एक्सप्लोरर

सुसाइड नोट में आईपीएस का नाम आने पर लखनऊ पुलिस ने दी सफाई, सभी आरोपों को बताया निराधार

सुसाइड नोट में आईपीएस प्राची सिंह का नाम आने के मामले में लखनऊ पुलिस ने अपनी सफाई देते हुए सभी आरोपों को निराधार बताया है. बता दें कि, विशाल ने बुधवार सुबह रैदास मंदिर रेलवे क्रॉसिंग पर ट्रेन के सामने कूदकर अपनी जान दे दी थी.

लखनऊः उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में एक युवक ने ट्रेनी आईपीएस प्राची सिंह पर फर्जी आरोप में फंसाने की बात कह कर आत्महत्या कर ली थी. जिस मामले में लखनऊ पुलिस ने अपनी सफाई देते हुए सभी आरोपों को निराधार बताया है. अलीगंज के विशाल सैनी ने अपने सुसाइड नोट में आईपीएस प्राची सिंह का नाम लिया था, जिस पर लखनऊ पुलिस ने सभी आरोपों का खंडन कर दिया है.

लखनऊ पुलिस ने आरोपों को बताया फर्जी

मामले में लखनऊ पुलिस की तरफ से स्पष्टीकरण जारी करते हुए कहा गया कि, पूरी कार्रवाई नियमानुसार की गई थी. विशाल की गिरफ्तारी 13 फरवरी को इंदिरानगर के स्टाइल इन दी ब्यूटी सैलून एंड स्पा सेंटर से 3 अन्य युवकों और 5 युवतियों के साथ की गई थी. वह जेल से 5 मार्च को छूटकर आया. इस दौरान विशाल या उसके परिवार के लोगों ने एक बार भी उसे न निर्दोष बताया और न ही पुलिस के किसी अधिकारी-कर्मचारी पर आरोप लगाया. हालांकि, पुलिस ने इस गंभीर मामले में जांच तक कराने की जरूरत नहीं समझी.

केस दर्ज कराने थाना पहुंचे परिवारवालों को टरकाया

आईपीएस अधिकारी प्राची सिंह पर मुकदमा दर्ज करने की मांग को लेकर विशाल सैनी के पिता अर्जुन व परिवार के लोग गुरुवार दोपहर अलीगंज थाना पहुंचे. जहां से मामला हसनगंज का बताते हुए उन्हें वहां भेज दिया गया. पिता ने हसनगंज पुलिस को आईपीएस के खिलाफ तहरीर दी पर एफआईआर दर्ज करने के बजाय उन्हें टरका दिया गया.

पिता का कहना है कि बेटे की आत्‍महत्‍या के मामले में आईपीएस अधिकारी जिम्‍मेदार हैं. उनकी वजह से ही बेटे ने आत्‍महत्‍या की है इसलिए आईपीएस पर मुकदमा दर्ज किया जाए. हालांकि, पुलिस इस मामले में किसी तरह की कार्रवाई करती नज़र नही आ रही. विशाल के परिवार के लोगों का कहना है कि पुलिस ने तहरीर ले ली है, लेकिन कोई रिसीविंग नही दी.

ट्रेन के सामने कूदकर दी थी जान

बता दें कि विशाल ने बुधवार सुबह रैदास मंदिर रेलवे क्रॉसिंग पर ट्रेन के सामने कूदकर अपनी जान दे दी. मरने से पहले उसने यूपी 112 नंबर पर कॉल करके खुदकुशी करने की जानकारी दी. पुलिस को विशाल के पास से एक सुसाइड नोट मिला है, जिसमें उसने अपनी मौत के लिए प्रशिक्षु आईपीएस प्राची को जिम्मेदार ठहराया है.

इसे भी पढ़ेंः डिजिटल न्यूज़ के प्रतिनिधियों से प्रकाश जावड़ेकर ने की चर्चा, कहा- नए IT नियम डिजिटल प्रकाशकों पर डालते हैं कुछ जिम्मेदारियां

दिल्ली विश्वविद्यालय के 12 कॉलेज के स्टाफ की अटकी सैलरी, विरोध में DUTA ने यूनिवर्सिटी की शटडाउन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'धर्म के पैसे चुराने का महापाप माफ नहीं', अखिलेश यादव ने साधा निशाना
'धर्म के पैसे चुराने का महापाप माफ नहीं', अखिलेश यादव ने साधा निशाना
बदरीनाथ धाम से चोरी स्वर्ण मुकुट बरामद, पुलिस ने एक साधु को किया गिरफ्तार
बदरीनाथ धाम से चोरी स्वर्ण मुकुट बरामद, पुलिस ने एक साधु को किया गिरफ्तार
वाराणसी में नौका संचालन पर रोक, इस वजह से प्रशासन ने लिया फैसला
वाराणसी में नौका संचालन पर रोक, इस वजह से प्रशासन ने लिया फैसला
यूपी में धीमी हुई मानसून की रफ्तार, आज 26 जिलों में होगी बारिश
यूपी में धीमी हुई मानसून की रफ्तार, आज 26 जिलों में होगी बारिश

वीडियोज

PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak
24 घंटे...4 मर्डर...दिल्ली में लगता है डर !
Ramayana Trailer Review: Ranbir Kapoor के Ram और Yash के Ravan लुक ने जीता दिल
Spider-Man Brand New Day Review: Tom Holland ने फिर जीता दिल, Emotions और Action का शानदार मेल
Ramayana Trailer Review: Yash का Ravan अवतार शानदार, Ranbir Kapoor ने भी जीता दिल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सरकार के इस कदम से खुश नहीं CJP, सौरव दास बोले- 'तो फिर सड़कों पर...'
सरकार के इस कदम से खुश नहीं CJP, सौरव दास बोले- 'तो फिर सड़कों पर...'
भिवंडी इमारत हादसे में 7 की मौत, रेस्क्यू ऑपरेशन अब भी जारी
भिवंडी इमारत हादसे में 7 की मौत, रेस्क्यू ऑपरेशन अब भी जारी
'मैं मुस्लिम हूं, अल्लाह के सिवा...', वंदे मातरम विधेयक पास होने पर बोले ओवैसी
'मैं मुस्लिम हूं, अल्लाह के सिवा...', वंदे मातरम विधेयक पास होने पर बोले ओवैसी
Box Office: दूसरे थर्सडे घटी 'जना नायकन' की कमाई, जानें- 8 दिनों में कितना वसूला बजट
दूसरे थर्सडे घटी 'जना नायकन' की कमाई, जानें- 8 दिनों में कितना वसूल लिया बजट
रहाणे के रिटायरमेंट पर कोहली ने शेयर किया भावुक संदेश, पढ़िए
रहाणे के रिटायरमेंट पर कोहली ने शेयर किया भावुक संदेश, पढ़िए
'कंगना रनौत को भी स्टूडेंट होना चाहिए', सौरव दास ने ऐसे दिया जवाब
'कंगना रनौत को भी स्टूडेंट होना चाहिए', सौरव दास ने ऐसे दिया जवाब
Xप्लेन: 'चाहत' और 'हकीकत' के बीच झूलती पीढ़ी! भारत में प्रजनन दर गिरने की कहानी क्या?
'चाहत' और 'हकीकत' में झूलती पीढ़ी! भारत में प्रजनन दर गिरने की कहानी क्या?
Stylish Dupatta Ideas: दुपट्टा वक्त पर देने में आनाकानी कर रहा टेलर? घर में ऐसे करें तैयार
दुपट्टा वक्त पर देने में आनाकानी कर रहा टेलर? घर में ऐसे करें तैयार
Embed widget