एक्सप्लोरर

Watch: चंद्र ग्रहण के बाद बड़ी संख्या में प्रयागराज पहुंचे श्रद्धालु, संगम घाट पर किया स्नान, देखें वीडियो

Prayagraj News: चंद्रग्रहण के बाद सुबह से ही प्रयागराज में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे और पवित्र नदी में डुबकी लगाकर पूजा अर्चना की. ग्रहण के बाद स्नान करने से ग्रहण का प्रभाव कम होता है.

Chandra Grahan 2023 Snan: पांच मई शुक्रवार को साल का पहला चंद्रग्रहण के आज संगम नगरी प्रयागराज में बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी. चंद्रग्रहण के बाद सुबह से ही लोग गंगा घाटों पर पहुंचने लगे और डुबकी लगाकर स्नान किया. प्रयागराज के संगम घाट पर भी ऐसा ही नजारा दिखाई दिया. ग्रहण के बाद श्रद्धालुओं ने संगम घाट पर डुबकी लगाई और उगते हुए सूर्य देवता की पूजा अर्चना कर प्रार्थना की. 

शुक्रवार को बुद्ध पूर्णिमा के दिन साल का पहला चंद्र ग्रहण समाप्त हो गया. पांच महाद्वीपों पर करोड़ों लोगों ने इस दुर्लभ चंद्रग्रहण का नजारा देखा. हालांकि भारत में ये चंद्र ग्रहण नहीं देखा गया लेकिन यहां चंद्रमा हल्का धुंधला सा जरूर दिखाई दिया. यह चंद्र ग्रहण एशिया, न्यूजीलैंड, ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण पूर्वी यूरोप के कुछ हिस्सों में देखा गया.

चंद्र ग्रहण के बाद लोगों ने किया स्नान

ये चंद्र ग्रहण 5 मई की रात 8 बजकर 46 मिनट पर शुरू हुआ और मध्यरात्रि 1 बजकर 2 मिनट पर समाप्त हुआ. इस तरह ये चंद्र ग्रहण करीब 4 घंटे 15 मिनट तक रहा. साल का दूसरा चंद्र ग्रहण 28 अक्टूबर को लगने वाला है. वैज्ञानिकों के मुताबिक चंद्र ग्रहण एक खगोलीय घटना है, जिसे देखना चाहिए लेकिन वैज्ञानिक महत्व के साथ-साथ चंद्र ग्रहण की अध्यात्मिक, पौराणिक और धार्मिक मान्यताएं भी हैं. 

धार्मिक मान्यताओं में चंद्र ग्रहण की घटना को शुभ नहीं माना जाता है. इसके मुताबिक चंद्र ग्रहण का नकारात्मक प्रभाव लोगों के मन-मस्तिष्क पर पड़ता है. इस दौरान लोगों को विशेष सावधानी बरतने को कहा जाता है. इस समय कुछ भी खाने-पीने से बचना चाहिए.

स्नान करने से खत्म होता है ग्रहण का प्रभाव

चंद्र ग्रहण के बाद स्नान करना चाहिए. ऐसा माना जाता है चंद्र ग्रहण के बाद स्नान करने से नकारात्मक ऊर्जा खत्म हो जाती है. चंद्र ग्रहण का नेगेटिव प्रभाव भी दूर होता है. ग्रहण के बाद पानी में थोड़ा सा गंगाजल डालकर स्नान करना चाहिए और नहाने के बाद साफ कपड़े पहनने चाहिए. इसी वजह से हिन्दू धर्म में ग्रहण के बाद पवित्र नदियों में स्नान की भी परंपरा है. 

