एक्सप्लोरर

Magh Mela Prayagraj: माघ मेले में लगातार बढ़ रहा कोरोना का खतरा, सरकारी अमला कर रहा आंकड़ों की बाजीगरी?

आठ लाख श्रद्धालुओं में से सिर्फ साढ़े चार हजार की ही थर्मल स्क्रीनिंग की गई थी. यानी एक फीसदी लोगों की भी थर्मल स्क्रीनिंग तक नहीं की जा सकी.

Magh Mela Prayagraj: प्रयागराज के माघ मेले में कोरोना के आंकड़े लगातार बढ़ते जा रहे हैं. यहां तीन और लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है. तीन और संक्रमित सामने आने के बाद यहां एक्टिव मामलों की संख्या बढ़कर 72 हो गई है. हालांकि सरकारी अमला आंकड़ों की बाजीगरी के जरिए कोरोना का ज्यादा असर नहीं होने का दिखावा कर रहा है और लोगों को गुमराह करने की कोशिश में लगा हुआ है. 

जांच के आंकड़े मेला प्रशासन नहीं दे रहा
प्रयागराज के माघ मेले में कल पहले दिन मकर संक्रांति के मौके पर तकरीबन आठ लाख श्रद्धालुओं ने आस्था की डुबकी लगाई थी. इन आठ लाख श्रद्धालुओं में से सिर्फ साढ़े चार हजार की ही थर्मल स्क्रीनिंग की गई थी. यानी एक फीसदी लोगों की भी थर्मल स्क्रीनिंग तक नहीं की जा सकी. कोविड की जांच कितने लोगों की की गई, मेला प्रशासन यह आंकड़े नहीं दे रहा है. उसकी तरफ से सिर्फ 3 लोगों के संक्रमित होने की ही जानकारी दी गई है.

कल पाए गए 403 संक्रमित
प्रयागराज जिले में रोजाना पूरे दिन में की गई जांच और संक्रमित हुए लोगों की संख्या मीडिया को दी जाती हैं, लेकिन मेला प्रशासन की तरफ से ऐसे कोई भी आंकड़े ना तो जारी किए जाते हैं और ना ही जिम्मेदार अधिकारी पूरे आंकड़े पूछने पर बताते हैं. जिले में कल शुक्रवार को साढ़े सात हजार के करीब लोगों की जांच की गई थी, जिनमें से 402 लोग संक्रमित पाए गए थे. मेले में आने वाले 8 लाख श्रद्धालुओं में से कितने की जांच की गई, जिनमें तीन संक्रमित पाए गए, यह आंकड़ा मेला प्रशासन ने नहीं दिया है.

कोरोना को लेकर लापरवाही
जाहिर है आंकड़े छिपाकर सच पर पर्दा डालने की कोशिश हो रही है. साफ कहा जा सकता है कि सरकार ने आस्था के मेले के नाम पर यहां लाखों की भीड़ तो इकट्ठा कर ली, लेकिन इस भीड़ को कोरोना के संक्रमण से बचाने के कोई भी पुख्ता इंतजाम नहीं किए गए और लोगों को भगवान भरोसे छोड़ दिया गया है. ऐसा हम इसलिए कह रहे हैं क्योंकि आज दूसरे दिन सुबह के वक्त जब बड़ी संख्या में श्रद्धालु संगम की तरफ जा रहे थे तो हमने मेले के सबसे बड़े एंट्री प्वाइंट काली सड़क तिराहे पर रियलिटी चेक की. 

आधे लोग बिना  मास्क
यहां ना तो कोई कोविड हेल्पडेस्क बनी हुई है और ना ही किसी के कोविड वैक्सीनेशन सर्टिफिकेट और नेगेटिव आरटी पीसीआर रिपोर्ट की जांच की जा रही है, जबकि मेला प्रशासन ने एंट्री के लिए इन दोनों ही चीजों को जरूरी बताया था. मेला प्रशासन की सजगता और जागरूकता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि अब भी तकरीबन आधे लोग बिना मास्क पहने ही मेला क्षेत्र में इंट्री कर रहे हैं. 

