एक्सप्लोरर

मेरठ: प्राइमरी स्कूल में बच्चों से मजदूरी कराने की Video वायरल, कार्रवाई की मांग

Meerut Viral Video: मेरठ के एक प्राइमरी स्कूल की वीडियो वायरल होने के बाद ग्रामीण में काफी नाराज हैं. इस वीडियों में स्कूल के बच्चों से मजदूरी कराई जा रही है. ग्रामीणों ने सख्त कार्रवाई की मांग की है.

Meerut News Today: मेरठ की एक प्राइमरी पाठशाला में शिक्षिक ने बच्चों को मजदूर बना दिया. बच्चों से मजदूरी कराने और ईंटों की ढ़ुलाई करवाने की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है. इस वीडियो में देखा जा सकता है कि बच्चें ईंटें उठा कर दूसरी जगह रख रहें हैं. 
इस मामले के उजागर होने के बाद ग्रामीणों ने शिक्षिका के खिलाफ आक्रोश है. ग्रामीणों के मुताबिक, स्कूल में छोटे-छोटे बच्चों को पढ़ने के लिए भेजा जाता है, लेकिन यहां उन्हें मजदूर बना दिया गया है.

स्कूल में ईंट ढोते दिखे बच्चे
मवाना खुर्द की प्राइमरी पाठशाला नंबर एक में एक छोर पर 500 ईंट रखी हुई थी. स्कूल की शिक्षिका रीता कुमारी ने बच्चों से इन ईटों की ढ़ुलाई शुरू करा दी. इस दौरान ईंटों को प्राइमरी पाठशाला के एक छोर से दूसरे छोर पर रखवाया गया. 

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि स्कूल ड्रेस पहने बच्चे ईंटों को उठाकर एक स्थान से दूसरे स्थान पर ले जा रहे हैं. कुछ बच्चों के हाथ में एक ईंट है तो कुछ बच्चों के हाथ में दो-दो ईंट. एक शख्स भी बच्चों के साथ नजर आ रहा है जो बच्चों को ईंटे पकड़ा रहा है.

मेरठ प्राइमरी स्कूल का है मामला
यह पूरा मामला मेरठ देहात इलाके के मवाना खुर्द के एक प्राइमरी पाठशाला नंबर एक का है. यहां पर ही बच्चों से मजदूरी कराई गई और ईंटों की ढुलाई कराई गई. इसी दौरान पास के ही एक मकान की छत से किसी ग्रामीण ने वीडियो और फोटो ले ली और सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया.

पहले ये वीडियो गांव में ही एक दूसरे को भेजी और फिर उसके बाद बेसिक शिक्षा विभाग के अधिकारियों को भी भेज दिया. इस घटना को लेकर ग्रामीण काफी नाराज है, जहां छोटे-छोटे बच्चों से भारी भरकम ईंटों की ढुलाई कराई जा रही है. अगर किसी बच्चे के पैर पर ईंट गिर जाती, तो वे घायल भी हो सकते थे. 

ग्रामीणों ने की कार्रवाई की मांग
बच्चों से प्राइमरी पाठशाला में ईंटों की ढुलाई कराने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है. ग्रामीणों का कहना है कि हमारे बच्चे पढ़ने जाते हैं, मजदूरी करने नहीं. ग्रामीणों ने सवाल किया कि पढ़ाने के बजाय शिक्षिका बच्चों से ईंटों की ढुलाई कैसे करा सकती है.  ग्रामीणों ने मामले में सख्त कार्रवाई की मांग की है.

ग्राम प्रधान रीता भी इस मामले को लेकर काफी नाराज हैं. ग्राम प्रधान का कहा है कि अधिकारियों से इस मामले की शिकायत करूंगी. सरकार स्कूलों की दशा सुधारने में लगी है और यहां की शिक्षिका बच्चों से मजदूरी करा रही हैं. उन्होंने कहा कि इसे किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा.

बीएसए ने दिए जांच के आदेश
इस मामले में जब बीएसए आशा चौधरी से बात की गई तो उन्होंने कहा कि मामला जानकारी में आया है. उन्होंने कहा कि शिक्षिका रीता कुमारी के खिलाफ जांच के आदेश दे दिए गए हैं. जांच रिपोर्ट आने के बाद मामले में कार्रवाई की जाएगी. वीडियो और फोटो मिले हैं और इनकी जांच कराई जा रही है कि कब का ये मामला है और बच्चों से ईंटें क्यों उठवाई गई?

