एक्सप्लोरर

संभल हिंसा के मास्टरमाइंड का गुर्गा गिरफ्तार, आरोपी ने पूछताछ में किए चौंकाने वाले खुलासे

Sambhal Violence Update: संभल में बीते साल 24 नवंबर को हिंसा फैल गई थी. इस मामले में पुलिस को अब बड़ी सफलता मिली है. पुलिस ने मास्टर माइंड के एक गुर्गे को गिरफ्तार किया है.

Sambhal News Today: उत्तर प्रदेश के संभल में पुलिस ने हिंसा के मास्टरमाइंड और दुबई में बैठे गैंगस्टर शारिक साठा के गुर्गे मोहम्मद गुलाम को गिरफ्तार किया गया है. जो उपद्रवियों को हथियार सप्लाई कर रहा था. गुलाम के पास से विदेशी हथियार और दुबई से जुड़े सबूत मिले हैं. संभल कोतवाली पुलिस ने 24 नवंबर को संभल में हुए बवाल में शामिल आरोपी गुलाम निवासी मोहल्ला दीपा सराय को गिरफ्तार कर लिया है. 

संभल पुलिस ने इसे संभल रोडवेज बस अड्डे के पास से पकड़ा है. इसके पास से विदेशी कारतूस समेत कई हथियार बरामद हुए हैं. पूछताछ के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया जहां से उसे जेल भेज दिया गया. इस पूरे मामले का संभल के एसपी कृष्ण कुमार बिश्नोई ने खुलासा करते हुए बताया कि 24 नवंबर को जामा मस्जिद के सर्वे के दौरान हुए बवाल में हिंसक भीड़ ने पुलिस और सर्वे टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर आगजनी और पत्थरबाजी की थी, इसमें गुलाम भी शामिल था.

गुलाम ने पूछताछ में बताया कि वह शारिक साटा के साथ हथियारों की सप्लाई और चोरी की गाड़ियों की खरीद-फरोख्त करता है. कुछ समय से काम नहीं चलने पर बॉस ने प्लान बताया कि जामा मस्जिद के सर्वे के दौरान वकील और पुलिस पर फायरिंग कर जान से मार देना है. जिससे शहर में दंगा भड़क जाए और हमारा व्यापार फिर से शुरू हो जाए, इसके लिए शारिक साठा ने अवैध असलाह, पिस्टल, तमंचा और विदेशाी कारतूस आदि उपलब्ध कराए. यह मुल्ला अफरोज के माध्यम से अपनी बिरादरी के लोगों में बांट दिए. 

कोर्ट में पेश कर आरोपी गुलाम भेजा जेल

सर्वे के दौरान जब बवाल हुआ और पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े तो हमारे लोगों द्वारा चलाई गई गोली भीड़ में शामिल लोगों को लगी, जिससे चार लोगों की मौत हो गई थी. पुलिस ने जब मुल्ला अफरोज को पकड़ लिया था तो बचे असलाह और कारतूस छुपा दिए थे, जिसे पुलिस ने बरामद कर लिया है. गिरफ्तार आरोपी गुलाम को कोर्ट में पेश किया गया जहाँ से उसे जेल भेज दिया गया है.

79 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है पुलिस

पुलिस अब तक 79 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है. पुलिस को जांच में पता चला है कि हिंसा को सुनियोजित तरीके से अंजाम दिया गया था. पुलिस के मुताबिक आरोपी गुलाम के पास से एक 9 एमएम की पिस्टल, 2 पिस्टल 32 बोर, 15 जिंदा कारतूस जिसमे कई कारतूस चेकोस्लोवाकिया, ग्रेट ब्रिटेन के मिले है. एसपी कृष्ण कुमार विश्नोई ने खुलासा करते हुए बताया कि वर्ष 2014 के चुनाव में सपा सांसद स्वर्गीय डॉ. शफीकुर्रहमान बर्क चुनाव लड़े थे, जो अब नहीं है. तब इस आरोपी गुलाम ने सुहैल इकबाल पर फायरिंग की थी. इस मामले में गुलाम पर मुकदमा भी दर्ज हुआ था. यह आरोपी भारत में रहकर शारिक साठा गैंग के लिए काम करता था.