ये भी पढ़ें:

Hardoi News: पिता को खेत पर खाना देने जा रही युवती को छेड़कर भागा युवक, घर पहुंचकर उठाया बड़ा कदम

UP Election 2022: बीजेपी ने जारी की उम्मीदवारों की लिस्ट, सीएम योगी और केशव मौर्य की सीट का हुआ एलान

मोहम्मद मोईन को पत्रकारिता का करीब तीन दशक का अनुभव है. वह प्रिंट - इलेक्ट्रानिक और डिजिटल तीनों ही माध्यमों में सालों तक काम कर चुके हैं. ABP नेटवर्क से वह पिछले करीब 18 सालों, स्टार न्यूज़ के समय से ही जुड़े हुए हैं. राजनीति - धर्म और लीगल टापिक के साथ सम सामयिक विषयों के एक्सपर्ट हैं. पत्रकार होने के साथ ही राजनीतिक विश्लेषक, एक्सपर्ट पैनलिस्ट, आलोचक और टिप्पणीकार भी हैं. इनकी चुनावी भविष्यवाणी ज्यादातर मौकों पर सटीक साबित हुई है. 8 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव कवर कर चुके हैं. 7 कुंभ और महाकुंभ की कवरेज कर अपनी अलग पहचान बनाई है. यह अपनी बेबाक- निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. मोहम्मद मोईन ने चार विषयों पत्रकारिता एवं जनसंचार, राजनीति विज्ञान, हिंदी और मध्यकालीन व आधुनिक इतिहास विषयों में मास्टर डिग्री यानी स्नातकोत्तर किया हुआ है. लॉ ग्रेजुएट भी हैं. देश के कई राज्यों में काम करने का अनुभव रखते हैं. देश की तमाम नामचीन हस्तियों का इंटरव्यू ले चुके हैं और कई चर्चित घटनाओं को कवर चुके हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पीलभीत SIR मामला: पहले हटाया, अब FIR, 2 SDM कंप्यूटर ऑपरेटर समेत 3 घिरे
पीलभीत SIR मामला: पहले हटाया, अब FIR, 2 SDM कंप्यूटर ऑपरेटर समेत 3 घिरे
पीलीभीत में वोटर लिस्ट में गड़बड़ी पर एक्शन, जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई
पीलीभीत में वोटर लिस्ट में गड़बड़ी पर एक्शन, जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई
बाराबंकीः UP MLC चुनाव के लिए पोलिंग पार्टियां रवाना, 72 बूथों पर 23 अक्टूबर को होगा मतदान
बाराबंकीः UP MLC चुनाव के लिए पोलिंग पार्टियां रवाना, 72 बूथों पर 23 अक्टूबर को होगा मतदान
CM धामी का निशाना, 'जनादेश का सम्मान करना नहीं जानती कांग्रेस'
CM धामी का निशाना, 'जनादेश का सम्मान करना नहीं जानती कांग्रेस'

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'कनॉट प्लेस में नेहा बोरा ने नहीं बुलाया था प्रोटेस्ट', हाईकोर्ट में बड़ा दावा
'कनॉट प्लेस में नेहा बोरा ने नहीं बुलाया था प्रोटेस्ट', हाईकोर्ट में बड़ा दावा
दिलजीत दोसांझ को नहीं मिली कॉन्सर्ट की इजाजत, अब दीपके ने कह दी ऐसी बात
दिलजीत दोसांझ को नहीं मिली कॉन्सर्ट की इजाजत, अब दीपके ने कह दी ऐसी बात
'30 साल तक...', SIR पर हंगामे के बीच अमित शाह की भविष्यवाणी, राहुल के विदेश दौरे पर भी तंज
'30 साल तक...', SIR पर हंगामे के बीच अमित शाह की भविष्यवाणी, राहुल के विदेश दौरे पर भी तंज
एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा अर्धशतक, पहले टी20 में संजू सैमसन ने बनाया बड़ा रिकॉर्ड
एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा अर्धशतक, पहले टी20 में संजू सैमसन ने बनाया बड़ा रिकॉर्ड
OTT पर कब और कहां देख सकते हैं तमन्ना भाटिया की 'द वन'? सामने आई गई डिटेल्स
OTT पर कब और कहां देख सकते हैं तमन्ना भाटिया की 'द वन'? सामने आई गई डिटेल्स
तमिलनाडु CM विजय ने अमित शाह को जन्मदिन की दी बधाई, कहा- 'आप इसी तरह...'
तमिलनाडु CM विजय ने अमित शाह को जन्मदिन की दी बधाई, कहा- 'आप इसी तरह...'
उमरा करने सऊदी गए 4000 भारतीय फंसे, ओवैसी ने लगाई सरकार से गुहार, जानें क्या कहा
उमरा करने सऊदी गए 4000 भारतीय फंसे, ओवैसी ने लगाई सरकार से गुहार, जानें क्या कहा
UGC का विश्वविद्यालयों को अल्टीमेटम, फीस वापसी में कटौती की तो कार्रवाई
UGC का विश्वविद्यालयों को अल्टीमेटम, फीस वापसी में कटौती की तो कार्रवाई
Embed widget