एक्सप्लोरर

Lucknow News: दारुल उलूम देवबंद की जायरीनों से अपील, 'बच्चों-महिलाओं को लेकर कैंपस में दाखिल न हों'

UP News: इस्लामी शिक्षण संस्थान दारुल उलूम देवबंद ने जियारत करने वालों से अपील की है कि अपने साथ छोटे बच्चों और महिलाओं को लेकर कैंपस में दाख़िल न हों.

Lucknow News: देश के प्रमुख इस्लामी शिक्षण संस्थान दारुल उलूम देवबंद ने जायरीन (जियारत करने वालों) से एक महत्वपूर्ण अपील की है. संस्थान ने उनसे आग्रह किया है कि वे अपने साथ छोटे बच्चों और महिलाओं को लेकर कैंपस में दाख़िल न हों. यह अपील ईद के बाद होने वाले दाख़िले और तालीमी गतिविधियों को सुचारू रखने के मकसद से की गई है. दारुल उलूम ने कहा है कि हर साल ईद के बाद देशभर से हज़ारों छात्र नए दाख़िले के लिए देवबंद आते हैं. ऐसे में कैंपस में भीड़ और हलचल काफी बढ़ जाती है. बच्चों और महिलाओं की मौजूदगी से न सिर्फ तलबा की पढ़ाई में विघ्न पड़ सकता है, बल्कि संस्थान के अनुशासन और शांति में भी बाधा आ सकती है.

दारुल उलूम ने अपनी अपील में कहा है कि 'हम सभी से तावुन (सहयोग) की उम्मीद करते हैं ताकि हमारा तालीमी निज़ाम बिना किसी खलल के चलता रहे.' इस अपील को लेकर प्रसिद्ध देवबंदी उलेमा मौलाना क़ारी इसहाक गोरा ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा, 'दारुल उलूम का यह फैसला बहुत सोच-समझकर लिया गया है. इस्लामी शिक्षण संस्थानों की पवित्रता और वहां की तालीमी फिज़ा को बरकरार रखना हम सबकी जिम्मेदारी है. आम लोगों को संस्थान के कायदे-कानूनों का सम्मान करना चाहिए.'

दारुल उलूम का ऐतिहासिक महत्व
गौरतलब है कि दारुल उलूम देवबंद की स्थापना वर्ष 1866 में हुई थी. यह न सिर्फ भारत, बल्कि पूरी दुनिया में इस्लामी तालीम का एक अहम केंद्र माना जाता है. यहां हर साल हजारों छात्र हिफ्ज, आलिम, फाजिल और मुफ्ती कोर्स में दाख़िला लेते हैं. यह संस्थान देवबंदी विचारधारा का प्रमुख केंद्र भी है, जिसने आज़ादी की लड़ाई से लेकर समाज में धार्मिक शिक्षा के प्रचार तक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है.

शांति और अनुशासन का माहौल ज़रूरी
दारुल उलूम हमेशा से अपने अनुशासित और शांत तालीमी माहौल के लिए जाना जाता है. यहां पढ़ने वाले छात्रों की दिनचर्या काफी सख्त और नियमबद्ध होती है. ऐसे में जायरीन की अधिक भीड़ या गैरजरूरी हलचल से इस माहौल पर असर पड़ सकता है.संस्थान ने साफ किया है कि यह फैसला किसी भेदभाव या नाराज़गी की वजह से नहीं, बल्कि तालीमी माहौल की पवित्रता को बनाए रखने के लिए लिया गया है. संस्थान की इस अपील का सम्मान करना और सहयोग देना हर जायरीन की जिम्मेदारी है.

ये भी पढ़ें: यूपी 'डीबीटी' और 'डिजिटल पेमेंट' में सबसे आगे, 8 माह में 1,024 करोड़ रुपए से अधिक के ट्रांजेक्शन

मैं बलराम पांडेय ABP नेटवर्क में वरिष्ठ संवाददाता हूं. मीडिया उद्योग में 19 वर्षों से अधिक अनुभव के साथ, मैं रिपोर्टिंग और विश्लेषण में अपने अनुभव का लाभ उठाकर दर्शकों को आकर्षित और जागरूक करने वाली उच्च-प्रभाव वाली कहानियाँ पेश करता हूं. वर्तमान में, मैं दिल्ली सरकार और राजनीतिक घटनाओं, प्रवर्तन निदेशालय (ED), CBI को कवर करने, के साथ बड़े इंटरव्यू और समसामयिक मामलों पर व्यावहारिक विश्लेषण प्रदान करने के लिए ज़िम्मेदारी निभा रहा हूं 
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लखनऊ में 11 साल की बच्ची से रेप के बाद दी धमकी, आरोपी ऑटो चालक गिरफ्तार
लखनऊ में 11 साल की बच्ची से रेप के बाद दी धमकी, आरोपी ऑटो चालक गिरफ्तार
उत्तराखंड के युवक ने बनाई 'फ्लाइंग कार', CM धामी भी हुए टैलेंट के मुरीद
उत्तराखंड के युवक ने बनाई 'फ्लाइंग कार', CM धामी भी हुए टैलेंट के मुरीद
CM योगी ने मेरठ में कांवड़ियों पर की पुष्पवर्षा, शिव भक्तों का किया स्वागत
CM योगी ने मेरठ में कांवड़ियों पर की पुष्पवर्षा, शिव भक्तों का किया स्वागत
Exclusive: यूपी चुनाव के लिए तैयार है चिराग पासवान की पार्टी, अमित शाह से सीट शेयरिंग पर हुई बात?
यूपी चुनाव के लिए तैयार है चिराग पासवान की पार्टी, अमित शाह से सीट शेयरिंग पर हुई बात?

वीडियोज

Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा
Bigg Boss 20 का बड़ा Twist! Salman Khan के ‘Karan Arjun’ Hint से खुला Two Lives का राज
Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत का एक और दुश्मन ढेर, लश्कर कमांडर कारी सईद की इस्लामाबाद में मौत
भारत का एक और दुश्मन ढेर, लश्कर कमांडर कारी सईद की इस्लामाबाद में मौत
महिला आरक्षण बिल पर अकाली दल का बड़ा दांव, बैठक में क्या तय हुआ?
महिला आरक्षण बिल पर अकाली दल का बड़ा दांव, बैठक में क्या तय हुआ?
अब टीम इंडिया में कौन लेगा साई सुदर्शन की जगह? रिप्लेसमेंट के 3 सबसे बड़े दावेदार
अब टीम इंडिया में कौन लेगा साई सुदर्शन की जगह? रिप्लेसमेंट के 3 सबसे बड़े दावेदार
DC OTT Release: लोकेश कनगराज- वामिका गब्बी की DC ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज, जानें-डिटेल्स
लोकेश कनगराज- वामिका गब्बी की DC ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज, जानें-डिटेल्स
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
IIT Delhi Convocation में PM ने किया PMRF का जिक्र, जानिए क्या है ये फेलोशिप 
IIT Delhi Convocation में PM ने किया PMRF का जिक्र, जानिए क्या है ये फेलोशिप 
BP Medicine Cancer Risk: बीपी की दवा से कैंसर का खतरा! WHO की रिपोर्ट ने चौंकाया
बीपी की दवा से कैंसर का खतरा! WHO की रिपोर्ट ने चौंकाया
Embed widget