एक्सप्लोरर

अतुल सुभाष के सुसाइड के बाद बिलखते हुए पिता बोले- 'बेटा कहता था, कोर्ट में हमें न्याय नहीं मिलेगा'

Atul Subhash Suicide: बेंगलुरू में पत्नी की प्रताड़ना से तंग आकर इंजीनियर अतुल सुभाष ने मौत को गले लगा लिया, जिसके बाद उनके माता-पिता का रो-रोकर बुरा है. मां बेटे के लिए इंसाफ मांग रही है.

Atul Subhash Suicide Case: यूपी के उन्नाव जनपद में रहने वाले अतुल सुभाष ने पत्नी की प्रताड़ना से तंग आकर मौत को गले लगा लिया.  जिसके बाद उनके परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है. माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल है. बेटे के दर्द का बयां करते हुए वो बिलख-बिलखकर रोने लगते हैं. अतुल के पिता ने कहा कि उनके बेटे को इतना प्रताड़ित किया गया कि वो अंदर से बुरी तरह टूट गया. कानून व्यवस्था से भी वो पूरी तरह निराश हो गया था. उसे इंसाफ की उम्मीद नहीं थी, इसलिए उसने मौत को ही गले लगा लिया. 

अतुल बेंगलुरू में AI इंजीनियर था. सोमवार सुबह करीब 2.50 बजे उसने फांसी का फंदा लगाकर जान दे दी. उसका शव बेंगलुरू में पंखे से लटकता हुआ मिला. अतुल ने मौत को गले लगाने से पहले एक लंबा सुसाइड नोट और एक वीडियो छोड़ा है जिसमें उसने पत्नी और उसके परिवार के टॉर्चर के बारे में बताया है. उसने एक जज पर भी गंभीर आरोप लगाए हैं. अतुल की मौत के बाद माता-पिता का भी बुरा हाल है. 

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Asian News International (@ani_trending)

पिता ने बताया बेटे का दर्द
अतुल के पिता पवन मोदी ने कहा उनका बेटे कानून व्यवस्था से पूरी तरह टूट चुका था. उन्होंने कहा कि "हमारा बेटा कहता था कि पापा मुझे पता है कोर्ट में हमें न्याय नहीं मिलेगा. कानून व्यवस्था के अंदर कोई काम नहीं होता. ये नियम और कानून से चलने वाला इंसान था लेकिन ये मानता था कि क़ानून व्यवस्था एकदम खत्म है. मार्च के महीने उसने बताया था कि पापा जो वहां के जज हैं वो भारत के क़ानून के हिसाब से नहीं चलते हैं." 

उन्होंने कहा कि वो 40 बार गया होगा बेंगलुरू से जौनपुर तक..उस पर इतनी धाराएं थी कि एक केस खत्म होता था तो वो दूसरी धारा लगा देती थी. इस बात को लेकर वो भीतर से परेशान था लेकिन हमें महसूस नहीं होने दिया. रात को उसने मैसेज किया, मेरे छोटे बेटे को उसने मेल किया है. रात को तीन बजे मेरे पास फ़ोन आया. उसके बाद हम कैसे-कैसे करके पटना आए और वहां से बेंगलुरू पहुंचे है..उसने अपनी पत्नी पर जो भी इल्जाम लगाए हैं वो एकदम सौ फीसद सही हैं. मेरे बेटे को बहुत परेशान किया जा रहा था. बहू के आचार विचार हम बहुत परेशान रहते थे. 


