एक्सप्लोरर

महाकुंभ भगदड़ पर शंकराचार्य के बयान पर योगी के मंत्री बोले- घटना को बड़ा होने से रोका...

Sanjay Nishad News: यूपी सरकार में कैबिनेट मंत्री संजय निषाद ने महाकुंभ की घटना को लेकर सरकार का बचाव किया और कहा कि सीएम योगी ख़ुद मॉनिटरिंग करते रहे और घटना को बड़ा होने से रोका.

Sanjay Nishad News: प्रयागराज महाकुंभ में भगदड़ की घटना को लेकर विपक्षी दल लगातार प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार पर निशाना साध रहे हैं इस बीच यूपी सरकार में कैबिनेट मंत्री संजय निषाद ने सीएम योगी का बचाव किया है. उन्होंने इस घटना पर दुख जताया और कहा कि सरकार पूरी तरह से पीड़ित परिवारों के साथ खड़ी है. सीएम योगी खुद इस घटना की मॉनिटरिंग करते रहे और इस घटना को और बड़ा होने से रोका. 

निषाद पार्टी अध्यक्ष व कैबिनेट मंत्री संजय निषाद आज उन्नाव पहुंचे थे जहां उन्होंने पार्टी द्वारा निकाली जा रही 'संवैधानिक अधिकार रथयात्रा' में हिस्सा लिया, इस दौरान उन्होंने महाकुंभ में हुए हादसे पर शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद द्वारा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर लगाए गए आरोप पर जवाब दिया और कहा कि महाकुंभ में हुई घटना से सभी दुखी है, सरकार उन परिवारों के साथ खड़ी है. 

'सीएम योगी खुद कर रहे थे मॉनिटरिंग'
कैबिनेट मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री ने इस हादसे की न्यायिक जांच के आदेश दिए हैं, जांच में सब साफ हो जाएगा. न्यायिक जांच में जो भी दोषी पाया जाएगा उस पर कार्रवाई की जाएगी. महाकुंभ में जब ये भगदड़ हुई तो सीएम योगी आदित्यनाथ खुद पूरी घटना की मॉनिटरिंग करते रहे और इस घटना को बड़ा होने से रोका. 

बता दें कि इससे पहले भगदड़ की घटना को लेकर संजय निषाद के बयान को लेकर विवाद हो गया था. उन्होंने भगदड़ की इस घटना को छोटी-मोटी घटना बताते हुए कहा था कि महाकुंभ को लेकर जो प्रबंध है और जितनी भीड़ है. दुनिया में शायद इतना बड़ा प्रबंध इतनी बड़ी भीड़ दुनिया में कहीं नहीं होगी. जहां इतना बड़ा प्रबंध हो.. इतनी बड़ी भीड़ हो, छोटी-मोटी कहीं ना कहीं कोई घटना हो जाती है. 

संजय निषाद के इस बयान पर विवाद हो गया था, जिसके कुछ देर बाद ही उन्होंने सफाई देते हुए कहा कि वो इस घटना को छोटी नहीं मानते है. उन्हें इसका बहुत दुख है. उनकी जुबान से चूक हो गई थी वो इसे दुखद मानते हैं. इसके साथ ही उन्होंने लोगों से अफवाहों पर ध्यान नहीं देने की अपील की थी. 

महाकुंभ में एक नहीं तीन भगदड़ मची! पांटून ब्रिज में भी आई थी दरार, चश्मदीद बोले- पुलिस नदारद, गंगाजल छिड़क कर बचाई जान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भदोही पुलिस का 'ऑपरेशन नया जीवन', 70 मासूम बच्चों को मिली नई पहचान
भदोही पुलिस का 'ऑपरेशन नया जीवन', 70 मासूम बच्चों को मिली नई पहचान
बस्ती: 10kg गांजे के साथ BJP का नामित सभासद गिरफ्तार! कांवड़ यात्रा में खपाने का प्लान
बस्ती: 10kg गांजे के साथ BJP का नामित सभासद गिरफ्तार! कांवड़ यात्रा में खपाने का प्लान
यूपी के 14 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, जानें- नोएडा से लखनऊ का मौसम
यूपी के 14 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, जानें- नोएडा से लखनऊ का मौसम
हरिद्वार: डाक कांवड़ का दूसरा चरण शुरू, 500 CCTV से निगरानी
हरिद्वार: डाक कांवड़ का दूसरा चरण शुरू, 500 CCTV से निगरानी

वीडियोज

Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रंप का चौंकाने वाला फैसला, अमेरिकी सेना के इस बड़े अधिकारी को पद से हटाया
ट्रंप का चौंकाने वाला फैसला, अमेरिकी सेना के इस बड़े अधिकारी को पद से हटाया
दिल्ली में अब कब होगी बारिश? जानें अगले 7 दिनों का मौसम अपडेट
दिल्ली में अब कब होगी बारिश? जानें अगले 7 दिनों का मौसम अपडेट
Spider Man BO Day 11: दूसरे संडे 'स्पाइडर-मैन' बनी भारत में सबसे बड़ी हॉलीवुड फिल्म, चकनाचूर किया 'अवतार 2' का रिकॉर्ड
दूसरे संडे 'स्पाइडर-मैन' का तहलका, बनी भारत में सबसे बड़ी हॉलीवुड फिल्म
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
भारतीय सीमा में घुस आए बांग्लादेशी, चाय किसान किया अपहरण, जानें पूरा मामला
भारतीय सीमा में घुस आए बांग्लादेशी, चाय किसान किया अपहरण, जानें पूरा मामला
iPhone 18 Pro मॉडल्स में मिलेंगे ये धांसू अपग्रेड, देखें लिस्ट
iPhone 18 Pro मॉडल्स में मिलेंगे ये धांसू अपग्रेड, देखें लिस्ट
अगस्त में करें इन तीन सब्जियों की खेती, होगी मोटी कमाई
अगस्त में करें इन तीन सब्जियों की खेती, होगी मोटी कमाई
Embed widget