एक्सप्लोरर

Mukhtar Ansari परिवार की कम नहीं हो रहीं मुश्किलें, विधायक बेटे को लखनऊ की अदालत से लगा बड़ा झटका

Abbas Ansari को लखनऊ की अदालत से बड़ा झटका लगा है. एक ओर पुलिस गिरफ्तारी के लिए मऊ सदर के विधायक को खोज रही है तो वहीं उन्होंने जमानत के लिए अर्जी दाखिल की थी.

Abbas Ansari News: मुख्तार अंसारी (Mukhtar Ansari) के बेटे और उत्तर प्रदेश के मऊ (Mau) सदर से विधायक अब्बास अंसारी (Abbas Ansari) को लखनऊ (Lucknow) की एमपी-एमएलए कोर्ट (MP-MLA Court) से बड़ा झटका लगा है. अदालत ने उनकी अग्रिम जमानत की याचिका नामंजूर कर दी है. बता दें अक्टूबर 2019 में लखनऊ के महानगर थाने में दर्ज मामले में उनके खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी किया गया है. 

महानगर कोतवाली में अवैध तरीके से शस्त्र लाइसेंस ट्रांसफर करने के केस में अब्बास अंसारी फरार चल रहे हैं . एमपी-एमएलए कोर्ट ने महानगर पुलिस को 10 अगस्त तक अब्बास को पकड़कर पेश करने का आदेश दिया है. मऊ के विधायक ने एमपी-एमएलए कोर्ट में जमानत के लिए अर्जी दाखिल की थी. अब्बास की जमानत अर्जी पर एमपी-एमएलए कोर्ट के विशेष जिला शासकीय अधिवक्ता रमेश कुमार शुक्ला ने जोरदार विरोध किया. जमानत अर्जी खारिज होने के बाद अब मुख्तार के बेटे को कोर्ट के सामने सरेंडर करना होगा.

अब्बास को पकड़कर कोर्ट में पेश करने का आदेश
लखनऊ की महानगर पुलिस को 27 जुलाई तक अब्बास को पकड़कर कोर्ट में पेश करने का आदेश था. अब एमपी एमएलए कोर्ट ने महानगर पुलिस को 10 अगस्त तक का समय दिया है. कोर्ट के आदेश के बाद अब पुलिस को 10 अगस्त तक अब्बास को पकड़कर एमपी एमएलए कोर्ट में पेश करना होगा.

अब्बास अंसारी की तलाश में पुलिस की आठ और टीमें लगाई गई हैं. लखनऊ कमिश्नरेट के साथ ही मऊ, गाजीपुर, आजमगढ़ और वाराणसी समेत कई जनपदों की पुलिस उनको पकड़ने के लिए कई जगहों पर छापेमारी कर रही है. एसटीएफ की दो टीमें भी अब्बास अंसारी की तलाश कर रही है. यूपी के कई शहरों में पुलिस टीमों की ताबड़तोड़ छापेमारी चल रही है.

अब्बास का पता लगाने के लिए रिश्तेदारों और करीबियों से पुलिस पूछताछ कर रही है. अब्बास अंसारी के सभी मोबाइल नंबर लगातार स्विच ऑफ बताए जा रहे हैं. पुलिस ने अब्बास के साथ ही उसके करीबियों के मोबाइल नंबर भी सर्विलांस पर लगा दिए हैं. इसके अलावा अब्बास के खिलाफ चुनाव के दौरान अधिकारियों को धमकी देने का भी मामला है. माना जा रहा है कि इस मामले में भी उनकी मुश्किलें बढ़नी तय है.

