एक्सप्लोरर

मां काली के दर्शन न होने पर पुजारी ने काटी खुद की गर्दन, हुई मौत, 24 घंटे से लगातार कर थे पूजा

UP: मां काली के प्रति अपार आस्था रखने वाले पुजारी ने दर्शन न मिलने से आहत होकर खुद के गर्दन को ही काट डाला. यह घटना वाराणसी के गायघाट कोतवाली क्षेत्र से सामने आई है.

Varanasi News: वाराणसी के गायघाट कोतवाली थाना अंतर्गत एक हैरान करने वाली घटना हुई है जिसने पूरे जनपद को स्तब्ध करके रख दिया. मां काली के प्रति अपार आस्था रखने वाले पुजारी ने दर्शन न मिलने से आहत होकर खुद के गर्दन को ही काट डाला. इसके बाद पुजारी को लहूलुहान देखकर परिजन आनन फानन में उन्हें लेकर BHU के ट्रामा सेंटर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. अब जनपद के लोगों में इस बात को लेकर चर्चा है कि जो नियमित तौर पर खुद मां भगवती के प्रति इतनी आस्था रखता था, वह इतना बड़ा कदम कैसे उठा सकता है.

एसीपी कोतवाली डॉ. इशांत सोनी की तरफ से एबीपी लाइव को मिली जानकारी के अनुसार, कोतवाली थाना अंतर्गत गायघाट क्षेत्र से एक दर्दनाक घटना सामने आई है जिसमें 40 वर्षीय अमित शर्मा जो पुजारी का कार्य करते थे, नियमित तौर पर विधि विधान से वह पूजन कार्य करते हैं. उन्होंने खुद के जीवन को ही समाप्त कर लिया. परिवार ने पूछताछ में बताया कि - बीते 24 घंटे से वह एक कमरे में बंद होकर पूजा पाठ कर रहे थे. 

इनका मानना था कि अब इन्हें देवी - भगवान के दर्शन होंगे लेकिन दर्शन न होने की वजह से आहत होकर इन्होंने अपना गला काट लिया. जैसे ही उन्हें लहूलुहान हालत में परिजनों ने देखा, आनन फानन में पुजारी को BHU के ट्रामा सेंटर ले जाया गया जहां चिकित्सको ने मृत घोषित कर दिया. इसके बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और आगे की विधिक कार्रवाई की जा रहीं है.

इस घटना से स्तब्ध है पूरा जनपद
वाराणसी धर्म की नगरी है, जहां लोगों द्वारा अपनी अपनी आस्था के अनुसार देवी देवताओं का पूजन कार्य किया जाता है. अच्छे मार्ग पर चलने के लिए, सभी कष्ट बाधाओ से मुक्ति के लिए लोग भगवान की शरण में जाते हैं. लेकिन गायघाट के इस घटना के बाद लोगों के बीच इस बात की चर्चा है कि विज्ञान, आधुनिकता और  सामाजिक जागरूकता के दौर में लोग ऐसे कदम उठा रहे हैं यह बहुत चिंताजनक है. प्राप्त जानकारी के अनुसार पुजारी अमित शर्मा द्वारा न सिर्फ विधि विधान से देवी देवताओं का पूजन किया जाता था. बल्कि जनपद के प्रमुख धार्मिक पर्यटन स्थलों पर भी लोगों को भ्रमण कराया जाता था.

ये भी पढ़ें: अतुल सुभाष के सुसाइड के बाद बिलखते हुए पिता बोले- 'बेटा कहता था, कोर्ट में हमें न्याय नहीं मिलेगा'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

प्रधानमंत्री मोदी से CM योगी ने की मुलाकात, किन मुद्दों पर हुई चर्चा?
प्रधानमंत्री मोदी से CM योगी ने की मुलाकात, किन मुद्दों पर हुई चर्चा?
राहुल गांधी के प्रयागराज दौरे पर मंत्री मनोज पांडे का तंज, बोले- 'वे यूपी के पर्यटन पर...'
राहुल गांधी के प्रयागराज दौरे पर मंत्री मनोज पांडे का तंज, बोले- 'वे यूपी के पर्यटन पर...'
मथुरा: कृष्ण जन्मभूमि के लिए कार सेवा का ऐलान, भरतपुर से पहुंचे गुलाबी पत्थर
मथुरा: कृष्ण जन्मभूमि के लिए कार सेवा का ऐलान, भरतपुर से पहुंचे गुलाबी पत्थर
उत्तराखंड में 9 लाख लोगों को पहुंचा लाभ, सरकार ने खाते में भेजे 146 करोड़
उत्तराखंड में 9 लाख लोगों को पहुंचा लाभ, सरकार ने खाते में भेजे 146 करोड़

वीडियोज

Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा
Bigg Boss 20 का बड़ा Twist! Salman Khan के ‘Karan Arjun’ Hint से खुला Two Lives का राज
Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान जंग से बाहर नहीं निकला अमेरिका तो..., सीक्रेट मीटिंग में ट्रंप के जनरल ने चेताया
ईरान जंग से बाहर नहीं निकला अमेरिका तो..., सीक्रेट मीटिंग में ट्रंप के जनरल ने चेताया
प्रधानमंत्री मोदी से CM योगी ने की मुलाकात, किन मुद्दों पर हुई चर्चा?
प्रधानमंत्री मोदी से CM योगी ने की मुलाकात, किन मुद्दों पर हुई चर्चा?
कौन हैं Shaik Rasheed, जिन्हें श्रीलंका टेस्ट सीरीज में साई सुदर्शन की जगह मिल सकता है मौका?
कौन हैं Shaik Rasheed, जिन्हें श्रीलंका टेस्ट सीरीज में साई सुदर्शन की जगह मिल सकता है मौका?
DC OTT Release: लोकेश कनगराज- वामिका गब्बी की DC ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज, जानें-डिटेल्स
लोकेश कनगराज- वामिका गब्बी की DC ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज, जानें-डिटेल्स
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
Video: सांप ने खंभे पर चढ़ किया मेंढ़क का शिकार, दिल दहला देने वाला वीडियो वायरल
सांप ने खंभे पर चढ़ किया मेंढ़क का शिकार, दिल दहला देने वाला वीडियो वायरल
भारत का एक और दुश्मन ढेर, लश्कर कमांडर कारी सईद की इस्लामाबाद में मौत
भारत का एक और दुश्मन ढेर, लश्कर कमांडर कारी सईद की इस्लामाबाद में मौत
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
Embed widget