एक्सप्लोरर

UP News: यूपी के स्कूल में नमाज अदा करते हुए बच्चों का वीडियो वायरल, योगी सरकार ने लिया ये एक्शन

Lucknow News: लखनऊ के एक सरकार स्कूल में कुछ बच्चों ने नमाज अदा की. इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ और फिर स्कूल की प्रिंसिपल को नियमों के तहत कार्रवाई का सामना करना पड़ा.

 UP News: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) की राजधानी लखनऊ (Lucknow) में सरकारी प्राथमिक विद्यालय की प्रिंसिपल को छात्रों के एक समूह को स्कूल परिसर में नमाज (Namaz) अदा करने की अनुमति देने के लिए निलंबित (Suspend) कर दिया गया है. प्रिंसिपल को शनिवार को निलंबित कर दिया गया और यह घटना शुक्रवार को हुई थी. जिला स्तर के एक शिक्षा अधिकारी ने कहा, "स्कूल परिसर में नमाज अदा करना विभागीय दिशानिर्देशों के खिलाफ है." वहीं, प्रिंसिपल का सहयोग करने को लेकर दो महिला टीचर को चेतावनी भी दी गई है. 

स्कूल परिसर में शुक्रवार को कथित तौर पर छात्रों के एक समूह ने नमाज अदा की थी. इसका वीडियो बनाया गया था जो कि सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था. वीडियो वायरल होने के बाद यह कार्रवाई की गई है. उधर, लखनऊ बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) अरुण कुमार ने कहा, ''शुक्रवार को लखनऊ के बेसिक शिक्षा नगर क्षेत्र-4 के प्राथमिक विद्यालय में कुछ बच्चों ने नमाज पढ़ी, जो विभागीय दिशानिर्देशों के विपरीत है. स्कूल के अन्य शिक्षकों ने भी इसकी पुष्टि की है.'' स्थानीय लोगों को जब इस घटना का पता चला तो बड़ी वे स्कूल पहुंचे गए. इसको लेकर सवाल उठाया और उनकी स्कूल प्रिंसिपल के साथ काफी नोंकझोंक भी हुई.

नियमों के तहत किया गया निलंबन
नगर क्षेत्र जोन-4 लखनऊ के खंड शिक्षा अधिकारी दिनेश कटियार ने शिकायत मिलने पर मामले की जांच की. जांच के दौरान यह बात सामने आई कि कुछ बच्चों ने स्कूल परिसर में नमाज पढ़ी थी. जांच अधिकारी की रिपोर्ट के अनुसार, उस स्कूल की प्रिंसिपल मीरा यादव को नियमों के तहत सस्पेंड किया गया है. 

स्कूल की दो टीचर को दी गई कड़ी चेतावनी
बताया जा रहा है कि उन्हें उत्तर प्रदेश सरकारी सेवक (अनुशासन एवं अपील) नियमावली 1999 के तहत तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है.  बीएसए ने कहा, "इसके अलावा, विद्यालय की अन्य शिक्षिकाओं तहजीब फातिमा और ममता मिश्रा को भी कृत्य में सहयोगी मानते हुए अलग से सख्त चेतावनी जारी की गई है."

