़ा ऐलान
3 मांगों के साथ रामलीला मैदान रैली में जाएंगी नेहा बोरा, कर दिया बड़ा ऐलान
बिहार के सरकारी शिक्षक ध्यान दें! ड्रेस कोड पर सरकार का सख्त आदेश जारी
बिहार के सरकारी शिक्षक ध्यान दें! ड्रेस कोड पर सरकार का सख्त आदेश जारी
भारत को हराने के बाद न्यूजीलैंड कप्तान ने दिया बड़ा बयान, जानें क्या बोले मिचेल सैंटनर?
भारत को हराने के बाद न्यूजीलैंड कप्तान ने दिया बड़ा बयान, जानें क्या बोले मिचेल सैंटनर?
श्रद्धा कपूर की 'ईठा' तोड़ेगी बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड्स? एक्ट्रेस बोलीं- '2 साल में एक फिल्म...'
श्रद्धा कपूर की 'ईठा' तोड़ेगी बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड्स? एक्ट्रेस बोलीं- '2 साल में एक फिल्म...'
गौपालक महिलाओं ने बताई सफलता की कहानी तो पीएम मोदी हुए फैन, दी ये बड़ी सलाह
गौपालक महिलाओं ने बताई सफलता की कहानी तो पीएम मोदी हुए फैन, दी ये बड़ी सलाह
एयर इंडिया का बड़ा फैसला, सऊदी अरब जाने वाली सभी उड़ानें 14 नवंबर तक रद्द कीं
एयर इंडिया का बड़ा फैसला, सऊदी अरब जाने वाली सभी उड़ानें 14 नवंबर तक रद्द कीं
CJP के बाद ध्रुव राठी का इंडिया गठबंधन की रैली पर बड़ा बयान, 'कांग्रेस से असहमति है लेकिन...'
CJP के बाद ध्रुव राठी का इंडिया गठबंधन की रैली पर बड़ा बयान, 'कांग्रेस से असहमति है लेकिन...'
Embed widget