ये भी पढ़ें- UP News: पाकिस्तान के नंबरों से दी गई थी नंद गोपाल नंदी को मारने की धमकी, मंत्री ने खुद बताई पूरी बात
 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP News: मुख्यमंत्री योगी 200 लोगों की सुनी फरयादें, अधिकारियों से बोले- बर्दाश्त नहीं की जाएगी लापरवाही
मुख्यमंत्री योगी 200 लोगों की सुनी फरयादें, अधिकारियों से बोले- बर्दाश्त नहीं की जाएगी लापरवाही
यूपी में बुलडोजर एक्शन सही या गलत? इलाहाबाद हाईकोर्ट के न्यायाधीशों में मतभेद, अब CJ करेंगे फैसला?
यूपी में बुलडोजर एक्शन सही या गलत? इलाहाबाद हाईकोर्ट के न्यायाधीशों में मतभेद, अब CJ करेंगे फैसला?
मुरादाबाद: जौहर यूनिवर्सिटी के लिए 'संकट मोचन' बनेगी सपा? डेलिगेशन ने कमिश्नर के सामने रखी ये मांग
मुरादाबाद: जौहर यूनिवर्सिटी के लिए 'संकट मोचन' बनेगी सपा? डेलिगेशन ने कमिश्नर के सामने रखी ये मांग
सादगी की मिसाल थे आलमबदी आजमी, 5 बार रहे विधायक, स्थानीय सियासत के लिए बड़ा नुकसान
सादगी की मिसाल थे आलमबदी आजमी, 5 बार रहे विधायक, स्थानीय सियासत के लिए बड़ा नुकसान

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
प्रधानमंत्री के फास्ट ट्रैक कोर्ट वाले बयान पर RJD का रिएक्शन, 'यदि आपकी सरकार…'
प्रधानमंत्री के फास्ट ट्रैक कोर्ट वाले बयान पर RJD का रिएक्शन, 'यदि आपकी सरकार…'
'अगर मैं आज जंतर-मंतर पर दिखाई न दूं तो...', अभिजीत दीपके ने प्रदर्शनकारियों से ये क्यों कहा?
'अगर मैं आज जंतर-मंतर पर दिखाई न दूं तो...', अभिजीत दीपके ने प्रदर्शनकारियों से ये क्यों कहा?
Jana Nayagan Review: तमिलनाडु के मुख्यमंत्री थलपति विजय और भारत की डेमोक्रेसी को सेलिब्रेट करती फिल्म
जना नायकन रिव्यू: तमिलनाडु के मुख्यमंत्री थलपति विजय और भारत की डेमोक्रेसी को सेलिब्रेट करती फिल्म
भारत में छात्रों के प्रदर्शन पर दानिश कनेरिया की टिप्पणी से छिड़ा विवाद, सोशल मीडिया पर मिली तीखी प्रतिक्रिया
भारत में छात्रों के प्रदर्शन पर दानिश कनेरिया की टिप्पणी से छिड़ा विवाद, सोशल मीडिया पर मिली तीखी प्रतिक्रिया
'ये तो वैसी ही बात है कि बच्चों का...', फास्ट ट्रैक कोर्ट वाले पीएम मोदी के ऐलान पर प्रियंका गांधी का वार
'ये तो वैसी ही बात है कि बच्चों का...', फास्ट ट्रैक कोर्ट वाले पीएम मोदी के ऐलान पर प्रियंका गांधी का वार
Explained: PM मोदी के आश्वासन से नहीं मानेंगे 'कॉकरोच'! क्यों सिर्फ फास्ट ट्रैक कोर्ट नहीं रोक पाएगी CJP आंदोलन?
PM मोदी के आश्वासन से नहीं मानेंगे 'कॉकरोच'! क्यों सिर्फ फास्ट ट्रैक कोर्ट से नहीं थमेगा आंदोलन
CJP Protest Viral Video : क्या CJP प्रदर्शन में जान गंवाने वालों की छिपाई गईं लाशें? सामने आया वायरल वीडियो का सच
क्या CJP प्रदर्शन में जान गंवाने वालों की छिपाई गईं लाशें? सामने आया वायरल वीडियो का सच
Embed widget