एक्सप्लोरर

Maha kumbh 2025: महाकुंभ के अंतिम सप्ताह में भारी भीड़ उमड़ने का अनुमान, रेलवे ने शुरू की तैयारी, उठाया ये कदम

Maha Kumbh 2025 Prayagraj: महाकुंभ के अंतिम सप्ताह के दौरान तीर्थयात्रियों की बढ़ती संख्या की संभावना के मद्देनजर विभिन्न रेलवे स्टेशनों पर ‘होल्डिंग एरिया’ बनाए हैं, ताकि भीड़ को नियंत्रित कर सकें.

Maha Kumbh 2025 Prayagraj: प्रयागराज में चल रहा महाकुंभ अब अपने अंतिम सप्ताह में पहुंच गया है. ऐसे में श्रद्धालुओं के आने का क्रम और बढ़ सकता है, जिसे देखते हुए रेलवे ने अपनी ओर से तैयारी शुरू कर दी है. महाकुंभ के अंतिम सप्ताह के दौरान तीर्थयात्रियों की बढ़ती संख्या की संभावना के मद्देनजर विभिन्न रेलवे स्टेशनों पर ‘होल्डिंग एरिया’ बनाए हैं, ताकि भीड़ को नियंत्रित करने के लिए उन्हें एक जगह पर रोका जा सके. मंत्रालय ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी.

रेलवे ने विभिन्न स्टेशन पर ऐसे समय में ये ‘होल्डिंग एरिया’ (यात्रियों के ठहरने के लिए स्थान) बनाये हैं, जब नयी दिल्ली रेलवे स्टेशन पर 15 फरवरी को भगदड़ मच जाने से 18 लोगों की मौत हो गई थी. रेल मंत्रालय ने बृहस्पतिवार को बयान जारी कर यात्रियों से सहयोग करने और सुचारू एवं सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित करने के लिए आधिकारिक दिशानिर्देशों का पालन करने का आग्रह किया है.

रेलवे ने बनाए होल्डिंग एरिया
मंत्रालय ने बताया कि रेलवे ने उत्तर रेलवे, उत्तर मध्य रेलवे, पूर्वोत्तर रेलवे और पूर्व मध्य रेलवे के विभिन्न स्टेशनों पर ‘होल्डिंग एरिया’ स्थापित किए हैं. ये ‘होल्डिंग एरिया’ प्लेटफॉर्म के बाहर स्थापित किए गए हैं, जिससे यात्रियों को नियंत्रित करने और भीड़भाड़ को रोकने में मदद मिलेगी.

मंत्रालय ने कहा, "यात्रियों को उनकी ट्रेन के निर्धारित प्रस्थान के समय पर प्लेटफॉर्म में प्रवेश करने की अनुमति दी जाएगी. इस पहल का उद्देश्य भीड़ प्रबंधन में सुधार करना और यात्रियों की सुरक्षा बढ़ाना है." इसमें कहा गया कि उत्तर रेलवे ने गाजियाबाद, आनंद विहार, नयी दिल्ली, अयोध्या धाम और बनारस में बड़े पैमाने पर ‘होल्डिंग एरिया’ बनाए हैं. पूर्वोत्तर रेलवे ने भी बनारस, सिवान, बलिया, देवरिया, छपरा और गोरखपुर में ‘होल्डिंग एरिया’ बनाए हैं. 

बता दें कि महाकुंभ में इन दिनों भी रोजाना एक करोड़ श्रद्धालु संगम में डुबकी लगाने के लिए प्रयागराज पहुंच रहे हैं. आने वाले दिनों में श्रद्धालुओं की संख्या में और बढ़ोतरी हो सकती है जिसे देखते हुए ये निर्णय लिया गया है वहीं महाकुंभ तक एहतियात बरतते हुए संगम रेलवे स्टेशन को भी बंद कर दिया गया है.

