एक्सप्लोरर

महाकुंभ मेला क्षेत्र के सेक्टर 18 में लगी आग, फायर ब्रिगेड ने पाया काबू, कोई जनहानि नहीं

Maha Kumbh 2025: उत्तर प्रदेश स्थित प्रयागराज महाकुंभ में एक बार फिर आग लग गई है. हालांकि दमकल ने आग पर काबू पा लिया है.

Maha Kumbh 2025:  उत्तर प्रदेश स्थित प्रयागराज में महाकुंभ मेला क्षेत्र में शुक्रवार, 7 फरवरी को आग लग गई. हालांकि फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पा लिया है. आग लगने की घटना पीपा पुल संख्या 18 के पास घटी. मौके पर आरएएफ, यूपी पुलिस और दमकल ने पहुंच कर स्थिति को नियंत्रित किया. आग  सेक्टर 18,  शंकराचार्य मार्ग पर हरिहरानंद कैंप में लगी. 

पत्रकारों से बात करते हुए एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि आग लगी और कुछ मिनटों के भीतर ही काबू पा लिया गया. कोई जनहानि नहीं हुई है. आर्थिक नुकसान का आंकलन किया जा रहा है. फायर ब्रिगेड की स्पेशलाइज्ड टीम यह पता लगाएगी कि आग किस वजह से लगी.

एक पुलिस अधिकारी ने मौके पर अनाउंस करते हुए कहा कि कोई कैजुअलटी नहीं है और सब चीजें कंट्रोल में हैं. सभी लोग असेंबली प्वाइंट पर आ जाएं. आग लगने के बाद पांटून पुल संख्या 18 पर श्रद्धालुओं की भीड़ लग गई. 

सेक्टर 18 में आग जिस जगह पर लगी थी, वहां बड़ी संख्या में संत और महात्मा रहते हैं. बीते कई दिनों से यहां इतनी भीड़ हो रही है कि तिल रखने की जगह नहीं होती. मौके पर पहुंची पुलिस, आरएएफ और दमकल ने टीमवर्क करते हुए कहीं रास्ता रोका, तो कहीं रूट डायवर्ट किया. ऐसे में राहत की बात यह रही कि कोई जनहानि नहीं हुई.  

ओल्ड जीटी रोड पर  सुबह आग लगी
उधर,  महाकुंभ नगर के सेक्टर-19 के पास ओल्ड जीटी रोड पर एक शिविर में शुक्रवार सुबह आग लग गई. पुलिस ने यह जानकारी दी. पुलिस ने बताया कि मौके पर पहुंची दमकल की गाड़ियां आग बुझाने में लगी हैं. खाक चौक थाना के प्रभारी निरीक्षक योगेश चतुर्वेदी ने बताया कि ओल्ड जीटी रोड पर तुलसी चौराहे के पास एक शिविर में आग लग गई है. हालांकि, अग्निशमनकर्मी आग बुझाने में लगे हैं और काफी हद तक उस पर काबू पा लिया गया

महाकुंभ में पहुंचे लोगों के लिए बड़ी खबर, जंक्शन रेलवे स्टेशन पर एंट्री और एग्जिट की नई व्यवस्था आज से लागू

मोहम्मद मोईन को पत्रकारिता का करीब तीन दशक का अनुभव है. वह प्रिंट - इलेक्ट्रानिक और डिजिटल तीनों ही माध्यमों में सालों तक काम कर चुके हैं. ABP नेटवर्क से वह पिछले करीब 18 सालों, स्टार न्यूज़ के समय से ही जुड़े हुए हैं. राजनीति - धर्म और लीगल टापिक के साथ सम सामयिक विषयों के एक्सपर्ट हैं. पत्रकार होने के साथ ही राजनीतिक विश्लेषक, एक्सपर्ट पैनलिस्ट, आलोचक और टिप्पणीकार भी हैं. इनकी चुनावी भविष्यवाणी ज्यादातर मौकों पर सटीक साबित हुई है. 8 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव कवर कर चुके हैं. 7 कुंभ और महाकुंभ की कवरेज कर अपनी अलग पहचान बनाई है. यह अपनी बेबाक- निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. मोहम्मद मोईन ने चार विषयों पत्रकारिता एवं जनसंचार, राजनीति विज्ञान, हिंदी और मध्यकालीन व आधुनिक इतिहास विषयों में मास्टर डिग्री यानी स्नातकोत्तर किया हुआ है. लॉ ग्रेजुएट भी हैं. देश के कई राज्यों में काम करने का अनुभव रखते हैं. देश की तमाम नामचीन हस्तियों का इंटरव्यू ले चुके हैं और कई चर्चित घटनाओं को कवर चुके हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारी बारिश या भूकंप से भूस्खलन का खतरा, रुक सकती है भागीरथी
भारी बारिश या भूकंप से भूस्खलन का खतरा, रुक सकती है भागीरथी
यूपी में फिर 'सांपनाथ' और 'नागनाथ' की एंट्री! केशव मौर्य ने लगाए आरोप
यूपी में फिर 'सांपनाथ' और 'नागनाथ' की एंट्री! केशव मौर्य ने लगाए आरोप
स्कूल से घर लौट रही 5 साल की बच्ची कुएं में गिरी, तीन घंटे चला रेस्क्यू
स्कूल से घर लौट रही 5 साल की बच्ची कुएं में गिरी, तीन घंटे चला रेस्क्यू
सड़क किनारे शराब पीने वालों पर चला पुलिस का डंडा, दी सख्त हिदायत
सड़क किनारे शराब पीने वालों पर चला पुलिस का डंडा, दी सख्त हिदायत

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
TMC नेता सुजीत बोस की जमानत पर बड़ा ट्विस्ट! जज ने खुद को केस से किया अलग
TMC नेता सुजीत बोस की जमानत पर बड़ा ट्विस्ट! जज ने खुद को केस से किया अलग
आशुतोष रांका पर हमले पर शिक्षा मंत्री मदन दिलावर का बयान, 'CJP का चरित्र...'
आशुतोष रांका पर हमले पर शिक्षा मंत्री मदन दिलावर का बयान, 'CJP का चरित्र...'
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
वनडे इंटरनेशनल में कभी जीरो पर आउट ना होने वाले बल्लेबाज
वनडे इंटरनेशनल में कभी जीरो पर आउट ना होने वाले बल्लेबाज
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप
Smartwatch Technology : स्मार्ट वॉच को कैसे पता चलता है आपने 5000 कदम चल लिए, जानें टेक्नोलॉजी
स्मार्ट वॉच को कैसे पता चलता है आपने 5000 कदम चल लिए, जानें टेक्नोलॉजी
'विवाद पैदा करने की कोशिश' चंपत राय के 9 पन्नों की चिट्ठी पर आया नृपेंद्र मिश्रा का पहला जवाब
'विवाद पैदा करने की कोशिश' चंपत राय के 9 पन्नों की चिट्ठी पर आया नृपेंद्र मिश्रा का पहला जवाब
Embed widget