ये भी पढ़ें: 'द साबरमती रिपोर्ट' के प्रमोशन के बीच विक्रांत मैसी की सीएम योगी से शिष्टाचार भेंट, देखें तस्वीर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मुजफ्फरनगर में 50 लाख की रंगदारी का पुलिस ने किया खुलासा, गोरक्षा दल से जुड़ा युवक गिरफ्तार
मुजफ्फरनगर में 50 लाख की रंगदारी का पुलिस ने किया खुलासा, गोरक्षा दल से जुड़ा युवक गिरफ्तार
'आने का मन था...', फ्लाईओवर के लोकार्पण में आमंत्रण न मिलने पर BJP सांसद का छलका दर्द
'आने का मन था...', फ्लाईओवर के लोकार्पण में आमंत्रण न मिलने पर BJP सांसद का छलका दर्द
'अधिकारियों के काजू बादाम खा रहे हैं सपा नेता', जौहर यूनिवर्सिटी मामले पर ओवैसी की पार्टी का बयान
'अधिकारियों के काजू बादाम खा रहे हैं सपा नेता', जौहर यूनिवर्सिटी मामले पर ओवैसी की पार्टी का बयान
'अब भाजपाई कहने से लोग चिढ़ रहे हैं...', अखिलेश यादव ने जंतर-मंतर प्रदर्शन का वीडियो किया शेयर
'अब भाजपाई कहने से लोग चिढ़ रहे हैं...', अखिलेश यादव ने जंतर-मंतर प्रदर्शन का वीडियो किया शेयर

वीडियोज

Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?
CJP Meets Govt. | Jantar Mantar Protest | Delhi में सरकार और Cockroach Janta Party के बीच बातचीत!
Jantar Mantar Protest | PM Modi On Paper Leak: मान गए वांगचुक...CJP का गेम ओवर? | Sonam Wangchuk
PM Modi On NEET | Jantar Mantar Protest: Paper Leak पर आने वाला है सख्त कानून! | Sonam | ABP
Sonam Wangchuk Ended Hunger Strike | Jantar Mantar: सरकार ने वांगचुक को मना लिया | JP Nadda

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दोस्तों, परिवार के लोगों को राजस्थान पुलिस ने किया फोन, तो भड़के सीजेपी के आशुतोष रांका, बोले- मुझसे ही पूछ लो...
दोस्तों-परिवार के लोगों को राजस्थान पुलिस ने किया फोन, भड़के CJP के आशुतोष रांका- 'मुझसे ही पूछ लो...'
CJP Jantar Mantar Protest Live: छात्रों पर पैलेट गन से हमला? राहुल गांधी के आरोप के बाद CRPF सूत्रों का दावा- चल रही है जांच
Live: छात्रों पर पैलेट गन से हमला? राहुल गांधी के आरोप के बाद CRPF सूत्रों का दावा- चल रही है जांच
WWE स्टार रोमन रेंस पहुंचे जंतर-मंतर, हाथ में भगत सिंह की तस्वीर, अभिजीत दीपके से मुलाकात? Fact Check
WWE स्टार रोमन रेंस पहुंचे जंतर-मंतर, हाथ में भगत सिंह की तस्वीर, अभिजीत दीपके से मुलाकात? Fact Check
Bihar Protest Viral Video: ई बिहार है बाबू! न लाठी का डर, न धुएं का असर... बिहारी लइकों का भौकाल हमेशा अमर!
ई बिहार है बाबू! न लाठी का डर, न धुएं का असर... बिहारी लइकों का भौकाल हमेशा अमर!
‘प्रधान को जाना ही होगी, 3 मांगें हो पूरी’, पैलेट गन पीड़ित छात्रों के साथ राहुल गांधी ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस
‘प्रधान को जाना ही होगी, 3 मांगें हो पूरी’, पैलेट गन पीड़ित छात्रों के साथ राहुल गांधी ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस
SC On Paper Leak: नीट पेपर लीक पर केंद्र ने SC से कहा - 'उठाए जा रहे हैं कई बड़े कदम, 1 सप्ताह में देंगे विस्तृत जानकारी'
नीट पेपर लीक पर केंद्र ने SC से कहा - 'उठाए जा रहे हैं कई बड़े कदम, 1 सप्ताह में देंगे विस्तृत जानकारी'
प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए एक्टर्स को मिल रहे हैं पैसे? एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी के खुलासे से मचा हड़कंप
'एक्टर्स को प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए मिल रहे पैसे', आकांक्षा पुरी का चौंकाने वाला खुलासा
Explained: सदन स्थगित, लेकिन प्रदर्शन पर डटा विपक्ष! CJP के अलावा राहुल ने अलग से रख दीं कौन सी 3 मांगे?
सदन स्थगित, लेकिन प्रदर्शन पर डटा विपक्ष! CJP के अलावा राहुल ने अलग से रख दीं कौन सी 3 मांगे?
Embed widget