संभल हिंसा के मास्टरमाइंड का गुर्गा गिरफ्तार, आरोपी ने पूछताछ में किए चौंकाने वाले खुलासे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बदरीनाथ धाम चढ़ावा विवाद: CM धामी के निर्देश पर जांच समिति गठित, आरोपी कर्मचारी पर FIR
बदरीनाथ धाम चढ़ावा विवाद: CM धामी के निर्देश पर जांच समिति गठित, आरोपी कर्मचारी पर FIR
Gorakhpur News: CM योगी की बड़ी सौगात, 697 करोड़ की सड़क परियोजनाओं का करेंगे लोकार्पण और शिलान्यास
गोरखपुर को CM योगी की बड़ी सौगात, 697 करोड़ की सड़क परियोजनाओं का करेंगे लोकार्पण और शिलान्यास
राम मंदिर चढ़ावा विवाद: विपक्ष पर भड़के CM योगी, 'लगता है कांग्रेस और समाजवादी पार्टी ने पूरे...'
राम मंदिर चढ़ावा विवाद: विपक्ष पर भड़के CM योगी, 'लगता है कांग्रेस और समाजवादी पार्टी ने पूरे...'
Basti News: मुंबई में उजड़ गया पूरा परिवार, इमारत गिरने से मां समेत 4 मासूम बच्चों की मौत, गांव में पसरा मातम
मुंबई में उजड़ गया पूरा परिवार, इमारत गिरने से मां समेत 4 मासूम बच्चों की मौत, बस्ती में पसरा मातम

वीडियोज

Bollywood News: इंटेंस रोमांस से छाया 'तबाही', कियारा-तारा संग यश की केमिस्ट्री ने बढ़ाया सस्पेंस (08.07.26)
DR. Aarambhi: Avantika का दांव पड़ा उल्टा! नशीली खीर खाकर घर वालों के सामने किया नागिन डांस!
Tata Sierra EV QWD first look and interior, features | #tata #tatasierraev #autolive #sierraev
Mumbai Rains: हर तरफ से 'कटा', मुंबई बना टापू! |ABPLIVE
Sansani: ट्रेन के आरक्षित डिब्बे में चलता-फिरता जंगल? | Nagpur

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मिडिल ईस्ट में बर्बादी की आहट! ट्रंप ने बताया कैंसर तो ईरान का पलटवार, कहा- हम लड़ाई के लिए तैयार
मिडिल ईस्ट में बर्बादी की आहट! ट्रंप ने बताया कैंसर तो ईरान का पलटवार, कहा- हम लड़ाई के लिए तैयार
प्रशांत किशोर को बड़ा झटका, इस नेता ने दिया इस्तीफा, बांकीपुर से BJP को दिया समर्थन
प्रशांत किशोर को बड़ा झटका, इस नेता ने दिया इस्तीफा, बांकीपुर से BJP को दिया समर्थन
Dhamaal 4 Advance Booking: अजय देवगन की 'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
टेस्ट क्रिकेट का 23 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, वेस्टइंडीज ने रचा इतिहास; श्रीलंका से जीती सीरीज
टेस्ट क्रिकेट का 23 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, वेस्टइंडीज ने रचा इतिहास; श्रीलंका से जीती सीरीज
निज्जर हत्याकांड में भारत को घसीटने वाले पूर्व कनाडा PM के दावे की निकली हवा, RCMP ने खोली पोल
निज्जर हत्याकांड में भारत को घसीटने वाले पूर्व कनाडा PM के दावे की निकली हवा, RCMP ने खोली पोल
Explained: भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में ट्रंप ने ईरान से शांति समझौता तोड़ा, आपके पास कितनी मोहलत?
भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में US-ईरान शांति समझौता टूटा, कितनी मोहलत?
US-Iran War LIVE: 'आज रात फिर करेंगे बड़ा हमला', तनाव के बीच ट्रंप ने ईरान पर अटैक की दी नई धमकी
Live: 'आज रात फिर करेंगे बड़ा हमला', तनाव के बीच ट्रंप ने ईरान पर अटैक की दी नई धमकी
चोर-चोर के नारे, फेंके गए अंडे और भिड़े BJP-TMC समर्थक, ममता की रैली में क्या-क्या हुआ, देखें- Video
चोर-चोर के नारे, फेंके गए अंडे और भिड़े BJP-TMC समर्थक, ममता की रैली में क्या-क्या हुआ, देखें- Video
Embed widget