अतुल सुभाष के सुसाइड के बाद बिलखते हुए पिता बोले- 'बेटा कहता था, कोर्ट में हमें न्याय नहीं मिलेगा

मां की चीखें सुन रो उठेगा दिल
अतुल की मां अंजू मोदी रो-रोकर अपने बेटे के लिए इंसाफ़ मांग रही है. उनकी चीखें किसी भी आत्मा को झकझोर देंगी. मां ने कहा कि, 'मेरे बच्चे को टॉर्चर किया, हमें भी टॉर्चर किया. मेरे बेटे ने सब कुछ बर्दाश्त किया, हमें भी सहने नहीं दिया. अपना कष्ट अकेले झेलता रहा. अंदर ही अंदर टूट गया. एकदम बर्दाश्त से बाहर कर दिया, मेरा बच्चा अंदर से बुरी तरह टूट गया था. उन्होंने कहा कि मुझे कुछ नहीं चाहिए मेरा बच्चा चाहिए...वो हमारे बुढ़ापे का सहारा था. हम दोनों का सहारा था. 

कुलदीप सिंह सेंगर को मिली 20 दिसंबर तक की अंतरिम जमानत, हाईकोर्ट ने रखी ये शर्तें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तिरंगा यात्रा में CM योगी बोले- वंदे मातरम् का अपमान मंजूर नहीं
तिरंगा यात्रा में CM योगी बोले- वंदे मातरम् का अपमान मंजूर नहीं
गोरखपुर में ब्रह्मभोज के दौरान ठेकेदार की हत्या, हिरासत में 10 लोग
गोरखपुर में ब्रह्मभोज के दौरान ठेकेदार की हत्या, हिरासत में 10 लोग
राम मंदिर में दर्शन के लिए क्यों नहीं गए बृजभूषण शरण सिंह? बताई वजह
राम मंदिर में दर्शन के लिए क्यों नहीं गए बृजभूषण शरण सिंह? बताई वजह
BJP में घमासान! गाजीपुर में एमएलसी और नगर पालिका अध्यक्ष आमने-सामने
BJP में घमासान! गाजीपुर में एमएलसी और नगर पालिका अध्यक्ष आमने-सामने

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पुडुचेरी पुलिस को अमित शाह ने सौंपा 'प्रेसिडेंट्स पुलिस कलर’, क्या है इसकी खासियत?
पुडुचेरी पुलिस को अमित शाह ने सौंपा 'प्रेसिडेंट्स पुलिस कलर’, क्या है इसकी खासियत?
मायावती का मोहन भागवत को जवाब, कहा- आरक्षण में छेड़छाड़...
मायावती का मोहन भागवत को जवाब, कहा- आरक्षण में छेड़छाड़...
रुतुराज गायकवाड़ से छिना नंबर-1 का ताज, अब इंग्लैंड के बल्लेबाज के पास बादशाहत
रुतुराज गायकवाड़ से छिना नंबर-1 का ताज, अब इंग्लैंड के बल्लेबाज के पास बादशाहत
‘टॉक्सिक’ में इंटीमेट सीन्स पर ट्रोल हुईं कियारा आडवाणी, यश ने हेटर्स को दिया जवाब
‘टॉक्सिक’ में इंटीमेट सीन्स पर ट्रोल हुईं कियारा आडवाणी, यश ने हेटर्स को दिया जवाब
जब PM को संसद में पड़े अंडे... आरोपी नेता ने कहा- शर्म आनी चाहिए आपको
जब PM को संसद में पड़े अंडे... आरोपी नेता ने कहा- शर्म आनी चाहिए आपको
महिला आरक्षण पर छिड़ा घमासान: चिदंबरम आरोप- 'BJP अटकाना चाहती है'
महिला आरक्षण पर छिड़ा घमासान: चिदंबरम आरोप- 'BJP अटकाना चाहती है'
कैसे बनाते हैं कच्चे पपीते की चटनी, सेहत के साथ स्वाद का जायका
कैसे बनाते हैं कच्चे पपीते की चटनी, सेहत के साथ स्वाद का जायका
शादी के 13 साल बाद मिली वर्दी, 2 बच्चों की मां बनीं पुलिस ऑफिसर
शादी के 13 साल बाद मिली वर्दी, 2 बच्चों की मां बनीं पुलिस ऑफिसर
Embed widget