ये भी पढ़ें: उत्तराखंड में धामी सरकार ने पेश किया 1 लाख करोड़ से अधिक का बजट, जानें क्या है इसमें खास

उबैदुर्रहमान, एबीपी न्यूज़ के वरिष्ठ और सक्रीय टीवी पत्रकार व ग्राउंड रिपोर्टर हैं. पिछले 20 वर्षों से पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद मंडल और उत्तराखण्ड की राजनितिक,  आपराधिक, वाइल्ड लाइफ, सामाजिक, सांस्कृतिक  और इन्वेस्टिगेटिव ख़बरों को कवर कर रहे हैं. ABP न्यूज़ से पहले ये कई बड़े संस्थानों में भी काम कर चुके हैं. इन्होंने बैचलर ऑफ साइंस के बाद टीवी पत्रकारिता एवं प्रसारण में डिप्लोमा और जामिया उर्दू अलीगढ़ से अदीब-ए-कामिल किया है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अपने दांव में फंसे अखिलेश! AIMIM ने पूछा 20% मुस्लिमों की भागेदारी पर सवाल
अपने दांव में फंसे अखिलेश! AIMIM ने पूछा 20% मुस्लिमों की भागेदारी पर सवाल
महोबा में जेन-अल्फा का प्रदर्शन, खराब सड़क के लेकर फूटा छात्रों का गुस्सा
महोबा में जेन-अल्फा का प्रदर्शन, खराब सड़क के लेकर फूटा छात्रों का गुस्सा
पीलीभीत में उधार सामान देने से मना करने पर दुकानदार की हत्या, 3 गिरफ्तार
पीलीभीत में उधार सामान देने से मना करने पर दुकानदार की हत्या, 3 गिरफ्तार
नितिन नवीन की टीम पर बृजभूषण सिंह के सांसद बेटे का बयान, जानें क्या कहा?
नितिन नवीन की टीम पर बृजभूषण सिंह के सांसद बेटे का बयान, जानें क्या कहा?

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CM विजय ने स्वास्थ्य बीमा 5 गुना बढ़ाया, विधायकों को भी दिया बड़ा तोहफा
कार, एक लाख का भत्ता...CM विजय ने विधायकों को दिया तोहफा
गिरफ्तारी के बाद सत्येंद्र जैन की पहली प्रतिक्रिया, बोले- 'यह सब...'
गिरफ्तारी के बाद सत्येंद्र जैन की पहली प्रतिक्रिया, बोले- 'यह सब...'
हॉकी वर्ल्ड कप में भयानक हादसा, भारतीय खिलाड़ी लहूलुहान
हॉकी वर्ल्ड कप में भयानक हादसा, भारतीय खिलाड़ी लहूलुहान
Eid 2027 पर सलमान खान से टकराएंगे प्रभास? क्या टल गई 'स्पिरिट' की रिलीज डेट, जानें-सच
ईद पर सलमान खान से टकराएंगे प्रभास? क्या टल गई 'स्पिरिट' की रिलीज डेट, जानें-सच
स्कॉटिश सांसद मार्टिन डे ने केरल में की पारंपरिक शादी, फोटो वायरल
स्कॉटिश सांसद मार्टिन डे ने केरल में की पारंपरिक शादी, फोटो वायरल
आजम खान के ठिकानों पर छापा, भड़के अखिलेश यादव बोले- 1-2% लोगों के लिए...
आजम खान के ठिकानों पर छापा, भड़के अखिलेश यादव बोले- 1-2% लोगों के लिए...
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
Video: शादी वाले दिन पहुंचा दुल्हन का बॉयफ्रेंड, दूल्हे को दिखाई फोटो- फिर मचा बवाल
शादी वाले दिन पहुंचा दुल्हन का बॉयफ्रेंड, दूल्हे को दिखाई फोटो- फिर मचा बवाल
Embed widget