एक्सप्लोरर

Mahakumbh Stampede: महाकुंभ में एक नहीं तीन भगदड़ मची! पांटून ब्रिज में भी आई थी दरार, चश्मदीद बोले- पुलिस नदारद

Maha Kumbh Stampede News: मौनी अमावस्या पर महाकुंभ में सिर्फ एक भगदड़ की घटना नहीं हुई बल्कि उस दिन तीन जगहों पर भगदड़ मची थी. जिसमें एक भगदड़ में 30 लोगों को मारे जाने की जानकारी सरकार ने दी है.

Maha Kumbh Stampede News: प्रयागराज महाकुंभ में मौनी अमावस्या से पहले हुई भगदड़ में 30 लोगों की जान चली गई. इस घटना को लेकर पूरे देश में दुख का माहौल हैं लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि मौनी अमावस्या पर भगदड़ की सिर्फ ये एक अकेली घटना नहीं थी बल्कि उस दिन उमड़ी भीड़ की वजह से तीन जगहों पर भगदड़ मची थी. जिसमें कुछ लोगों के हताहत होने की भी खबर है. हालांकि प्रशासन की ओर से इस पर चुप्पी देखने को मिल रही है. 

पहली घटना संगम नोज पर मौनी अमावस्या के स्नान से पहले रात एक बजे  हुई थी, जब ब्रह्म मुहुर्त में स्नान की आस में श्रद्धालु संगम किनारे ही सो गए थे, इसी बीच अचानक भीड़ का दबाव बढ़ता चला गया और बैरेकेडिंग टूट गई, जिससे भीड़ सो रहे लोगों को रौंदती हुई इधर उधर भागने लगी. इस घटना की भयावह तस्वीरें सभी ने देखी, इस हादसे में 30 श्रद्धालुओं की जान चली गई थी. इस घटना के बारे में तो सब जानते हैं लेकिन उस दिन भगदड़ की ये अकेली घटना नहीं थी. 

महावीर मार्ग पर भगदड़ में बदहवास हो गए थे लोग
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक भगदड़ की दूसरी घटना संगम नोज पर भगदड़ के करीब डेढ़ से 2 घंटे बाद ही मेला क्षेत्र के महावीर मार्ग पर हुई थी. चश्मदीदों की मानें तो इस हादसे में भी कुछ लोगों की जान गई है. महावीर मार्ग पर रात को तीन बजे भगदड़ हुई थी लेकिन सुबह करीब 9 बजे तक हालात भयावह बने रहे. चश्मदीदों के मुताबिक भीड़ को संभालने के लिए मौके पर सुरक्षा बलों की संख्या बहुत कम थी, जिसकी वजह से हालात को संभालना मुश्किल हो गया. 

महावीर मार्ग पर हुई भगदड़ के दौरान कई लोग अपनी जान बचाने के लिए  एक स्टोर में घुस गए. दुकान चलाने वाली महिला ने दावा किया है कि कई लोग बिना पानी के बदहवास थे, हालात बेहद भयावह थे. जूते, कपड़े, चप्पल, बैग. जहां तहां पड़े हुए थे. दावा कि ट्रैक्टर ट्राली में इधर-उधर बिखरे सामान को हटाया गया. 

पांटून पुल पर हुई भगदड़ की तीसरी घटना
भगदड़ की तीसरी घटना भी मौनी अमावस्या के दिन ही हुई थी. ये घटना दोपहर को फाफामऊ इलाके में बनाए गए पांटून ब्रिज पर हुई, जिसकी वजह से पुल पर लगाई गई लकड़ियां टूट गई थीं. भारी भीड़ के चलते पांटून पुल को भी नुक़सान हुआ. हादसे के वक्त पुल श्रद्धालुओं की भीड़ से खचाखच भरा हुआ था. जिसके बाद भगदड़ जैसे हालात बन गए थे. तमाम श्रद्धालु एक दूसरे के ऊपर गिरने लगे थे. इस हादसे में भी दर्जनों लोगों के घायल होने का दावा किया गया है. पांटून पुल पर भगदड़ की घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें कोई भी पुलिसकर्मी नजर नहीं आ रहा है. 

महाकुंभ भगदड़ मामले में होगी सीबीआई की एंट्री? कोर्ट पहुंचा मामला, जल्द हो सकती है सुनवाई

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
बाराबंकी में विवाहिता से गैंगरेप, 8 दिन तक बनाया बंधक
बाराबंकी में विवाहिता से गैंगरेप, 8 दिन तक बनाया बंधक
अंग्रेजी में भी प्रकाशित होगा ‘उत्तर प्रदेश संदेश’, युवाओं पर फोकस
अंग्रेजी में भी प्रकाशित होगा ‘उत्तर प्रदेश संदेश’, युवाओं पर फोकस
नोएडा DM ने स्कूलों में तय किया स्क्रीन टाइम, निर्देश जारी
नोएडा DM ने स्कूलों में तय किया स्क्रीन टाइम, निर्देश जारी

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget