एक्सप्लोरर

गुजरात जेल में भी धड़ल्ले से मोबाइल फोन का इस्तेमाल कर रहा है बाहुबली अतीक, ऑडियो वायरल

गुजरात जेल में बंद होने के बाद भी माफिया डॉन अतीक अहमद धड़ल्ले से मोबाइल फोन का इस्तेमाल कर रहा है। अतीक की बातचीत का एक ऑडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

प्रयागराज, मोहम्मद मोईन। माफिया डॉन के तौर पर बदनाम पूर्व बाहुबली सांसद अतीक अहमद की जेल बदले जाने के बावजूद सलाखों के पीछे से उसके कारनामे रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं। यूपी की देवरिया जेल में लखनऊ और प्रयागराज के कारोबारियों को बुलाकर उनकी बुरी तरह पिटाई किये जाने के मामले में सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर गुजरात की अहमदाबाद जेल शिफ्ट किया गया अतीक वहां भी बेखौफ होकर मोबाइल फोन का इस्तेमाल कर रहा है और जेल के अंदर से ही लोगों को धमका भी रहा है। गुजरात जेल से प्रयागराज के एक प्रॉपर्टी डीलर से फोन पर की गई अतीक की बातचीत का एक ऑडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

अहमदाबाद जेल से अतीक ने जैद नाम के उसी प्रॉपर्टी डीलर से फोन पर बातचीत की है, जिसकी देवरिया जेल में उसने पिटाई की थी। हालांकि अतीक के डर की वजह से जैद ने उस वक्त पुलिस में शिकायत नहीं की थी। इस आडियो में अतीक ने कई बार जैद नाम के प्रापर्टी डीलर को देवरिया जेल में पीटे जाने की बात कबूल की है और बाहुबली अतीक के फोन से सहमा जैद पूरी बातचीत के दौरान जी भाई-जी भाई ही कहता सुनाई दे रहा है। तकरीबन छह मिनट के इस वायरल आडियो में अतीक ने धमकाने वाली या कोई आपत्तिजनक बात नहीं की है।

atiq

बातचीत में धमकी भले ही न दी गई हो, लेकिन सवाल यह उठता है कि जिस अपराधी के जेल में किये गए कारनामे के चलते सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर यूपी से बाहर गुजरात की अहमदाबाद जेल में शिफ्ट किया गया हो, वह वहां भी मोबाइल फोन का इस्तेमाल कैसे कर रहा है। जेल से की गई बातचीत का ऑडियो कई सवाल भी खड़े कर रहा है। सवाल न सिर्फ बाहुबली अतीक की जेल से चलाई जा रही सल्तनत का है, बल्कि जेलों की सुरक्षा व्यवस्था का भी है। लखनऊ के जिस कारोबारी मोहित जायसवाल की देवरिया जेल में पिटाई के मामले में सुप्रीम कोर्ट ने बाहुबली अतीक को अहमदाबाद जेल शिफ्ट किये जाने का आदेश दिया था, सबसे बड़ी अदालत ने उस मामले की जांच भी सीबीआई को सौंपी थी।

गुजरात जेल में भी धड़ल्ले से मोबाइल फोन का इस्तेमाल कर रहा है बाहुबली अतीक, ऑडियो वायरल

बहरहाल प्रयागराज पुलिस ने अब इस मामले में स्वतः संज्ञान लेते हुए जांच कराए जाने की बात कही है। प्रयागराज के एसएसपी सत्यार्थ अनिरुद्ध पंकज ने कहा है कि अभी यह साफ नहीं है कि वायरल आडियो में आवाज किसकी है, बातचीत कब की है और कहां से कॉल की गई है। इस मामले में जांच के बाद ही आगे कोई कदम उठाया जाएगा।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी: मिशन 2027 की तैयारी में जुटी BJP, इन्हें दी गई खास जिम्मेदारी
यूपी: मिशन 2027 की तैयारी में जुटी BJP, इन्हें दी गई खास जिम्मेदारी
'कोई महिला नहीं चाहती...', पति के आरोपों पर मंत्री रेखा आर्या ने दिया जवाब
'कोई महिला नहीं चाहती...', पति के आरोपों पर मंत्री रेखा आर्या ने दिया जवाब
पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर कार डिवाइडर से टकराकर पलटी, बाप-बेटे की मौत
पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर कार डिवाइडर से टकराकर पलटी, बाप-बेटे की मौत
यूपी में चुनावी सर्वे पर भड़कीं मायावती, कहा- '2007 की तरह फिर...'
यूपी में चुनावी सर्वे पर भड़कीं मायावती, कहा- '2007 की तरह फिर...'

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लालकृष्ण आडवाणी की अब कैसी है तबियत? हॉस्पिटल से आया हेल्थ अपडेट
लालकृष्ण आडवाणी की अब कैसी है तबियत? हॉस्पिटल से आया हेल्थ अपडेट
बिहार MLC चुनाव में प्रशांत किशोर बांट रहे 500 के नोट? फोटो वायरल
बिहार MLC चुनाव में प्रशांत किशोर बांट रहे 500 के नोट? फोटो वायरल
सोने के टाइम करीना कपूर को है अजीब आदत, सैफ ने बेडरूम सीक्रेट किया रिवील, बोले- ‘हमारे कमरे में रात को...’
सोने के टाइम करीना कपूर को है अजीब आदत, सैफ ने बेडरूम सीक्रेट किया रिवील
रूस से तेल-गैस खरीदने पर भारत पर नहीं लगेगा टैरिफ, ट्रंप का बड़ा ऐलान
रूस से तेल-गैस खरीदने पर भारत पर नहीं लगेगा टैरिफ, ट्रंप का बड़ा ऐलान
48 साल का क्रिकेटर बनेगा टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर, अजीत अगरकर की लेगा जगह!
48 साल का क्रिकेटर बनेगा टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर, अजीत अगरकर की लेगा जगह!
कर्ज के लिए मोहताज पाक बनेगा IMF-वर्ल्ड बैंक का अध्यक्ष, 1953 के बाद पहली बार मौका
कर्ज के लिए मोहताज पाक बनेगा IMF-वर्ल्ड बैंक का अध्यक्ष, 1953 के बाद पहली बार मौका
मुसलमान अगर हिंदू बन जाए, क्या तब भी मिलेगा आरक्षण का लाभ?
मुसलमान अगर हिंदू बन जाए, क्या तब भी मिलेगा आरक्षण का लाभ?
डांडिया खत्म होते ही शुरू हुआ ड्रेस का रिटर्न खेल, वीडियो वायरल
डांडिया खत्म होते ही शुरू हुआ ड्रेस का रिटर्न खेल, वीडियो वायरल
Embed widget