Brijesh Singh Released: वाराणसी सेंट्रल जेल से माफिया बृजेश सिंह रिहा, कल मिली थी जमानत

Banda News: बांदा जेल में सीनियर सुपरिटेंडेंट पोस्ट पर नहीं आना चाहते अधिकारी, क्या माफिया मुख्तार अंसारी की निगरानी से डरते हैं?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बीड़ी, गुटखा, तंबाकू, सिगरेट सब बैन, इस राज्य ने लिया चौंकाने वाला फैसला
बीड़ी, गुटखा, तंबाकू, सिगरेट सब बैन, इस राज्य ने लिया चौंकाने वाला फैसला
'मुसलमान साथ छोड़ दें तो दो टके की पार्टी रह जाएगी', सपा पर जमकर बरसे डिप्टी CM ब्रजेश पाठक
'मुसलमान साथ छोड़ दें तो दो टके की पार्टी रह जाएगी', सपा पर जमकर बरसे डिप्टी CM ब्रजेश पाठक
'कभी जिंदगी में मैंने..' नागिन के इस दुश्मन ने लगाया था सलमान खान पर करियर बर्बाद करने का आरोप, अब कही ये बात
नागिन के इस दुश्मन ने लगाया था सलमान खान पर करियर बर्बाद करने का आरोप, अब कही ये बात
क्या क्रिकेट में बैन है नंबर 69? क्या विवाद है, जानिए
क्या क्रिकेट में बैन है नंबर 69? क्या विवाद है, जानिए

वीडियोज

Trump के बयान से Market में तूफानी तेजी | Sensex +850, Nifty उछला | Gold-Silver Crash | Paisa Live
Top News: अभी की बड़ी खबरें | Greenland | Prayagraj | RSS | Delhi Weather Update | T20
Delhi News : दिल्ली के मंगोलपुरी में बदमाशों ने चाकू से गोदकर कर दी हत्या, लोग देखते रहे
Magh Mela 2026 : Swami Avimukteshwaranand से हो रही बदले की राजनीति ?। Pramod Krishnam
Andhra Pradesh में भीषण सड़क हादसा, बस और कंटेनर की जोरदार टक्कर | Fire News

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बीड़ी, गुटखा, तंबाकू, सिगरेट सब बैन, इस राज्य ने लिया चौंकाने वाला फैसला
बीड़ी, गुटखा, तंबाकू, सिगरेट सब बैन, इस राज्य ने लिया चौंकाने वाला फैसला
'मुसलमान साथ छोड़ दें तो दो टके की पार्टी रह जाएगी', सपा पर जमकर बरसे डिप्टी CM ब्रजेश पाठक
'मुसलमान साथ छोड़ दें तो दो टके की पार्टी रह जाएगी', सपा पर जमकर बरसे डिप्टी CM ब्रजेश पाठक
'कभी जिंदगी में मैंने..' नागिन के इस दुश्मन ने लगाया था सलमान खान पर करियर बर्बाद करने का आरोप, अब कही ये बात
नागिन के इस दुश्मन ने लगाया था सलमान खान पर करियर बर्बाद करने का आरोप, अब कही ये बात
क्या क्रिकेट में बैन है नंबर 69? क्या विवाद है, जानिए
क्या क्रिकेट में बैन है नंबर 69? क्या विवाद है, जानिए
Gaza Board of Peace: 8 मुस्लिम देश ट्रंप के फैसले के साथ, गाजा के बोर्ड ऑफ पीस में होंगे शामिल, ये रही पूरी लिस्ट
8 मुस्लिम देश ट्रंप के फैसले के साथ, गाजा के बोर्ड ऑफ पीस में होंगे शामिल, ये रही पूरी लिस्ट
Hidden Signs Of Kidney Damage: सिर्फ पुरुषों में दिखते हैं किडनी डैमेज के ये लक्षण, 99% लोग कर देते हैं इग्नोर
सिर्फ पुरुषों में दिखते हैं किडनी डैमेज के ये लक्षण, 99% लोग कर देते हैं इग्नोर
सिर्फ आधार कार्ड देखकर ही सरकार दे देती है 90000 का लोन, जानें कौन उठा सकता है फायदा?
सिर्फ आधार कार्ड देखकर ही सरकार दे देती है 90000 का लोन, जानें कौन उठा सकता है फायदा?
पुराने समय में लंबे बाल क्यों रखते थे लड़के, क्या है इसके पीछे का साइंस?
पुराने समय में लंबे बाल क्यों रखते थे लड़के, क्या है इसके पीछे का साइंस?
Embed widget