एक्सप्लोरर

महाकुंभ में सफाई का विशेष प्रबंध, स्वच्छता बनाए रखने के लिए रोजाना 600 मीट्रिक टन कचरा होता है साफ

महाकुंभ में श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या के कारण रोजाना मेला क्षेत्र की साफ-सफाई एक चुनौती बनी हुई है. महाकुंभ क्षेत्र से प्रतिदिन 600 मीट्रिक टन कचरा निकल रहा है. महाकुंभ को स्वच्छ रखना जरूरी है.

Prayagraj News: प्रयागराज का महाकुंभ सिर्फ एक धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि एक बड़ी जिम्मेदारी भी है. करोड़ों श्रद्धालुओं के बीच स्वच्छता बनाए रखना किसी चुनौती से कम नहीं. लेकिन प्रशासन ने इस महाकुंभ को साफ-सुथरा रखने के लिए बड़े स्तर पर सफाई अभियान चलाया है. इस बार महाकुंभ का मेला क्षेत्र 4000 हेक्टेयर में फैला है, जहां रोज़ करीब 600 मीट्रिक टन कचरा निकल रहा है. इसे हटाने के लिए 120 टिपर, 40 कॉम्पैक्टर, ट्रैक्टर-ट्रॉली और अन्य मशीनों का इस्तेमाल किया जा रहा है. 

कूड़ा इकट्ठा कर नैनी के बसवार स्थित सॉलिड वेस्ट ट्रीटमेंट प्लांट में भेजा जा रहा है. खास बात यह है कि लाइनर बैग्स पूरी तरह बायोडिग्रेडेबल हैं, यानी यह पर्यावरण को नुकसान नहीं पहुंचाते. श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए प्रशासन ने 1.50 लाख टॉयलेट और 4 लाख डस्टबिन लगाए हैं. सफाई व्यवस्था संभालने के लिए 800 टीमें बनाई गई हैं, जिनमें से एक टीम में 12 सफाईकर्मी होते हैं. हर टीम का एक मेट और महिला मेट होता है, जो सफाईकर्मियों का नेतृत्व करते हैं.

रात में भी चल रहा सफाई अभियान
संगम, ऐरावत, नागवासुकी और अरैल जैसे इलाकों में दिनभर भीड़ बनी रहती है, जिससे दिन में सफाई मुश्किल होती है. इस कारण प्रशासन ने रात की सफाई व्यवस्था बढ़ा दी है. रात 8 बजे से सुबह 4 बजे तक सफाईकर्मी मैदान में उतरते हैं और सड़कों से कचरा हटाया जाता है.

मेले को 25 सेक्टरों में बांटकर सफाई की ज़िम्मेदारी अलग-अलग सेक्टर इंचार्ज को सौंपी गई है. नगर निगम के 100-150 अतिरिक्त सफाईकर्मी भी इस अभियान में जुटे हैं. साथ ही, नगर विकास विभाग के 6 एग्जीक्यूटिव ऑफिसर संगम नोज की सफाई व्यवस्था की निगरानी कर रहे हैं.

प्रशासन की पहली प्राथमिकता स्वच्छता बनाए रखना है
महाकुंभ में हर दिन लाखों श्रद्धालु स्नान और दर्शन के लिए आते हैं. ऐसे में प्रशासन ने स्वच्छता को अपनी पहली प्राथमिकता बनाई है. इतिहास में पहली बार इतनी बड़ी सफाई व्यवस्था लागू की गई है, जिससे श्रद्धालुओं को स्वच्छ और पवित्र वातावरण मिले. यह साफ-सुथरा महाकुंभ ना सिर्फ आस्था की पहचान बनेगा, बल्कि स्वच्छता का नया उदाहरण भी पेश करेगा.

यह भी पढ़ें- IN Pics: महाकुंभ सेक्टर 18 में लगी भीषण आग, दूर-दूर तक दिखा काला धुआं, देखें- भयावह तस्वीरें

मैं बलराम पांडेय ABP नेटवर्क में वरिष्ठ संवाददाता हूं. मीडिया उद्योग में 19 वर्षों से अधिक अनुभव के साथ, मैं रिपोर्टिंग और विश्लेषण में अपने अनुभव का लाभ उठाकर दर्शकों को आकर्षित और जागरूक करने वाली उच्च-प्रभाव वाली कहानियाँ पेश करता हूं. वर्तमान में, मैं दिल्ली सरकार और राजनीतिक घटनाओं, प्रवर्तन निदेशालय (ED), CBI को कवर करने, के साथ बड़े इंटरव्यू और समसामयिक मामलों पर व्यावहारिक विश्लेषण प्रदान करने के लिए ज़िम्मेदारी निभा रहा हूं 
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हत्या मामले में छोटे भाई को उम्रकैद और एक लाख का जुर्माना, 3 साल बाद आया फैसला
हत्या मामले में छोटे भाई को उम्रकैद और एक लाख का जुर्माना, 3 साल बाद आया फैसला
यूपी भारी बारिश का रेड अलर्ट, इन जिलों के लिए IMD ने दी चेतावनी
यूपी भारी बारिश का रेड अलर्ट, इन जिलों के लिए IMD ने दी चेतावनी
हाई कोर्ट के आदेश पर लखनऊ नगर निगम सक्रिय, 90 दिन में हटेगा अतिक्रमण
हाई कोर्ट के आदेश पर लखनऊ नगर निगम सक्रिय, 90 दिन में हटेगा अतिक्रमण
हापुड़ में गवाही देने जा रहे युवक की पीट-पीटकर हत्या, आरोपियों की तलाश शुरू
हापुड़ में गवाही देने जा रहे युवक की पीट-पीटकर हत्या, आरोपियों की तलाश शुरू

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जेल में इमरान खान से मिलीं नूरीन नियाजी, क्या हुई भाई-बहन की बात?
जेल में इमरान खान से मिलीं नूरीन नियाजी, क्या हुई भाई-बहन की बात?
सत्येंद्र जैन की गिरफ्तारी पर सियासी बवाल, जानें क्या हैं ACB के आरोप
सत्येंद्र जैन की गिरफ्तारी पर सियासी बवाल, जानें क्या हैं ACB के आरोप
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
आज आपके शहर में कितने का बिक रहा घरेलू सिलेंडर, कमर्शियल सिलेंडर का भी देखें रेट
LPG Rate Today 19 August: आज आपके शहर में कितने का बिक रहा घरेलू सिलेंडर, कमर्शियल सिलेंडर का भी देखें रेट
भारत में बनेंगे डिफेंस से जुड़े 405 उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे डिफेंस से जुड़े 405 उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Teacher Shortage in Delhi Government Schools: दिल्ली के सरकारी स्कूलों में टीचर्स की भारी कमी, पढ़ाई पर पड़ रहा असर
दिल्ली के सरकारी स्कूलों में टीचर्स की भारी कमी, पढ़ाई पर पड़ रहा असर
Shimla Tour Package: शिमला-कुफरी घूमने का शानदार मौका! IRCTC लाया सबसे सस्ता टूर पैकेज
शिमला-कुफरी घूमने का शानदार मौका! IRCTC लाया सबसे सस्ता टूर पैकेज
Embed widget