ये भी पढ़ें- Congress Vs SP: 'छुटभैय्या नेता, चिरकुट, हैसियत नहीं...', कब और किस बात को लेकर शुरू हुई सपा-कांग्रेस की रार?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Lucknow News: ईरान की मदद के लिए आया शिया समुदाय, दरगाह हजरत अब्बास पर महिलाओं- बच्चों ने जुटाए रुपये
लखनऊ: ईरान की मदद के लिए आगे आया शिया समुदाय, दरगाह हजरत अब्बास पर महिलाओं- बच्चों ने जुटाए रुपये
Fatehpur News: क्लर्क ने की खुदकुशी की कोशिश, DIOS और बीजेपी नेता पर लगे गंभीर आरोप
फतेहपुर: क्लर्क ने की खुदकुशी की कोशिश, DIOS और बीजेपी नेता पर लगे गंभीर आरोप
Varanasi News: अविमुक्तेश्वरानंद उतारेंगे चतुरंगिणी सेना, गो रक्षा का करेंगे कार्य, 2.18 लाख भर्ती का लक्ष्य
अविमुक्तेश्वरानंद उतारेंगे चतुरंगिणी सेना, गो रक्षा का करेंगे कार्य, 2.18 लाख भर्ती का लक्ष्य
महोबा में महिला की मौत के मामले में नया मोड़, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हत्या की पुष्टि, दामाद पर आरोप
महोबा में महिला की मौत के मामले में नया मोड़, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हत्या की पुष्टि, दामाद पर आरोप

वीडियोज

ट्रंप का 'जाल'...ईरान का खतरनाक वार !
इजरायल में बरसती ईरानी 'आग'..ईरान का 'गेम' प्लान?
PM Modi का 'मिशन पीस'..क्या टल जाएगा विश्व युद्ध?
Mojtaba Khamenei के खिलाफ सड़कों पर क्यों उतरी ईरान की जनता?
बाल संवार रहा था व्यक्ति...अचानक गिरी लिफ्ट!

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मिडिल ईस्ट युद्ध: AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'अगर ईरान ने पूरा होर्मुज स्ट्रेट बंद कर दिया तो...'
मिडिल ईस्ट युद्ध: AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'अगर ईरान ने पूरा होर्मुज स्ट्रेट बंद कर दिया तो...'
Israel-US Iran War Live: पेट्रोल-डीजल को लेकर हाहाकार! बांग्लादेश में फ्यूल की कमी से बंद हुए पेट्रोल पंप
Live: पेट्रोल-डीजल को लेकर हाहाकार! बांग्लादेश में फ्यूल की कमी से बंद हुए पेट्रोल पंप
अमीषा पटेल ने 'धुरंधर 2' को बताया आई ओपनर, बोलीं- आदित्य धर ने एक्टर्स को कास्ट किया, इंस्टाग्रामर्स को नहीं
अमीषा पटेल ने 'धुरंधर 2' को बताया आई ओपनर, बोलीं- आदित्य धर ने एक्टर्स को कास्ट किया, इंस्टाग्रामर्स को नहीं
CSK में आया 150 की रफ्तार वाला खूंखार गेंदबाज, IPL 2026 में मचाएगा कोहराम
CSK में आया 150 की रफ्तार वाला खूंखार गेंदबाज, IPL 2026 में मचाएगा कोहराम
मिडिल ईस्ट में तनाव के बीच मोदी सरकार ने बुलाई सर्वदलीय बैठक, जानें किन-किन मुद्दों पर होगी बात
मिडिल ईस्ट में तनाव के बीच मोदी सरकार ने बुलाई सर्वदलीय बैठक, जानें किन-किन मुद्दों पर होगी बात
West Bengal Elections 2026: बंगाल चुनाव से ठीक पहले CM ममता बनर्जी का बड़ा कदम, कई पदों से दिया इस्तीफा
बंगाल चुनाव से ठीक पहले CM ममता बनर्जी का बड़ा कदम, कई पदों से दिया इस्तीफा
कौन रखता है भारतीय सेनाओं के जहाजों और विमानों के नाम, जानें क्या है इसके नियम
कौन रखता है भारतीय सेनाओं के जहाजों और विमानों के नाम, जानें क्या है इसके नियम
Dry Mouth In The Morning: सुबह उठते ही सूख रहा है मुंह और आ रही है बदबू? शरीर के अंदर छिपी है यह बड़ी गड़बड़
सुबह उठते ही सूख रहा है मुंह और आ रही है बदबू? शरीर के अंदर छिपी है यह बड़ी गड़बड़
Embed widget